देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान, 15.15 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा

पेट में कृमि होने से बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इससे कुपोषण एनीमिया कमजोरी पढ़ाई में ध्यान न लगना तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का उद्देश्य बच्चों को इन समस्याओं से बचाकर उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कार्य करना है।

हुज़ैफ़ा अबरार
July 30 2026 Updated: July 30 2026 12:57
0 903
10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान, 15.15 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा National Deworming Campaign on August 10

  बलरामपुर।  राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान (National Deworming Day) के सफल संचालन एवं शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में  10 अगस्त को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने कहा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान बच्चों के स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।

dm ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, इंटर कॉलेजों, मदरसों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के शिक्षकों एवं संबंधित कार्मिकों का समय से प्रशिक्षण (ओरिएंटेशन) सुनिश्चित कराया जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से कृमिनाशक दवा खिलाई जा सके। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान की जानकारी देते हुए बताया10 अगस्त को जनपद के सभी सरकारी विद्यालयों, सहायता प्राप्त विद्यालयों, निजी विद्यालयों इंटर कॉलेजों मदरसों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर 1 वर्ष से 19 वर्ष तक की आयु के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को पेट के कीड़ों से बचाव हेतु एल्बेंडाजोल (कृमिनाशक) की दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया पेट में कृमि होने से बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इससे कुपोषण एनीमिया कमजोरी पढ़ाई में ध्यान न लगना तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का उद्देश्य बच्चों को इन समस्याओं से बचाकर उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कार्य करना है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया इस वर्ष जनपद में 15,15,800 बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमिनाशक दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के समन्वय से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। दवा की उपलब्धता, प्रशिक्षण, माइक्रोप्लान तथा निगरानी व्यवस्था को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। डीएम  ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक अभिभावकों को जागरूक किया जाए, जिससे सभी पात्र बच्चे अभियान का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान प्रत्येक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र पर दवा खिलाने की प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित की जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी  हिमांशु गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, नोडल अधिकारी डॉ. बी.पी. सिंह, डीईआईसी मैनेजर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोविड महामारी दुनियाभर में हेल्थ इमरजेंसी बनी रहेगी: डब्ल्यूएचओ

कोविड महामारी दुनियाभर में हेल्थ इमरजेंसी बनी रहेगी: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. February 03 2023 29636

डब्ल्यूएचओ के इंटरनेशनल हेल्थ रेगुलेशन इमरजेंसी कमेटी के अनुसार, दुनिया में अब जानवरों और इंसानों के

पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा में पहले 24 घंटे तक मिलेगी मुफ्त इलाज सुविधा

पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा में पहले 24 घंटे तक मिलेगी मुफ्त इलाज सुविधा

आरती तिवारी December 19 2022 35769

पीजीआई में अब दुर्घटना में घायल में लोगों को पहले 24 घंटे निशुल्क इलाज मिलेगा। इससे लोगों को काफी सह

डेल्टा स्वरूप बहुत खतरनाक है और लगातार बदल रहा है : डब्ल्यूएचओ प्रमुख

डेल्टा स्वरूप बहुत खतरनाक है और लगातार बदल रहा है : डब्ल्यूएचओ प्रमुख

हे.जा.स. July 04 2021 31648

‘डेल्टा जैसे स्वरूप अधिक संक्रामक है और कई देशों में यह फैल रहा है। इसी के साथ ही हम इस महामारी के ब

फाइलेरिया रोगी नेटवर्क का जागरूकता शिविर आयोजित

फाइलेरिया रोगी नेटवर्क का जागरूकता शिविर आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार October 05 2022 26890

स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान और सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च सीफार के सहयोग से आयोजित इस शिविर में

शोध: 30 के बाद शरीर में इस हार्मोन की कमी से पुरुषों को अस्पताल में भर्ती होने का खतरा ज्यादा

शोध: 30 के बाद शरीर में इस हार्मोन की कमी से पुरुषों को अस्पताल में भर्ती होने का खतरा ज्यादा

हे.जा.स. September 06 2022 27963

जर्नल जामा नेटवर्क ओपन में प्रकाशित इस अध्ययन में ये पाया गया कि जिन पुरुषों में लो टेस्टोस्टेरोन ले

स्कूटी पर ड्रिप और बोतल चढ़ाकर मां अपने मासूम बच्चे को ले गई अस्पताल, नहीं मिली एंबुलेंस

विशेष संवाददाता May 21 2023 24448

ताजा मामला स्कूटी से बच्चे को अस्पताल ले जाते वायरल वीडियो का है, जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवा

बिलासपुर एम्स के अध्यक्ष होंगे डॉ. रणदीप गुलेरिया

बिलासपुर एम्स के अध्यक्ष होंगे डॉ. रणदीप गुलेरिया

विशेष संवाददाता February 07 2023 23298

डॉ. रणदीप गुलेरिया ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य की लंबे समय तक देखरेख की और

कोलकाता में फिर बुखार की चपेट में आ रहे बच्चे, स्वास्थ्य विभाग ने की बैठक

कोलकाता में फिर बुखार की चपेट में आ रहे बच्चे, स्वास्थ्य विभाग ने की बैठक

विशेष संवाददाता February 19 2023 33041

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो एंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल के कारण भी वायरस का कैरेक्टर और लक्षण क

परिवार सीमित रखने के लिए बास्केट ऑफ चॉइस की मदद लें: डा. अभिलाषा मिश्रा

परिवार सीमित रखने के लिए बास्केट ऑफ चॉइस की मदद लें: डा. अभिलाषा मिश्रा

हुज़ैफ़ा अबरार June 22 2022 37944

अब परिवार नियोजन के लिए नौ साधनों में बास्केट ऑफ़ च्वाइस को भी शामिल किया गया है।पुरुष और महिला नसबं

रीजेंसी अस्पताल के तत्वावधान में 28 को किडनी स्वास्थ्य  जागरूकता के लिए वॉकथॉन

हुज़ैफ़ा अबरार March 25 2023 29516

डॉ दीपक दीवान ने बताया कि आबादी का 17 से 18 प्रतिशत किडनी बीमारियों से पीडि़त है, लेकिन जब क्रोनिक क

Login Panel