देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कोरोना संक्रमण की चौथी लहर शायद ही आए, लोग जागरूक हैं, स्वास्थ्य महकमा भी मुस्तैद है: मुख्य चिकित्सा अधिकारी

आज गोरखपुर में 17 आक्सीजन प्लांट हैं। हमारे पास 1500 डेडिकेटेड कोविड बेड्स हैं। 800 वेंटिलेटर्स हैं। हम लोग सक्षम हैं, कोविड का मुकाबला करने के लिए पर हमें नहीं लगता कि अब कोई चौथी लहर आएगी।

आनंद सिंह
March 27 2022 Updated: March 27 2022 14:49
0 34379
कोरोना संक्रमण की चौथी लहर शायद ही आए, लोग जागरूक हैं, स्वास्थ्य महकमा भी मुस्तैद है: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गोरखपुर

गोरखपुर। ज़िले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार दुबे मानते हैं कि कोरोना काल में वैज्ञानिकों और चिकित्सकों से इस बीमारी की भयावहता को समझने में बड़ी चूक हुई। यही कारण था कि इतनी मौतें हुईं। डा. दुबे यह भी मानते हैं कि जब चीजें समझ में आ गईं तो राज्य सरकार ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी और मुख्यमंत्री ने जिस तरीके से खुद ही फ्रंटलाइन पर आकर लीड किया, वह बेमिसाल है। डा. दुबे महसूस करते हैं कि भारत में कोरोना की लहर अब शायद ही कभी आए क्योंकि एक्टिव केस न के बराबर हैं और जनता भी अब जागरूक हो रही है।

healthjagaran.com के संपादक के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि जब पहली लहर आई तो दिक्कतें थीं। हमारे पास टेस्टिंग टूल्स नहीं थे। पर्याप्त बेड्स नहीं थे। वेटिलेटर्स भी बहुत कम थे। आक्सीजन की भी दिक्कतें थीं। उन दिनों मैं अमेठी में था। लेकिन, जिस तरीके से

मुख्यमंत्री ने फ्रंट पर आकर व्यवस्था को संभाला, उससे एक अलग ही मैसेज गया। पहली लहर में उतनी मौतें नहीं हुई थीं। दूसरी लहर और पहली लहर के बीच में थोड़ा गैप था। इस गैप में अनेक कार्य किये गए। बेड की व्यवस्था हुई। वेंटीलेटर्स की व्यवस्था की गई। आक्सीजन (oxygen) की व्यवस्था की गई। हर जिले में कोविड कमांड सेंटर बनाए गए। टेस्टिंग के नए उपकरण भी बाजार में आ गए थे। टीम 11 और टीम 9 का गठन हुआ। इन दोनों टीम के निर्देश पर जनपद गोरखपुर में भी कई काम किये गए। आज गोरखपुर (Gorakhpur) में 17 आक्सीजन प्लांट हैं। हमारे पास 1500 डेडिकेटेड कोविड बेड्स हैं। 800 वेंटिलेटर्स हैं। हम लोग सक्षम हैं, कोविड (covi) का मुकाबला करने के लिए पर हमें नहीं लगता कि अब कोई चौथी लहर आएगी।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोविड के दौर में लोगों को लगने लगा कि कोरोना का एकमात्र इलाज आक्सीजन से ही हो सकता है। गलतफहमी में थे लोग। आक्सीजन की जिनको जरूरत नहीं थी, वो ही आक्सीजन-आक्सीजन चिल्ला रहे थे। आपदा में अवसर अनेक मुनाफाखोरों ने तलाश ही लिया। पहले यह सूचना फैला दी गई कि आक्सीजन नहीं है। फिर आक्सीजन की खरीद-फरोख्त शुरू हो गई। लेकिन राज्य सरकार ने इससे कड़ाई से निपटने में सफलता प्राप्त की।

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि लोगों ने कोविड प्रोटोकाल (covid protocol ) का अगर पालन किया होता तो आंकड़े कुछ और ही होते। लोगों ने कोविड नियमों को माना नहीं या बहुत कम माना। नियम यह था कि आपको कोरोना है तो आप कोविड कमांड सेंटर पर फोन करेंगे। सभी बातें बताएंगे। उसके अनुसार आपका इलाज चलेगा। अगर कोविड कमांड सेंटर को लगेगा कि आपकी स्थिति खराब है तो वह खुद ही आपको अस्पताल में भर्ती कराएगी। लेकिन लोग सच नहीं बताते। लोगों ने बीमारियां छुपाईं। जब वो गंभीर हो गए तो अस्पतालों में जबरदस्ती घुसने की कोशिश करने लगे। इसी से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उसी दौर में लोगों ने आक्सीजन की कमी का हौव्वा बना दिया। ऐसा था नहीं। क्योंकि हर मर्ज का इलाज आक्सीजन नहीं हो सकती। जिनको आक्सीजन की जरूरत नहीं थी, वे भी इसके लिए दौड़ने लगे। यहीं से हालात खराब होने लगे। यहीं से लोगों ने आपदा में अवसर खोजना शुरू कर दिया। आक्सीजन बेची जाने लगी। सरकार ने अन्य राज्यों से आक्सीजन मंगाया।

खड़ाऊं धारण करने वाले सीएमओ

सुल्तानपुर में 1963 में जन्मे और लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कालेज (KGMU) से mbbs करने वाले डा. दुबे 1991 में सेवा में आए। वह दफ्तर में अधिकांश वक्त खड़ाऊं धारण करते हैं। वह बताते हैं कि खड़ाऊं एक्यूप्रेशर का काम करता है। आप स्वस्थ रहते हैं। पैरों में कोई दिक्कत नहीं होती। रक्त संचार बेहतर रहता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

पतंजलि समूह हुआ तीस हजारी, 2025 की बड़ी तैयारी।

हे.जा.स. July 13 2021 27736

पतंजलि पहली ऐसी स्‍वदेशी एफएमसीजी कंपनी बन गई है, जिसने हिन्‍दुस्‍तान यूनिलीवर जैसी बड़ी वैश्विक कंप

नकली दवाओं पर SCAN से कसेगी नकेल, सरकार जल्द ले सकती है फैसला

नकली दवाओं पर SCAN से कसेगी नकेल, सरकार जल्द ले सकती है फैसला

एस. के. राणा October 04 2022 71935

नकली दवाओं पर नकेल कसने के लिए सरकार ने बड़ा एक्शन लेने की तैयारी है। सरकार दवा कंपनियों के लिए अपनी

केजीएमयू में 20 वर्षों से एमबीबीएस डिग्री ना ले पाने वाले 37 छात्रों को मिला एक और मौका

केजीएमयू में 20 वर्षों से एमबीबीएस डिग्री ना ले पाने वाले 37 छात्रों को मिला एक और मौका

रंजीव ठाकुर August 14 2022 27106

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ बिपिन पुरी ने पिछले लगभग 20 वर्षों से 37 छात्र एमबीब

महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म

महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म

विशेष संवाददाता August 29 2023 86720

राजस्थान में टोंक जिले में एक परिवार में शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी बच्चे का जन्म नहीं हुआ, ज

वैक्सीन और कोविड-उपयुक्त व्यवहार ही ओमीक्रॉन संक्रमण से बचा सकतें हैं: डॉ रणदीप गुलेरिया 

वैक्सीन और कोविड-उपयुक्त व्यवहार ही ओमीक्रॉन संक्रमण से बचा सकतें हैं: डॉ रणदीप गुलेरिया 

एस. के. राणा December 22 2021 26386

ओमीक्रॉन से सुरक्षा के लिए मौजूदा टीकों में बदलाव किया जा सकता है। वर्तमान टीके प्रभावी हैं, लेकिन न

उपचार में उपहार! आईएमए और दवा व्यापारी  एकमत नहीं, मामला सुप्रीम कोर्ट में

उपचार में उपहार! आईएमए और दवा व्यापारी एकमत नहीं, मामला सुप्रीम कोर्ट में

रंजीव ठाकुर August 24 2022 27245

उपचार में उपहार को लेकर डॉक्टर्स और दवा व्यापारी आमने-सामने है। अब इसका निर्णय सुप्रीम कोर्ट को करना

नैक ने केजीएमयू को दिया A+ ग्रेड

नैक ने केजीएमयू को दिया A+ ग्रेड

आरती तिवारी February 09 2023 33247

राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद की टीम ने मूल्यांकन के लिए 2-4 फरवरी तक केजीएमयू का दौरा किय

समलैंगिक जोड़े भी ले सकेंगे, बच्चे गोद

समलैंगिक जोड़े भी ले सकेंगे, बच्चे गोद

एस. के. राणा April 07 2023 35361

DCPCR ने याचिका में कहा कि दुनिया के 50 से ज्यादा देशों में समलैंगिक जोड़ों को बच्चा गोद लेने की अनु

युवावस्था में ही कान की नसों को सुखा रहा मधुमेह

युवावस्था में ही कान की नसों को सुखा रहा मधुमेह

आरती तिवारी July 30 2023 54444

मधुमेह युवा अवस्था में ही कान की नसों को सुखा रहा है। सुनने में जिस तरह की समस्या 60 साल की उम्र में

विश्व डायबिटीज दिवस के अवसर पर साइक्लोथॉन, वॉकथॉन और मेगा कैंप का आयोजन

विश्व डायबिटीज दिवस के अवसर पर साइक्लोथॉन, वॉकथॉन और मेगा कैंप का आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार November 15 2022 25611

RSSDI के उत्तर प्रदेश चैप्टर के चयनित चेयरमैन डॉ अनुज माहेश्वरी ने कहा, “डायबिटीज के रोकथाम पर होने

Login Panel