देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

डायबिटीज को करना हैं कंट्रोल तो खाएं ये आयुर्वेदिक चूर्ण

डायबिटीज का कोई स्थायी इलाज नहीं है और इसे कंट्रोल करना मुश्किल है लेकिन असंभव नहीं है। आयुर्वेदिक चूर्ण खाने से आपको ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इस चूर्ण से कोई दुष्प्रभाव भी नहीं है।

लेख विभाग
October 19 2022 Updated: October 20 2022 14:22
0 33708
डायबिटीज को करना हैं कंट्रोल तो खाएं ये आयुर्वेदिक चूर्ण प्रतीकात्मक चित्र

आज कल लाइफ स्टाइल इतनी व्यस्त हो गई है कि लोगों को कम उम्र में डायबिटीज की शिकायत हो रही है। बाजार में मिलने वाले फूड जिनमें तेल-मसालें बहुत ज्यादा मात्रा में रहते है। जो हमारे शरीर को बहुत नुकसान पहुचाते है।

 

ऐसा माना जाता है कि दुनिया की लगभग 11% आबादी डायबिटीज (Diabetes) से जूझ रही है। डायबिटीज (Diabetes) का कोई स्थायी इलाज नहीं है और इसे कंट्रोल करना मुश्किल है लेकिन असंभव नहीं है। आयुर्वेदिक चूर्ण (Ayurvedic powder) खाने से आपको ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इस चूर्ण से कोई दुष्प्रभाव भी नहीं है।

सहजन का चूर्ण - Drumstick powder

सहजन (Drumstick) के पत्ते, फूल, डंठल और फल सभी में औषधीय गुण होते हैं। साउथ इंडिया में कई डिश बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह ब्लड शुगर (blood sugar) को कंट्रोल करने के लिए बढ़िया जड़ी बूटी है। आप इसके पत्तों को पीसकर चूर्ण बना लें और डॉक्टर की सलाह पर रोजाना सुबह गर्म पानी के साथ लें।

 

त्रिफला -  Triphala

त्रिफला (Triphala) एक चूर्ण सूत्र है जिसमें हरीतकी, आंवला और बिभीतकी शामिल हैं। कब्ज (constipation) से राहत और आंत के स्वास्थ्य में सुधार के अलावा, यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए एक आयुर्वेदिक (Ayurvedic) दवा के रूप में भी काम करता है। चूंकि यह एंटीऑक्सिडेंट का बढ़िया स्रोत है इसलिए यह शरीर के ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद कर सकता है।

 

दालचीनी का चूर्ण - Cinnamon powder

दालचीनी (Cinnamon) एक नैचुरल बायोएक्टिव (bioactive) मसाला है और ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसका सेवन करना आसान है। बस एक गिलास पानी में आधा चम्मच पिसी हुई दालचीनी डालें, अच्छी तरह मिलाएं और धीरे-धीरे घूंट-घूंट कर पिएं।

 

मेथी के बीज का चूर्ण - Fenugreek seed powder

मेथी के बीज (Fenugreek seed) ज्यादातर भारतीय रसोई में आसानी से उपलब्ध हैं। रात को दो चम्मच मेथी के दानों को पानी में भिगोकर सुबह बीज के साथ पीने से ब्लड शुगर को कम करने में मदद मिल सकती है। आप इसे पीसकर चूर्ण बना सकते हैं और सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ लेने से फायदा होगा।

 

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

पीपीपी माडल पर चलेंगी उत्तर प्रदेश की 15 सीएचसी

पीपीपी माडल पर चलेंगी उत्तर प्रदेश की 15 सीएचसी

श्वेता सिंह October 19 2022 24036

प्रदेश की 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का चयन किया गया है, जहां पीपीपी मॉडल पर सभी सुविधाएं विकसि

नाक और होंठ के बीच फुंसी से हैं परेशान तो फॉलो करें ये 4 टिप्स

नाक और होंठ के बीच फुंसी से हैं परेशान तो फॉलो करें ये 4 टिप्स

श्वेता सिंह October 13 2022 75731

फुंसी को खत्म करने के लिए सबसे पहले तुलती के पत्तों को पीसकर लेप तैयार कर लें और फिर इसे फोड़े-फुंसी

मेदांता हॉस्पिटल में पहली बार, बिना चीरा लगाए मस्तिष्क सर्जरी और उन्नत रोबोटिक प्रक्रियाओं की शुरुआत

मेदांता हॉस्पिटल में पहली बार, बिना चीरा लगाए मस्तिष्क सर्जरी और उन्नत रोबोटिक प्रक्रियाओं की शुरुआत

हुज़ैफ़ा अबरार March 06 2025 79626

मेदांता लखनऊ ने हेल्थकेयर क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं। अस्पताल ने बिना चीरा लगाए मस्तिष्क सर

चिंता, घबराहट और तनाव  की समस्या बन सकती है गंभीर

चिंता, घबराहट और तनाव की समस्या बन सकती है गंभीर

लेख विभाग October 08 2022 27696

वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ रही मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने और इस बारे में लोगों क

दिल्ली में हर 5 में से 4 परिवार पॉल्यूशन से बीमार: सर्वे

दिल्ली में हर 5 में से 4 परिवार पॉल्यूशन से बीमार: सर्वे

एस. के. राणा November 06 2022 29127

दिवाली से 5 दिन बाद जब इसी तरह का सवाल पूछा गया था, तब 70 फीसदी प्रतिभागियों ने शिकायत की थी कि उनके

हाथ के नाखूनों को कैसे बनाएं खूबसूरत?

हाथ के नाखूनों को कैसे बनाएं खूबसूरत?

सौंदर्या राय September 30 2021 27945

आप बायोटिन से भरपूर खाद्य पदार्थ खाकर भी अपने नाखूनों को शानदार बना सकते हैं, जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड

गर्भावस्था में क्या-क्या खाएं ।

गर्भावस्था में क्या-क्या खाएं ।

लेख विभाग July 17 2021 49962

ज़्यादातर महिलाओं को ये पता नहीं होता कि प्रेग्नेंसी में उन्हें क्या और कितना खाना चाहिए। सर्वे में

केजीएमयू रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में एमडी सीटें बढ़कर 15 हुई

केजीएमयू रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में एमडी सीटें बढ़कर 15 हुई

रंजीव ठाकुर August 06 2022 24994

गौरतलब है कि डॉ सूर्यकान्त ने 11 साल पहले 5 अगस्त 2011 को इस विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में पदभार

आगरा में ओपीडी ऑन व्हील की शुरुआत, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

आगरा में ओपीडी ऑन व्हील की शुरुआत, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

विशेष संवाददाता May 15 2023 30780

आगरा में ओपीडी ऑन व्हील की शुरुआत की गई है। वहीं यह शहर से ग्रामीण क्षेत्र तक ओपीडी ऑन व्हील सेवाएं

फिर बढ़े कोरोना के मरीज, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने की राज्यों के साथ बैठक

फिर बढ़े कोरोना के मरीज, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने की राज्यों के साथ बैठक

एस. के. राणा March 28 2023 21171

कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण आज शाम को COVID-19 की तैयारियो

Login Panel