देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

हाथों की स्वच्छता का रखें ख्याल, घर-परिवार बनेगा खुशहाल : मुकेश शर्मा  

सर्दी-जुकाम जैसी सामान्य बीमारी से लेकर गंभीर बीमारियों तक से अपने साथ ही अपनों की सलामती के लिए हाथों की स्वच्छता का पूरी तरह ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि डायरिया निमोनिया समेत कई संक्रामक बीमारियों का फैलाव दूषित हाथों के कारण होता है। इन बीमारियों से सुरक्षित रहने का सबसे कारगर, सस्ता और आसान तरीका साबुन-पानी से हाथों को सही तरीके से कम से कम 20 सेकंड तक धोना है। इस बारे में समुदाय में प्रचार-प्रसार और जागरूकता के लिए ही हर साल 15 अक्टूबर को ग्लोबल हैंडवाशिंग डे (वैश्विक हाथ धुलाई दिवस) मनाया जाता है।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 14 2026 Updated: October 14 2026 22:53
0 0
हाथों की स्वच्छता का रखें ख्याल, घर-परिवार बनेगा खुशहाल : मुकेश शर्मा   Mukesh Sharma

लखनऊ। सर्दी-जुकाम जैसी सामान्य बीमारी से लेकर गंभीर बीमारियों तक से अपने साथ ही अपनों की सलामती के लिए हाथों की स्वच्छता का पूरी तरह ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि डायरिया, निमोनिया समेत कई संक्रामक बीमारियों का फैलाव दूषित हाथों के कारण होता है। इन बीमारियों से सुरक्षित रहने का सबसे कारगर, सस्ता और आसान तरीका साबुन-पानी से हाथों को सही तरीके से कम से कम 20 सेकंड तक धोना है। इस बारे में समुदाय में प्रचार-प्रसार और जागरूकता के लिए ही हर साल 15 अक्टूबर को ग्लोबल हैंडवाशिंग डे मनाया जाता है।

पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मुकेश शर्मा का कहना है कि ग्लोबल हैंडवाशिंग डे मनाने का मकसद स्कूल-कॉलेजों, घर-परिवार और समुदाय में सही तरीके से हाथ धोने के प्रमुख चरणों के बारे में बताने के साथ ही अभ्यास भी कराया जाना है। इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर हाथ धोने के लिए साबुन-पानी की समुचित व्यवस्था के बारे में भी जागरूक किया जाना है, क्योंकि जब यह संसाधन आसानी से उपलब्ध हों तो नियमित रूप से हाथ धोना आसान बन जाता है। इसी उद्देश्य से इस साल इस खास दिवस की थीम “हाथ धोने के हीरो बनें!” तय की गयी है।

दिनभर में हाथ कई अनजान सतहों वस्तुओं और लोगों के सम्पर्क में आते हैं, ऐसे में इनके दूषित या संक्रमित होने की पूरी सम्भावना रहती है। हाथों को पूरी तरह स्वच्छ व कीटाणुरहित बनाने के लिए हाथों को पहले पानी से गीला करें और साबुन लगाएं, हाथों को आपस में रगड़ें, उँगलियों, हथेलियों, हाथों के पिछले हिस्सों, कलाई, उँगलियों के बीच और नाखूनों के नीचे अच्छी तरह रगड़ें और ऐसा कम से कम 20 सेकेंड तक करें और फिर हाथों को साफ़ पानी से धुल लें और साफ़ तौलिये या हवा में सुखाएं। ऐसा करने से बीमारियों से सुरक्षित रहा जा सकता है और जीवन को बचाया जा सकता है। शुरू में जब सही तरीके से हाथ धोने के इन्हीं चरणों के बारे में समझाया जाता है तो यह मामूली और छोटी बातें लगती हैं किन्तु आगे चलकर यह एहसास होने लगता है कि यही आसान काम किस तरह से जीवन की सुरक्षा के लिए कारगर है।

बीमारियों से सुरक्षित रहकर लोग अपनी उत्पादकता बढ़ा सकते हैं, जीवन में आगे बढ़ने की रफ़्तार पर ब्रेक लगने से बचा सकते हैं। बच्चे नियमित रूप से स्कूल-कालेज जाकर पढ़ाई को सुचारू बना सकते हैं। मरीजों की देखभाल से पहले और बाद में, खांसने-छींकने या बच्चों के मल निस्तारण के बाद, जानवरों की देखभाल और साफ़-सफाई के बाद, खाना खाने और खाना बनाने से पहले और बाहर से घर आने व शौच के बाद हाथों को साबुन-पानी से अच्छी तरह से अवश्य धोना चाहिए। हाथ धोने से संक्रमण की श्रृंखला टूट जाती है और उसका फैलाव रुक जाता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

नई मशीनों से कैंसर मरीजों को साइड इफैक्ट बहुत कम होते हैं: डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव

रंजीव ठाकुर August 07 2022 102013

आईएमए भवन में गोरखपुर के हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान और आईएमए-एएमएस के तत्वा

एरा के डॉक्टरों ने हृदय की जटिल सर्जरी कर बचाई जान।

एरा के डॉक्टरों ने हृदय की जटिल सर्जरी कर बचाई जान।

हुज़ैफ़ा अबरार July 18 2021 32833

पांच जुलाई को मरीज का ऑपरेशन किया गया। पांच घंटे तक चले इस ऑपरेशन में मरीज का एक वाल्व बदला गया और ब

सिंगापुर की राष्ट्रपति, संसद के अध्यक्ष और मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित

सिंगापुर की राष्ट्रपति, संसद के अध्यक्ष और मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित

हे.जा.स. July 06 2022 23694

हलीमा ने सोमवार को एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘हल्के फ्लू जैसे लक्षण हैं। अभी-अभी जांच में कोविड-19 क

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, DIO ने जारी किया नोटिस

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, DIO ने जारी किया नोटिस

विशेष संवाददाता August 03 2023 37505

औरैया के कई मेडिकल स्टोर्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई है। डीआईओ की ओर से छापेमारी की गई। जिसमें छा

मरीजों का मेंटल हेल्थ जानना बेहद जरूरीः डा. सौरभ सिंह

मरीजों का मेंटल हेल्थ जानना बेहद जरूरीः डा. सौरभ सिंह

आनंद सिंह March 26 2022 67140

दरअसल, होम्योपैथी की यही खासियत है। किसी भी मर्ज को तीन तरीके से जानने और समझने की कोशिश होती है। उन

सेहत के लिए फायदेमंद होती है तुलसी की पत्तियां

सेहत के लिए फायदेमंद होती है तुलसी की पत्तियां

आरती तिवारी August 31 2022 27020

तुलसी का संबंध केवल धर्म या संस्कृति से ही नहीं होता है। बल्कि यह एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी भी है। तुल

मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है: डायटीशियन आएशा

मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है: डायटीशियन आएशा

लेख विभाग January 15 2023 32681

एसजीपीजीआई की डायटीशियन आएशा बताती हैं कि मोटे अनाज में पर्याप्त फाइबर होने के कारण यह पाचन सुधारता

ब्लड प्रेशर कभी ठीक नहीं होता बल्कि इसे कंट्रोल करके रखना पड़ता है: डॉ सी आर रावत

रंजीव ठाकुर September 11 2022 175517

बीपीकॉन 2022, पूरे देश से डॉक्टर्स यहाँ आएं हैं और हाइपरटेंशन को लेकर मंथन हो रहा है। आगरा से आए डॉ

जानिये उपवास से होने वाले फायदे और नुक्सान

जानिये उपवास से होने वाले फायदे और नुक्सान

लेख विभाग October 15 2023 193123

उपवास के दौरान, व्यक्तियों द्वारा सब कुछ या कुछ भोजन छोड़ा जा सकता है। व्रत धार्मिक कर्मकांड के अनुस

देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार में आई कमी

देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार में आई कमी

विशेष संवाददाता December 13 2022 24830

देश में अब तक दो अरब 19 करोड़ से ज्यादा लोग टीकाकरण करवा चुके हैं। गौरतलब है कि भारत में वयस्क आबादी

Login Panel