देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

राज्यपाल ने किया किशोरी सम्प्रेक्षण गृह में एचपीवी टीकाकरण व कम्प्यूटर लैब का उद्घाटन

39 किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण हुआ, जिनमें 33 सम्प्रेक्षण गृह व 6 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएँ शामिल थीं। टीकाकरण के बाद राज्यपाल ने स्वयं बालिकाओं को उपहार दिए, जिनमें कपड़े, चॉकलेट, किताबें, डायरी व स्टेशनरी शामिल थी।

हुज़ैफ़ा अबरार
June 02 2026 Updated: June 02 2026 22:53
0 1386
राज्यपाल ने किया किशोरी सम्प्रेक्षण गृह में एचपीवी टीकाकरण व कम्प्यूटर लैब का उद्घाटन Governor Smt. Anandiben Patel and Dr. C.M. Singh

लखनऊ। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से डा राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा बाराबंकी स्थित जुवेनाइल होम का नवीनीकरण कराया गया और बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु कम्यूटर लैब की स्थापना की गई, जिसका उद्घाटन राज्यपाल ने किया साथ ही किशोरियों के एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोरी) बाराबंकी में एचपीवी टीकाकरण व कम्प्यूटर लैब का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कुल 39 किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण हुआ, जिनमें 33 सम्प्रेक्षण गृह व 6 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएँ शामिल थीं। टीकाकरण के बाद राज्यपाल ने स्वयं बालिकाओं को उपहार दिए जिनमें कपड़े चॉकलेट, किताबें डायरी व स्टेशनरी शामिल थी।

कम्प्यूटर लैब की सराहना करते हुए राज्यपाल ने निर्देश दिए कि सभी 34 आवासिनियों की दैनिक कम्प्यूटर कक्षा चले। एक समय में 8 बालिकाएँ 1 कम्प्यूटर पर 2 बालिकाएँ सीखें। इसका रोस्टर बनाकर साझा किया जाए। उन्होंने कहा कि मेहंदी कला ब्यूटीशियन कोर्स सीसीसी कम्प्यूटर कोर्स आदि एक्स्ट्रा करिकुलर गतिविधियाँ कराई जाएँ ताकि बालिकाएँ यहाँ से निकलने के बाद आजीविका अर्जित कर सकें। सभी को प्रतिदिन पौष्टिक आहार मिले तथा इन बालिकाओं का राज भवन भ्रमण कराया जाए। इस अवसर पर संस्थान द्वारा यह संकल्प व्यक्त किया गया कि भविष्य में भी सम्प्रेक्षण गृह की बालिकाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर उनकी जरूरत की वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इसके अतिरिक्त उनकी शैक्षिक, स्वास्थ्य एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी आवश्यकताओं के अनुरूप नियमित रूप से विभिन्न जागरूकता एवं प्रशिक्षण कक्षाओं का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे उनके समग्र विकास को सुनिश्चित किया जा सके। कार्यक्रम में निदेशक प्रो. डा सीएम सिंह डीएम ईशान प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय व सीडीओ अन्ना सुदन उपस्थित रहे। सम्पूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था प्रो ऋचा चौधरी एवं उनकी टीम के द्वारा किया गया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

'होम सैंपल कलेक्शन' सेवा में उतरी मेदांता लखनऊ ‘मेदांता लैब्स ने संभाली ज़िम्मेदारी

हुज़ैफ़ा अबरार March 10 2025 92227

मरीज इस सेवा का लाभ ऑनलाइन बुकिंग या कस्टमर केयर हेल्पलाइन के माध्यम से उठा सकते हैं। बुकिंग के तुरं

गर्मी से होने वाली बीमारियों से सावधान रहें, अपने आपको हाइड्रेट रखें: डॉ. डी.पी. सिंह

गर्मी से होने वाली बीमारियों से सावधान रहें, अपने आपको हाइड्रेट रखें: डॉ. डी.पी. सिंह

हुज़ैफ़ा अबरार May 11 2022 36201

हमारा शरीर डीहाइड्रेट होने पर ज्यादा लार का उत्पादन नहीं करता है। जब लार पर्याप्त मात्रा में नहीं बन

कोरोना की दूसरी लहर से मुकाबले के लिए युद्धस्तर पर हो रहा काम: प्रधानमन्त्री 

कोरोना की दूसरी लहर से मुकाबले के लिए युद्धस्तर पर हो रहा काम: प्रधानमन्त्री 

एस. के. राणा May 15 2021 26922

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कोरोना की दूसरी लहर से मुकाबले में संसाधनों से जुड़े जो भी गतिरोध थे उन्हें त

जानवरों और मानव में डिजीज ट्रान्सफर पर शोध होना चाहिए: डॉ मनसुख मांडविया

जानवरों और मानव में डिजीज ट्रान्सफर पर शोध होना चाहिए: डॉ मनसुख मांडविया

रंजीव ठाकुर September 13 2022 30590

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने कहा कि हमारी जीवन शैली में परस्पर म

दुनिया से खत्म नही हुआ कोरोना, कई देशों में अभी भी मचा रहा तबाही

दुनिया से खत्म नही हुआ कोरोना, कई देशों में अभी भी मचा रहा तबाही

विशेष संवाददाता April 03 2022 31754

ग्लोबल मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार चीन, अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई ऐसे देश हैं जहां कोरोना संक्रमितों

400 करोड़ से मुजफ्फरपुर में बनेगा कैंसर हॉस्पिटल

400 करोड़ से मुजफ्फरपुर में बनेगा कैंसर हॉस्पिटल

विशेष संवाददाता February 18 2023 52788

गुरुवार को भूमि पूजन होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र मुजफ्फरपुर के प्रभारी रविकांत सिंह

पुरुषों की तुलना में महिलाएं काम का तनाव ज़्यादा महसूस करती हैं

पुरुषों की तुलना में महिलाएं काम का तनाव ज़्यादा महसूस करती हैं

एस. के. राणा October 14 2022 28983

दुनिया भर में युवा व्यस्क मेंटल वैलनैस पर ध्यान देते हुए अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना चाहते हैं। जहा

कोविड टीकाकरण: न्यायाधीश, न्यायिक कर्मचारियों को प्राथमिकता देने पर न्यायालय करेगा सुनवाई।
एम्स गोरखपुर में मुख कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

एम्स गोरखपुर में मुख कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

आनंद सिंह April 10 2022 58810

एम्स की निदेशक प्रोफेसर सुरेखा किशोर ने कहा, कैंसर जैसी भयावह बीमारी के प्रति चिकित्सा छात्रों में ज

नेत्र शिविर में 162 मरीजों ने करवाई आंखों की जाँच

नेत्र शिविर में 162 मरीजों ने करवाई आंखों की जाँच

श्वेता सिंह November 08 2022 33251

श्री स्वामी चंद दास रामलीला कमेटी द्वारा 86 लोगों को डॉक्टरों द्वारा आंखों की जांच करने के बाद निशु

Login Panel