देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

बेटे ने घटाया 20 किलो वजन अपोलोमेडिक्स में सफल लिवर ट्रांसप्लांट

लीवर ट्रांसप्लांट के बाद मरीज को अपने खान-पान दवाइयों साफ-सफाई और रोजमर्रा की गतिविधियों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ट्रांसप्लांट के बाद सही देखभाल से नए लीवर को स्वस्थ रखने और संक्रमण तथा लीवर रिजेक्शन (शरीर द्वारा नए लीवर को अस्वीकार करना) के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। बेटे ने जिस तरह मेहनत की वह काबिले तारीफ है। उसे खुद पता नहीं था कि उसके लिवर में इतना फैट जमा है। पिता को लिवर दान करने के लिए जब वह हमारे पास आया तब जांच में इस बीमारी का पता चला। अगर समय रहते इसका पता नहीं चलता, तो आने वाले वर्षों में उसे भी लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर समस्या हो सकती थी। अंगदान किसी की जिंदगी बचाने का जरिया है, लेकिन इसके लिए डोनर का स्वस्थ होना भी उतना ही जरूरी है।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 14 2026 Updated: October 14 2026 17:51
0 210
बेटे ने घटाया 20 किलो वजन अपोलोमेडिक्स में सफल लिवर ट्रांसप्लांट Dr Abhishek Yadav

लखनऊ। अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ में डॉक्टरों की देखरेख में बेटे ने 4 महीने में 20 किलो वजन घटाकर अपने पिता को लिवर दान किया। लिवर सिरोसिस से जूझ रहे अंकुश सिंह (बदला हुआ नाम) को ट्रांसप्लांट की जरूरत थी, लेकिन उनके परिवार में कोई  उपयुक्त डोनर उपलब्ध नहीं था।  उनके 24 वर्षीय पुत्र लिवर डोनेट करने के लिए तैयार हुए। परन्तु उनका वज़न 90 किलो से भी ऊपर था और शुरुआती जांच में पता चला कि उनके लिवर में ग्रेड-3 से भी अधिक फैट जमा है। डॉक्टरों ने उसे डोनर बनने के लिए अनुपयुक्त बता दिया। परिवार को कोई दूसरा मैचिंग डोनर नहीं मिला, तो बेटे ने अपनी सेहत सुधारने की ठान ली। विशेष डाइट नियमित जांच और डॉक्टरों की निगरानी में उसने चार महीने में 20 किलो वजन घटाया। लिवर की स्थिति में सुधार के बाद उसे लिवर डोनेशन के लिए उपयुक्त पाया गया और उसके लिवर की सहायता से डॉक्टरों ने रोगी का सफलतापूर्वक लिवर ट्रांसप्लांट कर नया जीवन दिया। ऑपरेशन के आठवें दिन कौशल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

डॉक्टरों ने बताया समय रहते बेटे की बीमारी का भी पता चल गया। यदि बेटे के लिवर में जमा फैट का पता न चलता और वह अपना वजन काम न करता तो आने वाले वर्षों में उसके फैटी लिवर की समस्या गंभीर होकर सिरोसिस में बदल सकती थी और हो सकता है उसको भी लिवर ट्रांसप्लांट की आवश्यकता पड़ती। यह प्रत्यारोपण अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल लखनऊ के हेड लिवर ट्रांसप्लांट डॉ. अभिषेक और लिवर ट्रांसप्लांट के कंसल्टेंट डॉ. उत्कर्ष श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ सफलतापूर्वक किया। डॉ. अभिषेक हेड लिवर ट्रांसप्लांट अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के अनुसार छह महीने पहले लिवर सिरोसिस की गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचे थे। उन्हें लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत थी और परिवार में उनका बेटा ही ब्लड ग्रुप के लिहाज से संभावित मैचिंग डोनर था। शुरुआती मूल्यांकन में बेटे के लिवर में ग्रेड-3 से अधिक फैट पाया गया। इस स्थिति में उसे डोनर के रूप में स्वीकार करना संभव नहीं था।

डॉक्टरों ने परिवार को दूसरे संभावित डोनर की तलाश करने की सलाह दी काफी कोशिशों के बावजूद कोई दूसरा मैचिंग डोनर नहीं मिला। बेटे ने डॉक्टरों की सलाह पर विशेष डाइट अपनाई और नियमित फॉलोअप शुरू किया। लिवर में फैट की स्थिति और डाइट के असर का आकलन करने के लिए चार से पांच बार एमआरआई जांच की गई। धीरे-धीरे उसके लिवर की स्थिति में सुधार होने लगा। करीब चार महीने में उसने लगभग 20 किलो वजन घटाया और विस्तृत चिकित्सकीय मूल्यांकन के बाद उसे लिवर दान के लिए उपयुक्त पाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसने वजन घटाने के लिए किसी इंजेक्शन या दवा का इस्तेमाल नहीं किया। यह बदलाव विशेष डाइट नियमित फॉलोअप और चिकित्सकीय निगरानी के जरिए संभव हुआ।

डॉ. मयंक सोमानी ने कहा लीवर ट्रांसप्लांट के बाद मरीज को अपने खान-पान दवाइयों साफ-सफाई और रोजमर्रा की गतिविधियों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ट्रांसप्लांट के बाद सही देखभाल से नए लीवर को स्वस्थ रखने और संक्रमण तथा लीवर रिजेक्शन (शरीर द्वारा नए लीवर को अस्वीकार करना) के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। बेटे ने जिस तरह मेहनत की वह काबिले तारीफ है। उसे खुद पता नहीं था कि उसके लिवर में इतना फैट जमा है। पिता को लिवर दान करने के लिए जब वह हमारे पास आया तब जांच में इस बीमारी का पता चला। अगर समय रहते इसका पता नहीं चलता, तो आने वाले वर्षों में उसे भी लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर समस्या हो सकती थी। अंगदान किसी की जिंदगी बचाने का जरिया है, लेकिन इसके लिए डोनर का स्वस्थ होना भी उतना ही जरूरी है। इस मामले में हमने बेटे की सेहत में सुधार के साथ यह भी सुनिश्चित किया कि वह सुरक्षित रूप से लिवर दान करने के योग्य हो।

डॉ. मयंक सोमानी ने कहा फैटी लिवर शुरुआती चरण में अक्सर बिना किसी स्पष्ट लक्षण के रहता है। इस मामले में भी बेटे को अपनी बीमारी का पता तब चला, जब वह पिता को लिवर दान करने के लिए अस्पताल पहुंचा था। फैटी लिवर को नजरअंदाज करने पर कुछ मरीजों में लिवर में सूजन फाइब्रोसिस और सिरोसिस जैसी गंभीर समस्याएं विकसित हो सकती हैं। इसलिए वजन नियंत्रित रखना संतुलित आहार अपनाना और जरूरत के अनुसार चिकित्सकीय जांच कराना महत्वपूर्ण है। अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ के सीईओ एवं एमडी डॉ. मयंक सोमानी ने कहा इस मामले में बेटे ने अपने पिता की जान बचाने के लिए खुद को स्वस्थ बनाने की ठानी और लगातार मेहनत की। हमारे डॉक्टरों की टीम ने उसकी सेहत में सुधार से लेकर लिवर ट्रांसप्लांट के लिए उपयुक्त पाए जाने तक हर चरण पर बारीकी से निगरानी की। अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करना जरूरी है, क्योंकि एक व्यक्ति का अंगदान किसी दूसरे को नई जिंदगी दे सकता है और पूरे परिवार की उम्मीदें फिर से जगा सकता है।

क्या खाएँ?
ताजा और अच्छी तरह पका हुआ घर का खाना।
दाल, रोटी, चावल और अच्छी तरह पकी सब्जियाँ।
डॉक्टर की सलाह के अनुसार पर्याप्त प्रोटीन, जैसे दाल, पनीर, अंडा या अच्छी तरह पका हुआ चिकन।
साफ पानी या डॉक्टर द्वारा सुझाया गया सुरक्षित पेयजल।
फल अच्छी तरह धोकर और छीलकर खाएँ।


किन चीजों से बचें?
कच्चा या अधपका मांस, मछली और अंडे।
बिना उबला या बिना पाश्चुरीकरण वाला दूध।
खुले में बिकने वाला खाना, सड़क किनारे की चाट और अस्वच्छ पानी।
बिना धोए फल और कच्ची सब्जियाँ।
बहुत अधिक नमक, चीनी और तली हुई चीजें, खासकर यदि डॉक्टर ने इन पर प्रतिबंध लगाया हो।
शराब से पूरी तरह दूर रहें; लीवर की बीमारी शराब से संबंधित रही हो तो दोबारा शराब पीना बिल्कुल सुरक्षित नहीं है।
ट्रांसप्लांट के बाद रोग प्रतिरोधक क्षमता कम करने वाली दवाएँ चलती हैं, इसलिए भोजन से होने वाले संक्रमण से बचना बहुत जरूरी है। 
लीवर ट्रांसप्लांट के बाद मरीज को अपने खान-पान, दवाइयों, साफ-सफाई और रोजमर्रा की गतिविधियों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ट्रांसप्लांट के बाद सही देखभाल से नए लीवर को स्वस्थ रखने और संक्रमण तथा लीवर रिजेक्शन (शरीर द्वारा नए लीवर को अस्वीकार करना) के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।  

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने की गुर्दे के कैंसर की सफल सर्जरी

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने की गुर्दे के कैंसर की सफल सर्जरी

अनिल सिंह October 15 2022 41285

गुरुवार को पहली बार ऐसी सर्जरी की गई। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में छोटे चीरे के जरिए कैंसर के गुच्छे क

मस्तिष्क के न्यूरोट्रांसमीटर्स सेक्स को बनातें हैं आनंददायक

मस्तिष्क के न्यूरोट्रांसमीटर्स सेक्स को बनातें हैं आनंददायक

लेख विभाग August 16 2022 51176

यौन इच्छा, कामोत्तेजना और चरम सुख की प्राप्ति एक जटिल प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया में पूरा सेंट्रल नर

भारत में बनी वैक्सीन पूर्ण सुरक्षित, कोविड-19 के आगामी खतरे का इलाज टीकाकरण- कुलपति

भारत में बनी वैक्सीन पूर्ण सुरक्षित, कोविड-19 के आगामी खतरे का इलाज टीकाकरण- कुलपति

हुज़ैफ़ा अबरार February 25 2021 32072

कोरोना का उपचार सिर्फ वैक्सीन ही है, लोगों को बिल्कुल नहीं डरना चाहिए, यह आम टीके की तरह समान्य प्रक

प्रदेश के बजट में चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं को खासी तरजीह

प्रदेश के बजट में चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं को खासी तरजीह

हुज़ैफ़ा अबरार May 27 2022 29083

स्वास्थ्य के लिए 5482.50 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य के लिए दी गई कुल रकम पिछली बार

यूके में मंकीपॉक्स का नया वेरिएंट मिला

यूके में मंकीपॉक्स का नया वेरिएंट मिला

हे.जा.स. September 04 2022 32252

ब्रिटेन में मंकीपॉक्स के नए स्ट्रेन की पहचान हुई है। मंकीपॉक्स का ये नया वेरिएंट ब्रिटेन में हाल ही

देश में कोरोना संक्रमण में गिरावट ज़ारी, पिछले 24 घंटे में आए 13,272 नए केस

देश में कोरोना संक्रमण में गिरावट ज़ारी, पिछले 24 घंटे में आए 13,272 नए केस

एस. के. राणा August 20 2022 30289

देश में कोरोना का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में 13 हजार 272 नए मामले सामने आए हैं, इस दौरान 13 हजा

मरीजों का मेंटल हेल्थ जानना बेहद जरूरीः डा. सौरभ सिंह

मरीजों का मेंटल हेल्थ जानना बेहद जरूरीः डा. सौरभ सिंह

आनंद सिंह March 26 2022 67140

दरअसल, होम्योपैथी की यही खासियत है। किसी भी मर्ज को तीन तरीके से जानने और समझने की कोशिश होती है। उन

केंद्र सरकार की PLI योजना के तहत दवा उद्योग से जुड़े कच्चे माल के उत्पादन हेतु 19 आवेदनों को मंजूरी। 

केंद्र सरकार की PLI योजना के तहत दवा उद्योग से जुड़े कच्चे माल के उत्पादन हेतु 19 आवेदनों को मंजूरी। 

हे.जा.स. March 01 2021 24124

इन संयंत्रों की स्थापना से कंपनियों को कुल 862.01 करोड़ रुपये का कुल प्रतिबद्ध निवेश मिलेगा और लगभग

कोरोना का डबल अटैक, दिल्ली एम्स ने जारी की एडवाइजरी

कोरोना का डबल अटैक, दिल्ली एम्स ने जारी की एडवाइजरी

एस. के. राणा April 13 2023 33885

एम्स की ओर से अस्पताल में सभी कर्मचारियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। एडवाइजरी के मुताबि

राज्य सरकार एनीमिया की दर को कम करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है: अपर मुख्य सचिव

राज्य सरकार एनीमिया की दर को कम करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है: अपर मुख्य सचिव

हुज़ैफ़ा अबरार April 23 2026 4025

उत्तर प्रदेश सरकार ने एनीमिया मुक्त भारत के तहत एनीमिया नियंत्रण को प्राथमिकता दी है और राज्य में ए.

Login Panel