देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

प्रोजेक्ट संवर्धन: ग्राम दांदव विकास खंड तुलसीपुर में वीएचएसएनडी सत्र का डीएम ने किया निरीक्षण

डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन द्वारा ग्राम दांदव, विकास खंड तुलसीपुर में आयोजित वीएचएसएनडी सत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) वाली महिलाओं के चिन्हीकरण, उनकी स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय कार्रवाई की प्रगति का जायजा लिया। ग्राम पंचायत सचिवालय दांदव, विकास खंड तुलसीपुर में आयोजित वीएचएसएनडी सत्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से प्रभावी मोबिलाइजेशन सुनिश्चित किया जाए।

हुज़ैफ़ा अबरार
September 17 2026 Updated: September 17 2026 01:08
0 350
प्रोजेक्ट संवर्धन: ग्राम दांदव विकास खंड तुलसीपुर में वीएचएसएनडी सत्र का डीएम ने किया निरीक्षण Project Samvardhan: D M inspects VHSND session in Dandav village Tulsipur Block

 बलरामपुर। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने तथा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों तक स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट संवर्धन के अंतर्गत प्रत्येक बुधवार को आयोजित होने वाले विशेष ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस (VHSND) के तहत जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन द्वारा ग्राम दांदव विकास खंड तुलसीपुर में आयोजित वीएचएसएनडी सत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) वाली महिलाओं के चिन्हीकरण, उनकी स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय कार्रवाई की प्रगति का जायजा लिया। ग्राम पंचायत सचिवालय दांदव विकास खंड तुलसीपुर में आयोजित वीएचएसएनडी सत्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से प्रभावी मोबिलाइजेशन सुनिश्चित किया जाए। ग्राम में ऐसे सभी बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को सत्र तक लाया जाए, जिनका टीकाकरण निर्धारित है, जिससे कोई भी पात्र लाभार्थी टीकाकरण एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे।

इस दौरान एएनएम द्वारा बताया गया कि विशेष वीएचएसएनडी सत्र में 09 बच्चों एवं 05 महिलाओं का टीकाकरण किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने टीकाकरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए एएनएम एवं आशा के रजिस्टर का भी निरीक्षण किया तथा अभिलेखों को नियमित एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ई-कवच पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं तथा टीकाकरण के लिए निर्धारित बच्चों की जानकारी समय से अपडेट की जाए। इसके साथ ही ड्यू लिस्ट को नियमित रूप से अपडेट करते हुए उसके अनुसार लाभार्थियों से संपर्क किया जाए। एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री आपसी समन्वय के साथ ड्यू लाभार्थियों की ट्रैकिंग करें तथा टीकाकरण से छूटे बच्चों एवं महिलाओं को आगामी सत्र में अनिवार्य रूप से कवर करें।


हाई रिस्क प्रेग्नेंट महिलाओं के यूएसजी पर विशेष जोर
निरीक्षण के दौरान डीएम ने हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली गर्भवती महिलाओं के चिन्हीकरण एवं उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच की स्थिति की विशेष रूप से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि चिन्हित सभी हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की विशेष निगरानी की जाए तथा निर्धारित समय पर आवश्यक जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का यूएसजी (अल्ट्रासोनोग्राफी) प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराया जाए। एएनएम एवं आशा प्रत्येक चिन्हित एचआरपी महिला के यूएसजी की स्थिति का नियमित फॉलोअप करें। जिन महिलाओं का यूएसजी लंबित है, उन्हें स्वास्थ्य इकाई तक पहुंचाकर जांच सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा समय से यूएसजी एवं अन्य आवश्यक जांच के माध्यम से जोखिम की पहचान कर आवश्यक चिकित्सकीय प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सकता है।

एचआरपी महिलाओं की सूची अद्यतन रखी जाए तथा प्रत्येक महिला की स्वास्थ्य स्थिति आवश्यक जांच यूएसजी एवं फॉलोअप की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। जिलाधिकारी ने कहा विशेष वीएचएसएनडी के माध्यम से ग्राम स्तर पर प्रत्येक पात्र महिला एवं बच्चे तक स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित की जाए। एएनएम आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री आपसी समन्वय से टीकाकरण गर्भवती महिलाओं की जांच हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान एवं समयबद्ध फॉलोअप पर विशेष ध्यान दें। इस दौरान एसीएमओ अजय शुक्ला मौजूद रहें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

पर्यावरण प्रदूषण स्वास्थ्य के समक्ष गम्भीर चुनौती।

पर्यावरण प्रदूषण स्वास्थ्य के समक्ष गम्भीर चुनौती।

हुज़ैफ़ा अबरार June 04 2021 65348

पर्यावरण के प्रदूषण के कारण उत्पन्न होने वाले रोगों रोगों के उपचार में होम्योपैथिक दवाइयाँ पूरी तरह

लिवर को मजबूत बनाती हैं ये चीजें, डाइट में करें शामिल

लिवर को मजबूत बनाती हैं ये चीजें, डाइट में करें शामिल

लेख विभाग December 12 2022 34814

डॉक्टरों की मानें तो शराब ज्यादा पीने से लिवर डैमेज हो सकता है। जो लोग बार-बार शराब पीते हैं, उनका ल

कोरोनारोधी टीकाकरण से ऊबने लगे है अमेरिकी लोग

कोरोनारोधी टीकाकरण से ऊबने लगे है अमेरिकी लोग

हे.जा.स. January 27 2022 36747

ओमीक्रोन जैसे बहुत तेजी से फैलने वाले वेरिएंट से लड़ने के लिए अमेरिकी सरकार ने बूस्टर डोज लगाना शुरू

सेक्स में ऑर्गेज़्म की समस्या के कारण 

सेक्स में ऑर्गेज़्म की समस्या के कारण 

लेख विभाग December 26 2022 54264

Archives of Sexual Behavior के एक शोध में यह तथ्य सामने आया है कि पुरुष के साथ समागम करने पर केवल 65

मेरठ में 175 किलो के व्यक्ति की हुई बैरिएट्रिक सर्जरी

मेरठ में 175 किलो के व्यक्ति की हुई बैरिएट्रिक सर्जरी

आरती तिवारी November 19 2022 27398

मेरठ में 175 किलो के व्यक्ति की बैरिएट्रिक सर्जरी की गयी। डॉक्टर्स का दावा है कि यूपी में पहली बार

अस्पताल की शर्मनाक तस्वीर आई सामने, डॉक्टरों ने चस्पा किया नोटिस

अस्पताल की शर्मनाक तस्वीर आई सामने, डॉक्टरों ने चस्पा किया नोटिस

विशेष संवाददाता August 02 2023 28880

संयुक्त जिला अस्पताल की शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। आई फ्लू बीमारी को लेकर डॉक्टरो ने एक नोटिस चस्पा

माघ मेले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी

माघ मेले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी

विशेष संवाददाता January 06 2023 27357

संगम नगरी प्रयागराज में पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा से पूर्व स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी

प्रदूषण के कारण दिल्ली की हवा हुई जहरीली.

प्रदूषण के कारण दिल्ली की हवा हुई जहरीली.

सम्पादकीय विभाग January 10 2021 29216

दिल्ली के एक अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट के मुताबिक, दिल्ली के आसमान में छाए स्मॉग में धुएं के साथ-सा

चेहरे के पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएँ घरेलू उपाय, चेहरे को सुन्दर और आकर्षक बनायें

चेहरे के पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएँ घरेलू उपाय, चेहरे को सुन्दर और आकर्षक बनायें

सौंदर्या राय February 21 2022 27295

चेहरे को पिंपल्स फ्री और शाइनी बनाना चाहतीं हैं, तो आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं बस आपको अपनी

निजी अस्पताल में महिला और बच्चे की मौत पर हंगामा

निजी अस्पताल में महिला और बच्चे की मौत पर हंगामा

विशेष संवाददाता April 24 2023 23322

थाना चांदपुर क्षेत्र के गांव चेहली निवासी वाजिद ने अपनी पत्नी मुस्कान को प्रसव के लिए चांदपुर मार्ग

Login Panel