देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

संचारी रोगों के प्रसार उनके लक्षणों रोकथाम के उपायों तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श ज़रूरी : डॉ. सीएम सिंह

संचारी रोगों के प्रसार उनके लक्षणों रोकथाम के उपायों तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने लोगों को स्वस्थ आदतें अपनाने स्वच्छता बनाए रखने तथा रोग के लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच एवं उचित उपचार कराने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य दस्तक अभियान के माध्यम से घर-घर तक स्वास्थ्य जागरूकता पहुँचाना तथा संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना था।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 14 2026 Updated: October 14 2026 22:44
0 0
संचारी रोगों के प्रसार उनके लक्षणों रोकथाम के उपायों तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श ज़रूरी : डॉ. सीएम सिंह लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आयोजन

लखनऊ। बुधवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के बीएससी नर्सिंग 2022 बैच के विद्यार्थियों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिनहट लखनऊ में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं घर-घर अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संचारी रोगों की रोकथाम स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाना तथा समुदाय के लोगों को स्वस्थ व्यवहार एवं स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. सीएम सिंह निदेशक लोहिया लखनऊ के मार्गदर्शन तथा प्रो. डॉ. शिव कुमार मुद्गल प्रधानाचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग डॉ. आरएमएलआईएमएस लखनऊ एवं प्रो. डॉ. निपिन कलाल उप-प्रधानाचार्य, कॉलेज ऑफ नर्सिंग लोहिया संस्थान लखनऊ का सहयोग प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. नवीन जे. एच एसो प्रोफेसर कॉलेज ऑफ नर्सिंग डॉ. आर.एम.एल.आई.एम.एस लखनऊ के मार्गदर्शन में तथा जयवर्धन सिंह ट्यूटर के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में मधुसूदन सिंह एवं शुभम सिंह नर्सिंग ऑफिसर का योगदान रहा। कार्यक्रम में अतिथि चंदन सिंह यादव प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अर्पिता चिकित्सा अधिकारी तथा अशोक वरिष्ठ फार्मासिस्ट उपस्थित रहे। अतिथियों ने संचारी रोगों की रोकथाम स्वास्थ्य संवर्धन तथा सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता पर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति सजग रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक (स्किट) का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से समुदाय के लोगों को संचारी रोगों से बचाव व्यक्तिगत स्वच्छता स्वच्छ पेयजल के उपयोग आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने के प्रति जागरूक किया गया।


इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संचारी रोगों के प्रसार उनके लक्षणों, रोकथाम के उपायों तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने लोगों को स्वस्थ आदतें अपनाने स्वच्छता बनाए रखने तथा रोग के लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच एवं उचित उपचार कराने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य दस्तक अभियान के माध्यम से घर-घर तक स्वास्थ्य जागरूकता पहुँचाना तथा संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना था। इस आयोजन के माध्यम से नर्सिंग विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य संवर्धन एवं रोग निवारण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और समुदाय को स्वस्थ व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संदेश स्वस्थ व्यवहार अपनाएँ, संचारी रोगों को दूर भगाएँ। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

12 से 14 साल तक के बच्चों का कोरोनारोधी टीकाकरण मार्च से संभावित

12 से 14 साल तक के बच्चों का कोरोनारोधी टीकाकरण मार्च से संभावित

एस. के. राणा January 18 2022 40911

देश में 12 से 14 साल तक के बच्चों का कोरोना रोधी टीकाकरण जल्द शुरू करने को लेकर केंद्र सरकार ने अभी

होंठों को आकर्षक बनाने के लिए कैसे कलर करें?

होंठों को आकर्षक बनाने के लिए कैसे कलर करें?

सौंदर्या राय September 29 2021 50422

अपने ब्रशेस और स्पंज को एक साबुन और पानी से धो लें और रातभर के लिए सूखने दें। उनके ऊपर बैक्टीरिया और

एक्शन में डीएम डॉ. चंद्रशेखर, अस्पतालों का किया जा रहा निरीक्षण

एक्शन में डीएम डॉ. चंद्रशेखर, अस्पतालों का किया जा रहा निरीक्षण

हे.जा.स. May 29 2023 44301

डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर के निर्देश पर सोमवार को पटना जिला अंतर्गत अनेक अल्ट्रासाउंड सेंटर क्लीनिक का

लोहिया अस्पताल में  ब्रांकोस्कोपी तकनीक पर कार्यशाला का आयोजन

लोहिया अस्पताल में ब्रांकोस्कोपी तकनीक पर कार्यशाला का आयोजन

रंजीव ठाकुर July 24 2022 43073

डाॅ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में एनेस्थीसियोलाॅजी, क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग एवं इंडि

आलू से करें फेशियल और पाएं शानदार ग्लो

आलू से करें फेशियल और पाएं शानदार ग्लो

श्वेता सिंह September 18 2022 43571

आलू का स्टार्च स्किन केयर में बेस्ट रिजल्ट दे सकता है और इसी वजह से आज कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इसका

कोरोना की तरह हेपेटाइटिस भी संक्रमण से होता है: डॉ प्रवीण झा

रंजीव ठाकुर July 29 2021 28574

हेल्थ जागरण ने विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर राजधानी के विकास नगर स्थित रिजेंसी अस्पताल का दौरा किया। पेट

फिर जहरीली हो रही लखनऊ की हवा।

फिर जहरीली हो रही लखनऊ की हवा।

हुज़ैफ़ा अबरार December 15 2021 28177

शहर की हवा सुधरने की बजाय और जहरीली हो गई है। तालकटोरा और उसके आसपास के क्षेत्रों की एक्यूआई 330 के

ब्रिटेन की महिला धावक ने खेल के प्रदर्शन पर मासिक धर्म के असर को लेकर की शोध की मांग

ब्रिटेन की महिला धावक ने खेल के प्रदर्शन पर मासिक धर्म के असर को लेकर की शोध की मांग

श्वेता सिंह August 20 2022 31594

अच्छा प्रदर्शन देने वाली लड़कियों का प्रदर्शन अचानक से नीचे गिर जाता है। परदे के पीछे वो बहुत संघर्ष

डॉक्टर ने महिला की आंख से निकाले 23 कॉन्टैक्ट लेन्स

डॉक्टर ने महिला की आंख से निकाले 23 कॉन्टैक्ट लेन्स

हे.जा.स. October 15 2022 21168

कैलिफोर्निया के डॉक्टर ने एक महिला मरीज़ की आंख से कुल 23 कॉन्टैक्ट लेंसेज़ निकाले, जिसका वीडियो वा

बांझपन के 40% मामलों की वजह टीबी

बांझपन के 40% मामलों की वजह टीबी

आरती तिवारी August 10 2023 31228

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RML) की रिप्रोडक्टिव मेडिसिन यूनिट की इंचार्ज डॉ. मालविता

Login Panel