देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बढ़ रहे कोविड लक्षण वाले मरीज़।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन आठ से 10 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इनमें पांच से छह मरीजों में कोविड के लक्षण मिल रहे हैं।

हे.जा.स.
December 21 2021 Updated: December 21 2021 20:13
0 41734
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बढ़ रहे कोविड लक्षण वाले मरीज़। प्रतीकात्मक

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोविड के संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बीते एक पखवारे में कोविड के लक्षण वाले 17 मरीजों को वार्ड में भर्ती किया गया। इनमें कोविड के सामान्य सभी लक्षण मिल रहे हैं। मरीजों को सर्दी, खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ और ऑक्सीजन का लेवल कम मिल रहा है। चेस्ट का सीटी स्कैन और एक्सरे कराने पर संक्रमण के धब्बे मिल रहे हैं। इसके बावजूद इनकी आरटीपीसीआर और एंटीजन की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। 

कोरोना के वायरस में म्यूटेशन ने डॉक्टरों को हैरत में डाल दिया। इसके कारण जांच में मरीज संक्रमित नहीं मिल रहे हैं। जबकि मरीजों में लक्षण कोरोना के ही है। इतना ही नहीं तीनों मरीजों के चेस्ट के सीटी स्कैन और एक्सरे की रिपोर्ट भी कोविड संक्रमण की तस्दीक कर रही है। इसके बावजूद एंटीजन और आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव रहा रहा है। डॉक्टरों ने इस पर चिंता जाहिर की है। साथ ही मरीजों को सलाह दी है कि ऐसे मरीज चेस्ट सीटी स्कैन कराकर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। 

जांच को गच्चा दे रहा म्यूटेट वायरस
बीआरडी मेडिकल कालेज के माइक्रोबॉयोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि तीनों संदिग्ध मरीजों के रिपोर्ट का निगेटिव आना अचरज भरा है। सभी में क्लीनिकल लक्षण मिले। उनमे से सिर्फ एक किशोर संक्रमित मिला। वह एचआईवी संक्रमित था। माना जा रहा है कि ऐसा वायरस में म्यूटेशन की वजह से हो सकता है। उन्होंने बताया कि कोविड वायरस में म्यूटेशन लगातार हो रहा है। इसके कारण कुछ म्यूटेशन जांच किट की पकड़ में नहीं आ रहे हैं। ऐसी आशंका है कि कम लोड वाले वायरस को किट ट्रेस नहीं कर पा रही है।

रोजाना पांच से छह मरीजों में मिल रहे लक्षण
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 300 बेड के कोविड वार्ड के नोडल अधिकारी डॉ अजहर अली ने बताया कि मेडिसिन ओपीडी में प्रतिदिन आठ से 10 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इनमें पांच से छह मरीजों में कोविड के लक्षण मिल रहे हैं।

ऐसे मरीजों की एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है। लेकिन, इन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। चेस्ट सीटी स्कैन कराकर कोविड वार्ड में इलाज किया जा रहा है। मौजूदा समय में तीन मरीज भर्ती हैं। इन मरीजों को सांस लेने में तकलीफ है और अचानक ऑक्सीजन का लेवल भी गिर जा रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अमित मोहन प्रसाद के ट्रांसफर पर पीएमएस एसोसिएशन की प्रतिक्रिया, उठाए भ्रष्टाचार के अन्य मामले

रंजीव ठाकुर September 02 2022 35300

उत्तर प्रदेश में डॉक्टर्स के ट्रांसफर्स और उसके बाद हुए निलम्बन को लेकर अपर एसीएस अमित मोहन प्रसाद क

शहीद कोविड योद्धाओं को कर्मचारी संगठनों ने दी श्रद्धांजलि।

शहीद कोविड योद्धाओं को कर्मचारी संगठनों ने दी श्रद्धांजलि।

हुज़ैफ़ा अबरार June 01 2021 27797

ञापन भेजकर शहीदों के मृतक आश्रितों को नियुक्ति प्रदान करने ₹50 लाख अनुदान देने का प्रार्थना किया।

होम्योपैथिक फार्मासिस्ट पद पर भर्ती के लिए 16 मार्च से  प्रमाण पत्रों का होगा मिलान।

होम्योपैथिक फार्मासिस्ट पद पर भर्ती के लिए 16 मार्च से प्रमाण पत्रों का होगा मिलान।

हे.जा.स. February 10 2021 28787

अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजने संबंधी सूचना आयोग की उक्त वेबसाइट पर दी जाएगी।

पटना में डेंगू का कहर

पटना में डेंगू का कहर

विशेष संवाददाता October 10 2022 33263

स्वास्थ्य विभाग (health Department) की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक अलग-अलग करीब 450 इलाकों और घ

शोध: 30 के बाद शरीर में इस हार्मोन की कमी से पुरुषों को अस्पताल में भर्ती होने का खतरा ज्यादा

शोध: 30 के बाद शरीर में इस हार्मोन की कमी से पुरुषों को अस्पताल में भर्ती होने का खतरा ज्यादा

हे.जा.स. September 06 2022 27977

जर्नल जामा नेटवर्क ओपन में प्रकाशित इस अध्ययन में ये पाया गया कि जिन पुरुषों में लो टेस्टोस्टेरोन ले

देश में खत्म हो रहा कोरोना संक्रमण, बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,778 नए मामले आये

देश में खत्म हो रहा कोरोना संक्रमण, बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,778 नए मामले आये

एस. के. राणा March 23 2022 24538

देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। देशभर में आज कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को

रिलायंस ने कोविड -19 सांस परीक्षण किट के लिए इजरायल की कंपनी के साथ 1.5 करोड अमरीकी डालर का सौदा किया।  

रिलायंस ने कोविड -19 सांस परीक्षण किट के लिए इजरायल की कंपनी के साथ 1.5 करोड अमरीकी डालर का सौदा किया।  

हे.जा.स. January 28 2021 24834

1.5 करोड अमरीकी डालर मूल्य के किट खरीदेंगें और उनका उपयोग प्रति माह 1 करोड़ अमरीकी डालर के मूल्य का ल

गर्भ में पल रहे भ्रूण पर भी पड़ता है माँ की पसंद के गाने का असर: शोध

गर्भ में पल रहे भ्रूण पर भी पड़ता है माँ की पसंद के गाने का असर: शोध

लेख विभाग January 11 2023 22552

एक अध्ययन में पता चला कि जब 28 सप्ताह की गर्भवती महिला अपना पसंदीदा गाना सुनती है तो उसके गर्भ में प

सर्दियों में ऐसे रखें पुरुष स्किन और बालों का ध्यान

सर्दियों में ऐसे रखें पुरुष स्किन और बालों का ध्यान

सौंदर्या राय January 27 2023 23397

सर्दियों में त्वचा का ठीक तरह से ख्याल न रखने से रंगत चली जाती है। ये समस्या केवल महिलाओं को ही नहीं

यूपी में आयुर्वेद चिकित्साधिकारी के पदों पर ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया शुरू, देखे अंतिम तिथि

यूपी में आयुर्वेद चिकित्साधिकारी के पदों पर ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया शुरू, देखे अंतिम तिथि

रंजीव ठाकुर August 06 2022 27289

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने उत्तर प्रदेश आयुष विभाग के तहत चिकित्साधिकारी (आयुर्वेद)

Login Panel