देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

विश्व सीओपीडी दिवस पर फेफड़ों की सेहत के प्रति जागरूकता का संदेश

बच्चों में सांस संबंधी लक्षण दिखाई देने पर घरेलू उपचार में समय गंवाने के बजाय तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचना चाहिए। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी फेफड़ों की बीमारियों तथा बच्चों में निमोनिया के लक्षणों के प्रति जागरूक करें। सतर्कता समय पर पहचान और सही उपचार ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है। सीओपीडी वाले लोग अक्सन पुरानी खांसी सांस की तकलीफ घरघराहट और सीने में जकड़न जैसे लक्षणों का अनुभव करते हैं यह बीमारी दैनिक जीवन को व्यापक रूप से प्रभावित कर सकती है और अगर ठीक से प्रबंधन न किया जाए तो गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 19 2026 Updated: November 19 2026 09:53
0 518
विश्व सीओपीडी दिवस पर फेफड़ों की सेहत के प्रति जागरूकता का संदेश Awareness Program on World COPD Day by CMO mukesh kumar Rastogi

बलरामपुर। विश्व सीओपीडी दिवस 18 नवंबर के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को फेफड़ों की बीमारियों के प्रति जागरूक रहने तथा समय रहते उनकी पहचान और उपचार कराने का संदेश दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) फेफड़ों की एक गंभीर बीमारी है, जो सांस लेने की क्षमता को प्रभावित करती है। धूम्रपान तंबाकू का सेवन वायु प्रदूषण धूल-मिट्टी रासायनिक पदार्थों तथा खाना पकाने से निकलने वाले धुएं के लंबे समय तक संपर्क में रहने से इसका खतरा बढ़ सकता है। लगातार खांसी बलगम आना सांस फूलना और सीने में जकड़न इसके प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने लोगों से धूम्रपान से दूर रहने प्रदूषण से बचाव करने तथा सांस संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की।

उन्होंने विशेष रूप से बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि बच्चों में निमोनिया के शुरुआती लक्षणों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। बच्चे की तेज सांस चलना सांस लेते समय सीने का अंदर धंसना तथा लगातार खांसी होना निमोनिया के संकेत हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चे की जांच और उपचार कराना चाहिए। समय पर पहचान और उचित उपचार से बच्चों को गंभीर स्थिति से बचाया जा सकता है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए धूम्रपान एवं तंबाकू से दूरी बनाना घरों में स्वच्छ ईंधन का प्रयोग करना, धूल और धुएं से बचाव करना तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखना जरूरी है।

बच्चों में सांस संबंधी लक्षण दिखाई देने पर घरेलू उपचार में समय गंवाने के बजाय तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचना चाहिए।
उन्होंने आमजन से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी फेफड़ों की बीमारियों तथा बच्चों में निमोनिया के लक्षणों के प्रति जागरूक करें। सतर्कता समय पर पहचान और सही उपचार ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है। सीओपीडी वाले लोग अक्सन पुरानी खांसी सांस की तकलीफ घरघराहट और सीने में जकड़न जैसे लक्षणों का अनुभव करते हैं यह बीमारी दैनिक जीवन को व्यापक रूप से प्रभावित कर सकती है और अगर ठीक से प्रबंधन न किया जाए तो गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं उन्होंने बताया विश्व सीओपीडी दिवस जो 18 नवंबर को मनाया दुनिया भर मे स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों और सीओपीडी रोग समूहों के सहयोग से आयोजित किया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

मानवता के पास टीकाकरण सर्वश्रेष्ठ उम्मीद: प्रधानमन्त्री

मानवता के पास टीकाकरण सर्वश्रेष्ठ उम्मीद: प्रधानमन्त्री

एस. के. राणा July 06 2021 28730

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से उभरने के लिए वैक्सीनेशन एक उम्मीद है। हमने शुरू से ही वैक्सीने

डेल्टा स्वरूप के कारण कोविड-19 संक्रमण  के मामले बढे: विश्व स्वास्थ्य संगठन

डेल्टा स्वरूप के कारण कोविड-19 संक्रमण के मामले बढे: विश्व स्वास्थ्य संगठन

एस. के. राणा July 15 2021 32891

कोविड-19 साप्ताहिक महामारी विज्ञान संबंधी अपडेट में कहा कि डेल्टा स्वरूप के कारण कोविड-19 के मामले ब

आयुर्वेद पर गर्व करें छात्र व चिकित्सक: डॉ. आकाश

आयुर्वेद पर गर्व करें छात्र व चिकित्सक: डॉ. आकाश

आनंद सिंह April 05 2022 40449

जीवनशैली में बदलाव से हो रहे विकारों को दूर करने के लिए आयुर्वेद के प्रति समर्पण जरूरी, गुरु गोरक्षन

लोहिया के डॉ. विकास सिंह ने कोलकाता में जीते दो पुरस्कार

लोहिया के डॉ. विकास सिंह ने कोलकाता में जीते दो पुरस्कार

हुज़ैफ़ा अबरार August 31 2026 945

डॉ. विकास लंबे समय से उन्नत लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, शोध एवं अकादमिक गतिविधियों के माध्यम से RMLIMS और

प्रो सूर्यकांत, विभागाध्यक्ष KGMU ने कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद अपने अनुभव साझा किये।

हुज़ैफ़ा अबरार February 02 2021 30891

मैं शुभकामनायें देता हूँ Health जागरण वेबसाइट का जो एक्सक्लूसिवेली हेल्थ के टॉपिक पर लेकर आपका जागरण

मेदांता सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में सीनियर सिटीजन को दिया गया प्रीविलेज कार्ड 

मेदांता सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में सीनियर सिटीजन को दिया गया प्रीविलेज कार्ड 

हुज़ैफ़ा अबरार June 30 2022 41048

मेदांता सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में सीनियर सिटीजन क्लब सेकेंड इनिंग के मैंमर्स को प्रीविलेज कार्ड दि

जानिए ऑप्टोमेट्रिस्ट बनने की योग्यता और संभावनाएं।

जानिए ऑप्टोमेट्रिस्ट बनने की योग्यता और संभावनाएं।

अखण्ड प्रताप सिंह November 15 2021 23929

ऑप्टोमेट्रिस्ट दृष्टि और स्वास्थ्य समस्याओं, दोनों के लिए आंखों की जांच करते हैं और चश्मे व कॉन्टैक्

पब्लिक हेल्थ लैब में मौजूद खतरनाक पैथोजन को फौरन नष्ट करे यूक्रेन: डब्ल्यूएचओ

पब्लिक हेल्थ लैब में मौजूद खतरनाक पैथोजन को फौरन नष्ट करे यूक्रेन: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. March 11 2022 28606

विश्व स्वास्थय संगठन ने यूक्रेन को सलाह दी है कि वो अपने यहां पर मौजूद पैथोजोन को नष्ट कर दे, इससे ब

दही खाने के चमत्कारिक फायदे

दही खाने के चमत्कारिक फायदे

लेख विभाग May 06 2023 45570

दही हमारे पाचन तंत्र को सेहतमंद बनाए रखने में बहुत ही कारगर सिद्ध होता है। दही में कैल्शियम, विटामिन

खर्राटे लेना तो गम्भीर बीमारियों के आने का संकेत है: डॉ मोहित सिन्हा

खर्राटे लेना तो गम्भीर बीमारियों के आने का संकेत है: डॉ मोहित सिन्हा

रंजीव ठाकुर May 16 2022 27074

खर्राटे लेना एक गम्भीर त्रासदी बन गई है। इसे हिडेन एपीडेमिक कहा जाने लगा है। कोविड-19 के दौरान लोग घ

Login Panel