देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अपने बीपी नंबर को जानिए संदेश से लोहिया में उच्च रक्तचाप दिवस आयोजित

प्रो सीएम सिंह कहा उच्च रक्तचाप आज समाज में तेजी से बढ़ती हुई साइलेंट किलर बीमारी है, जो हार्ट अटैक स्ट्रोक एवं किडनी रोगों का प्रमुख कारण बन रही है। उन्होंने कहा नियमित बीपी जांच स्वस्थ जीवनशैली एवं समय पर उपचार से इस बीमारी को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

हुज़ैफ़ा अबरार
May 17 2026 Updated: May 17 2026 01:16
0 1764
अपने   बीपी नंबर को जानिए संदेश से लोहिया में उच्च रक्तचाप दिवस आयोजित Doctors Of Lohia Institute licknow

लखनऊ। डॉ राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज लखनऊ के कार्डियोलॉजी विभाग द्वारा विश्व उच्च रक्तचाप दिवस एवं प्रथम एलुमनाई मीट का  आयोजन प्रशासनिक भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। कार्यक्रम में 200 से अधिक फैकल्टी सदस्य चिकित्सक रेजिडेंट डॉक्टर विद्यार्थी स्वास्थ्यकर्मी एलुमनाई एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम सबसे विशेष एवं जन-जागरूकता से जुड़ी पहल यह रही कि कार्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रत्येक प्रतिभागी के लिए अपना ब्लड प्रेशर मापना अनिवार्य किया गया था। प्रतिभागियों की बीपी रीडिंग ही कार्यक्रम में प्रवेश का टिकट बनी। इस अनूठी पहल के माध्यम से समाज को यह महत्वपूर्ण संदेश दिया गया कि अपने ब्लड प्रेशर के नंबर जानिए कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो डॉ सीएम सिंह विशिष्ट अतिथि प्रो मुकुल मिश्रा डीन प्रो प्रद्युम्न सिंह, कार्यकारी रजिस्ट्रार प्रो सुब्रत चंद्रा तथा विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों एवं एलुमनाई की उपस्थिति में हुआ। मुख्य अतिथि प्रो सीएम सिंह कहा उच्च रक्तचाप आज समाज में तेजी से बढ़ती हुई साइलेंट किलर बीमारी है, जो हार्ट अटैक, स्ट्रोक एवं किडनी रोगों का प्रमुख कारण बन रही है। उन्होंने कहा नियमित बीपी जांच स्वस्थ जीवनशैली एवं समय पर उपचार से इस बीमारी को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

विशिष्ट अतिथि प्रो मुकुल मिश्रा ने विभाग की यात्रा को याद करते हुए बताया 2011 में विभाग की शुरुआत हुई थी वर्ष 2013 में केवल एक डीएम कार्डियोलॉजी छात्र के साथ शैक्षणिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ था। आज विभाग के 23 एलुमनाई देश के विभिन्न संस्थानों में उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे हैं, जो विभाग के लिए गर्व का विषय है। डीन प्रो प्रद्युम्न सिंह ने कहा उच्च रक्तचाप की रोकथाम ही हृदय रोगों की रोकथाम की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी है। उन्होंने युवाओं एवं चिकित्सकों से समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यकारी रजिस्ट्रार प्रो सुब्रत चंद्रा ने विभाग को अकादमिक उत्कृष्टता एवं जनस्वास्थ्य जागरूकता को साथ लेकर चलने के लिए बधाई दी तथा एलुमनाई मीट को विभाग की उपलब्धियों का उत्सव बताया।


कार्यक्रम के आयोजन अध्यक्ष प्रो भुवन चंद्र तिवारी ने बताया उच्च रक्तचाप अक्सर बिना किसी लक्षण के वर्षों तक शरीर को नुकसान पहुंचाता रहता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने ब्लड प्रेशर की जानकारी अवश्य होनी चाहिए। कम नमक का सेवन नियमित व्यायाम तनाव नियंत्रण एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच हृदय रोगों की रोकथाम के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम में उच्च रक्तचाप की रोकथाम एवं उपचार विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्त एलुमनाई एवं रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ संवाद सत्र भी आयोजित हुआ जिसमें विभाग की शैक्षणिक एवं संस्थागत यात्रा को साझा किया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिए विभाग के सभी फैकल्टी सदस्यों रेजिडेंट डॉक्टरों नर्सिंग स्टाफ तकनीशियनों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का समापन समाज में उच्च रक्तचाप के प्रति जागरूकता फैलाने एवं प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से अपना ब्लड प्रेशर जांचने हेतु प्रेरित करने के संकल्प के साथ हुआ।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

पुणे में लगातार बढ़ रहे हैं स्वाइन फ्लू के मामले

पुणे में लगातार बढ़ रहे हैं स्वाइन फ्लू के मामले

विशेष संवाददाता September 05 2022 34439

आईसीएमआर के तहत काम करने वाले नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के वैज्ञानिकों का कहना है कि पुणे शहर म

मलेरिया के खिलाफ जंग में कारगार है ये वैक्सीन

मलेरिया के खिलाफ जंग में कारगार है ये वैक्सीन

हे.जा.स. September 09 2022 31170

मलेरिया के टीके की 3 प्रारंभिक खुराक के एक साल बाद लगाई गई बूस्टर खुराक आर 21/मैट्रिक्स-एम मलेरिया स

कैसे करें आकर्षक मेकअप?

कैसे करें आकर्षक मेकअप?

सौंदर्या राय September 27 2021 34076

जब आप मेकअप कर रही हों, तब आपके के लिए बहुत जरूरी होता है, कि आप एक एकदम क्लीन चेहरे के ऊपर काम करें

हाइपोग्लाइसीमिया के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में जानिए डॉ विकास मस्करा से

हाइपोग्लाइसीमिया के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में जानिए डॉ विकास मस्करा से

लेख विभाग March 24 2022 41702

भोजन करने के 8 घंटे पश्चात या खाली पेट, रक्त में ग्लूकोज़ का स्तर 80 मिली ग्राम प्रति डेसी लिटर रहता

डेंगू का आतंक, एक्शन में आया जिला अस्पताल

डेंगू का आतंक, एक्शन में आया जिला अस्पताल

विशेष संवाददाता October 30 2022 33360

गुरूवार को डेंगू पीड़ित एक सिपाही की मौत हो गई। इसके साथ 34 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। डेंगू से जान गं

कानपुर में बढ़ रही डेंगू मरीजों की तादाद, जीएसवीएम और उर्सला में डेंगू की जांच निःशुल्क

कानपुर में बढ़ रही डेंगू मरीजों की तादाद, जीएसवीएम और उर्सला में डेंगू की जांच निःशुल्क

श्वेता सिंह November 14 2022 31546

इसी तरह जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की रिपोर्ट में काकादेव, मेडिकल कॉलेज कैंपस, ग

सौंफ खाने के बाद ही क्यों खाई जाती है?

सौंफ खाने के बाद ही क्यों खाई जाती है?

लेख विभाग September 02 2023 66884

सौंफ (वानस्पतिक नाम-फोनिकुलम) की तासीर ठंडी होती है। इसमें कैल्शियम,मैग्नीशियम फास्फोरस,विटामिन-ए,वि

इलाज के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने अस्पताल में काटा हंगामा

इलाज के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने अस्पताल में काटा हंगामा

विशेष संवाददाता July 13 2023 43250

कौशांबी में इलाज के दौरान निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा

अखरोट के छिलके से करें स्किन की 3 प्रॉब्लम्स को दूर

अखरोट के छिलके से करें स्किन की 3 प्रॉब्लम्स को दूर

श्वेता सिंह September 04 2022 41280

जिस अखरोट के छिलके को हम वेस्ट समझ कर फेंक देते हैं, उससे कई स्किन प्रॉब्लम्स को दूर किया जा सकता है

कोविड-19 के नए स्वरूप ‘ओमीक्रॉन’ के डर से दुनियाभर के देशों ने लगायी यात्रा पाबंदियां।

कोविड-19 के नए स्वरूप ‘ओमीक्रॉन’ के डर से दुनियाभर के देशों ने लगायी यात्रा पाबंदियां।

हे.जा.स. November 29 2021 36345

विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक समिति ने कोरोना वायरस के नये स्वरूप को ‘ओमीक्रॉन’ नाम दिया है और इसे ‘बे

Login Panel