देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में सरकारी और निजी अस्पतालों में आई वायरल फीवर के मरीजों की बाढ़

वायरल फीवर में इस बार डेंगू जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं। मरीजों को तेज बुखार आने की वजह से चेहरा लाल पड़ जा रहा है। कमजोरी के साथ कमर तोड़ने वाला दर्द मरीजों को ज्यादा परेशान कर रहा है।

अनिल सिंह
October 19 2022 Updated: October 19 2022 20:32
0 30504
गोरखपुर में सरकारी और निजी अस्पतालों में आई वायरल फीवर के मरीजों की बाढ़ प्रतीकात्मक चित्र

गोरखपुर (लखनऊ ब्यूरो)। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में प्रतिदिन बुखार के एक हजार से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं, इमरजेंसी में भी 50 से 60 मरीज इलाज के लिए लाए जा रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इनमें 15 से 20 फीसदी मरीज डेंगू के हैं। सरकारी अस्पतालों में 10 से 15 फीसदी मरीजों को भर्ती तक करना पड़ रहा है।

 

डेंगू-मलेरिया और वायरल बुखार के बढ़ते मरीजों की वजह से स्वास्थ्य विभाग (health department) की बेचैनी बढ़ गई है। जिला अस्पताल के चार फीवर ओपीडी (OPD) में प्रतिदिन 500-550 मरीज मलेरिया, डेंगू और टायफायड (typhoid) से पीड़ित पहुंच रहे हैं। इनमें 50 फीसदी मरीजों का इलाज डॉक्टर वायरल फीवर (viral fever) मानकर कर रहे हैं। सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शहर में करीब 300 से अधिक क्लीनिक (clinic) और 200 से अधिक अस्पताल है। इनमें करीब 40 फीसदी मरीजों को भर्ती (admit) करने की जरूरत पड़ रही है।

 

वायरल फीवर में इस बार डेंगू (dengue) जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं। मरीजों को तेज बुखार आने की वजह से चेहरा लाल पड़ जा रहा है। कमजोरी के साथ कमर तोड़ने वाला दर्द मरीजों (patients) को ज्यादा परेशान कर रहा है। हालांकि, जांच में अधिकांश मरीजों की डेंगू और मलेरिया की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। गोरखपुर (Gorakhpur) जिला अस्पताल के एमडी फिजिशियन डॉ. बीके सुमन ने बताया कि इन मरीजों को ठीक होने में एक सप्ताह का समय लग रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ

आरती तिवारी April 02 2023 27151

हरदोई में संचारी रोगों से बचाव को लेकर संचारी नियंत्रण रोग अभियान का आगाज हो गया है। डिप्टी सीएम ब्र

लखनऊ हवाई अड्डे पर ओमिक्रॉन से बचाव और पहचान के पुख्ता प्रबंध।

लखनऊ हवाई अड्डे पर ओमिक्रॉन से बचाव और पहचान के पुख्ता प्रबंध।

हुज़ैफ़ा अबरार December 07 2021 32545

सीसीएसआई हवाई अड्डे पर 50 यात्रियों को समायोजित करने के लिए पर्याप्त प्रतीक्षा क्षेत्र स्थापित किया

सर्दियों में ऐसे रखें त्वचा का ख्याल

सर्दियों में ऐसे रखें त्वचा का ख्याल

सौंदर्या राय December 08 2022 86513

ये चीजें त्वचा को हेल्दी और मुलायम बनाए रखने में मदद करती हैं। आइए जानें आप सर्दियों में कौन सी नेचु

गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, अस्पताल में बढ़े उल्टी दस्त के मरीज

गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, अस्पताल में बढ़े उल्टी दस्त के मरीज

विशेष संवाददाता May 23 2023 33161

अस्पतालों में मरीजों की कतार बढ़ने लगी है। बीते दिन 1500 के करीब मरीज लखीमपुर जिला अस्पताल पहुंचे। ह

4 फरवरी को आईएमए गोरखपुर के तत्वाधान में कैंसर शिविर का होगा आयोजन

4 फरवरी को आईएमए गोरखपुर के तत्वाधान में कैंसर शिविर का होगा आयोजन

आनंद सिंह February 03 2022 27737

आईएमए गोरखपुर के प्रेजिडेंट डॉक्टर एसएस शाही ने बताया कि स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन गोलघर स्थ

राहत: देश में कम हो रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 10 हजार 725 नए मामले

राहत: देश में कम हो रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 10 हजार 725 नए मामले

आरती तिवारी August 26 2022 30574

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक रिकवरी रेट 98.61% है। बीते 24 घंटे में 68 लोगों की मौत हुई। कोविड-19 स

जिला महिला अस्पताल से 3 साल की बच्ची गायब, अस्पताल में हड़कंप

जिला महिला अस्पताल से 3 साल की बच्ची गायब, अस्पताल में हड़कंप

विशेष संवाददाता June 06 2023 41821

जिला सरकारी महिला चिकित्सालय में उस समय हड़कंप मच गया जब इलाज के लिए आई महिला की 3 वर्षीय पुत्री लाप

दवा की थोक दुकानें चार दिन रहेंगी बंद।

दवा की थोक दुकानें चार दिन रहेंगी बंद।

हे.जा.स. December 30 2020 21539

दवा की थोक दुकानें चार दिन रहेंगी बंद। मरीजों को सामान्य तरह से दवा मिलती रहेगी।आवश्यकता पड़ने पर थ

मुजफ्फरनगर के एक ही गाँव के 19 पुरुषों ने अपनाई नसबंदी

मुजफ्फरनगर के एक ही गाँव के 19 पुरुषों ने अपनाई नसबंदी

हुज़ैफ़ा अबरार June 22 2022 34999

सुदेश को स्वास्थ्य विभाग ने परिवार नियोजन साधनों को अपनाने के लिए महिला व पुरुषों को प्रेरित करने की

रंग लाई आंदोलन की रणनीति, स्वास्थ्यकर्मियों के स्थानान्तरण नीति पर विराम।

रंग लाई आंदोलन की रणनीति, स्वास्थ्यकर्मियों के स्थानान्तरण नीति पर विराम।

हुज़ैफ़ा अबरार July 12 2021 31370

स्थानान्तरण नीति पर सरकार ने पूर्ण विराम लगा दिया। अब स्वयं के अनुरोध पर ही स्थानान्तरण होगा तथा पद

Login Panel