देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

डा सूर्यकान्त आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सम्मानित

डा सूर्यकान्त केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में 17 वर्ष से प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है एवं 11 वर्ष से विभागाध्यक्ष के पद सक्रिय भूमिका निभा रहे है। इसके अलावा वे चिकित्सा विज्ञान सम्बंधित विषयों पर 19 किताबें भी लिख चुके है ।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 04 2022 Updated: November 04 2022 22:16
0 23076
डा सूर्यकान्त आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सम्मानित डा सूर्यकान्त सम्मान प्राप्त करते हुए

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पाइरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सूर्यकान्त को आईएमए हेडक्वाटर दिल्ली द्वारा आईएमए- एएमएस के मानद प्रोफेसर सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा सहजानन्द प्रसाद सिंह ने प्रदान किया।

 

ज्ञात रहे कि डा सूर्यकान्त (Dr. Suryakant) केजीएमयू (KGMU) के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग (Department of Respiratory Medicine) में 17 वर्ष से प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है एवं 11 वर्ष से विभागाध्यक्ष के पद सक्रिय भूमिका निभा रहे है। इसके अलावा वे चिकित्सा विज्ञान सम्बंधित विषयों पर 19 किताबें भी लिख चुके है तथा एलर्जी, अस्थ्मा, टी.बी. (allergy, asthma,TB) एवं कैंसर के क्षेत्र में उनके अब तक कुल 400 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय जनरलस में प्रकाशित हो चुके हैं साथ ही 2 अंतर्राष्ट्रीय पेटेन्ट भी उनके नाम हैं।

 

लगभग 200 एमडी/पीएचडी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन, 50 से अधिक परियोजनाओं का निर्देशन, 19 फैलोशिप्स, 12 ओरेशन एवार्ड का भी श्रेय उनके नाम ही जाता है। ज्ञात रहे उन्हें अब तक अन्तरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा लगभग 163 पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें उप्र सरकार द्वारा विज्ञान गौरव अवार्ड (Vigyan Gaurav Award) (विज्ञान के क्षेत्र में उप्र का सर्वोच्च पुरस्कार) और केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, आगरा एवं उप्र हिन्दी संस्थान से भी सम्मानित किया जा चुका है।

 

डा सूर्यकान्त आईएमए लखनऊ के अध्यक्ष (President of IMA Lucknow) एवं उप्र आईएमए एकेडमी ऑफ मेडिकल स्पेेशलिटीज के चेयरमैन रह चुके है एवं वर्तमान में आईएमए -एएमएस के राष्ट्रीय वायस चेेयरमेन हैं तथा आईएमए उप्र के प्रदेश उपाध्यक्ष है। ज्ञात रहे कि डा सूर्यकान्त कोविड टीकाकरण के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के ब्रांड एंबेसडर (National Health Mission for covid vaccination) भी हैं। इसके साथ ही चेस्ट रोगों के विशेषज्ञों की राष्ट्रीय संस्थाओं इण्डियन चेस्ट सोसाइटी, इण्डियन कॉलेज ऑफ एलर्जी, अस्थमा एण्ड एप्लाइड इम्यूनोलॉजी (Indian Chest Society, Indian College of Allergy, Asthma and Applied Immunology) एवं नेशनल कालेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन (एनसीसीपी) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं तथा इण्डियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन के मेडिकल साइंस प्रभाग के भी राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

भारत में कोरोना महामारी कुछ दिनों की मेहमान

भारत में कोरोना महामारी कुछ दिनों की मेहमान

एस. के. राणा March 28 2022 33364

भारत में कोरोना संक्रमितों की घटती संख्या से लग रहा है कि कोरोना महामारी कुछ ही दिनों की मेहमान है।

गर्भावस्था में क्या-क्या खाएं ।

गर्भावस्था में क्या-क्या खाएं ।

लेख विभाग July 17 2021 50032

ज़्यादातर महिलाओं को ये पता नहीं होता कि प्रेग्नेंसी में उन्हें क्या और कितना खाना चाहिए। सर्वे में

यूपी के इन जिलों में डेंगू का प्रकोप

यूपी के इन जिलों में डेंगू का प्रकोप

आरती तिवारी October 05 2022 30069

यूपी के कई जिले डेंगू से प्रभावित हुए है। अधेड़ उम्र के लोग इसकी जद में कम, बच्चे और युवा ज्यादा आ र

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में बढ़ेंगें पर्चा काउंटर

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में बढ़ेंगें पर्चा काउंटर

हुज़ैफ़ा अबरार July 26 2022 35058

मरीजों के फीडबैक के आधार पर दवा काउंटर, पैथोलॉजी जांच काउंटर व अन्य संसाधनों को बढ़ाने के निर्देश दि

भारत में नेजल वैक्सीन की कीमत का हुआ खुलासा !

भारत में नेजल वैक्सीन की कीमत का हुआ खुलासा !

एस. के. राणा December 28 2022 47362

इस वैक्सीन की एक खुराक की कीमत फिलहाल लगभग 1000 रुपये पड़ेगी। वहीं सरकारी अस्पतालों में इस वैक्सीन क

हरी मूंग है सेहत के लिए फायदेमंद

हरी मूंग है सेहत के लिए फायदेमंद

लेख विभाग September 09 2023 95788

उबली मूंग दाल में विटामिन बी, फोलेट मैगनीज, फास्फोरस, आयरन होता है। इससे वह स्वास्थ्य में लाभदायक ह

लखनऊ में आठ अक्तूबर को होगा आरोग्य भारती का राष्ट्रीय अधिवेशन

लखनऊ में आठ अक्तूबर को होगा आरोग्य भारती का राष्ट्रीय अधिवेशन

अबुज़र शेख़ October 07 2022 48960

प्रदेश भर के सात सौ से अधिक चिकित्सक जुटेंगे। इस अधिवेशन में चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे बदलावों

केंद्र सरकार की वैक्सीनेशन पॉलिसी ठीक  लेकिन किसी भी व्यक्ति को जबरदस्ती टीका नहीं लगाया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट

केंद्र सरकार की वैक्सीनेशन पॉलिसी ठीक लेकिन किसी भी व्यक्ति को जबरदस्ती टीका नहीं लगाया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट

एस. के. राणा May 02 2022 25464

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को यह भी आदेश दिया है कि वैक्सीन लगवाने से होने वाले साइड-इफेक्ट्स के

यूपी की स्वास्थ्य सेवाएं और होगी बेहतर, इस साल 14 नए मेडिकल कॉलेजों से लैस होगा

यूपी की स्वास्थ्य सेवाएं और होगी बेहतर, इस साल 14 नए मेडिकल कॉलेजों से लैस होगा

admin January 02 2023 55166

यूपी में वर्ष 2023 में 14 और नए मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो जाएंगे। इससे एमबीबीएस की 1400 सीटें भी बढ

एक घंटे तक नहीं मिली एंबुलेंस, घायल होमगार्ड की हुई मौत

Login Panel