देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोक भारती के सदस्यों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु प्रशिक्षित किया गया।

मुख्य अतिथि ने स्वर्ण प्राशन संस्कार को अति उपयोगी बताते हुए देशभर में सभी बच्चों को यह संस्कार कराने के लिए वृहद अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया।

लोक भारती के सदस्यों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु प्रशिक्षित किया गया। प्रतीकात्मक

लखनऊ। कोरोना वायरस से बचाव हेतु लोकभारती ने प्रशिक्षण संगोष्ठी आयोजित किया। संगोष्ठी में आयुर्वेद, एक्युपंचर, होम्योपैथी, प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग के जरिए कोरोना वायरस से समाज को बचाने का प्रशिक्षण दिया गया।

श्री रामानंद आश्रम शनि मंदिर में कार्यक्रम का उद्घाटन संत रामसेवक दास ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री यतींद्र ने कोरोना वायरस की गम्भीरता को देखते हुए चिकित्सकों को अपने सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया। 

प्रशिक्षण संगोष्ठी में प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य डॉ. अजय दत्त शर्मा, एक्युपंचर के डॉ. जी. पार्थ प्रोतिम, होम्योपैथी के डॉ. ए. एम. सिंह, केजीएमयू के पूर्व कुलपति डॉ.एम.एल.बी. भट्ट तथा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के डॉ. अमरजीत यादव ने लोक भारती के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने स्वर्ण प्राशन संस्कार को अति उपयोगी बताते हुए देशभर में सभी बच्चों को यह संस्कार कराने के लिए वृहद अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया और बताया कि इससे खासकर बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता की वृद्धि होगी।

आयुर्वेदाचार्य डॉ. अजय दत्त शर्मा ने बताया कि सैकड़ों वर्षो से हमारे समाज में भारतीय चिकित्सा पद्धति के अनुसार मृत्युंजय जाप तथा औषधि के रूप में मृत्युंजय रस व्याधियों को रोक रखने में कारगर सिद्ध हुए हैं। 

केजीएमयू के पूर्व कुलपति डॉ. एम.एल.बी. भट्ट ने आयुर्वेद के स्वर्ण प्राशन के को सबसे बढ़िया टीकाकरण करार दिया, जिसमें गर्भ संस्कार, जन्म संस्कार एवं स्वर्ण प्राशन को एक बेहद सफल प्रयोग माना गया है। 

युवा एक्यूपंचर विशेषज्ञ डॉ. जी पार्थ प्रोतिम ने एक्यूपंचर द्वारा इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए विशेष सफल चिकित्सा के बारे में जानकारी दी तथा घर पर ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का बेहद सरल उपाय भी बताया। 

होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. एम. सिंह. ने कोरोना वायरस के लिए सकारात्मक सोच के साथ सभी को आगे बढ़ने पर जोर दिया। 

योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. अमरजीत यादव ने आहार-विहार, आचार-विचार एवं व्यवहार सही रखने पर बल दिया। 

कार्यक्रम में लोक भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बृजेंद्रपाल सिंह ने भी संबोधित किया। गोपाल उपाध्याय, विजय बहादुर सिंह, श्रीकृष्ण चौधरी, हितेश बिहारी, डॉ. विशाल गुप्ता, कुमारी नजमा, डॉ. संदीप भी उपस्थित रहे। 

लगभग 50 कार्यकर्ता प्रशिक्षुओं ने संगोष्ठी में प्रतिभाग किया। महानगर सचिव डॉ. देबज्योति ने आगन्तुओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सचिव लोक भारती डॉ. पार्थ प्रोतिम ने किया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज ने अमेरिकी बाज़ार से एटोरवास्टेटिन टैबलेट वापस लिया।

डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज ने अमेरिकी बाज़ार से एटोरवास्टेटिन टैबलेट वापस लिया।

हे.जा.स. June 07 2021 33647

उक्त एटोरवास्टेटिन की 2,980 बोतलों का उत्पादन डॉ रेड्डीज बचुपल्ली (तेलंगाना) संयंत्र में किया गया था

मरीज को आया हार्ट अटैक, सूझबूझ से डॉक्टर ने बचाई जान

विशेष संवाददाता September 07 2022 25553

कोल्हापुर में एक मरीज को डॉक्टर के सामने ही हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद डॉक्टर ने कुछ ही देर में मरीज

नीट-पीजी-2021 में सीट को भरने के लिए विशेष काउंसलिंग वाली याचिकाएँ रद्द 

नीट-पीजी-2021 में सीट को भरने के लिए विशेष काउंसलिंग वाली याचिकाएँ रद्द 

विशेष संवाददाता June 10 2022 29466

पीठ ने कहा, ‘‘जब भारत सरकार और एमसीसी ने काउंसिलिंग का कोई भी विशेष चरण न कराने का फैसला जब सोच समझक

ओमिक्रान के सब-वैरिएंट XBB ने बढ़ाई लोगों की चिंता

ओमिक्रान के सब-वैरिएंट XBB ने बढ़ाई लोगों की चिंता

विशेष संवाददाता October 31 2022 24360

यह वैरिएंट अपने देश के लिए भी खतरा है। XBB.3 सब-वैरिएंट की वजह से सिंगापुर में कोविड इंफेक्शन में ते

ह्रदय की मांसपेशियों के नष्ट होने का प्रमुख कारण है हार्ट अटैक के इलाज में देरी करना। 

ह्रदय की मांसपेशियों के नष्ट होने का प्रमुख कारण है हार्ट अटैक के इलाज में देरी करना। 

हुज़ैफ़ा अबरार February 02 2021 26502

ज्यादातर युवा रिमोट वर्किंग मोड में काम कर रहे हैं लेकिन यह जरूरी है कि आप इस दौरान भी फिजिकली ज्याद

क्लिनिकल स्टडी: जंक फूड पहुंचा रहा हड्डियों को नुकसान

क्लिनिकल स्टडी: जंक फूड पहुंचा रहा हड्डियों को नुकसान

लेख विभाग August 15 2022 36853

हम सब जानते हैं कि जंक फूड हमारी सेहत को नुकसान पहुंचता है लेकिन फिर भी इसका उपयोग बढ़ता जा रहा है। क

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय में संयुक्त कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन का निर्वाचन सम्पन्न।  

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय में संयुक्त कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन का निर्वाचन सम्पन्न।  

हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2021 26917

निर्णय लिया गया कि जल्द ही सभी संवर्गों की स्थानीय समस्याओं को संकलित कर उच्च अधिकारियों को अवगत करा

चीन में कोरोना से हाहाकार, रिपोर्ट में आए चौंकाने वाले आकड़े

चीन में कोरोना से हाहाकार, रिपोर्ट में आए चौंकाने वाले आकड़े

हे.जा.स. January 18 2023 26053

दुनिया के विशेषज्ञों का दावा है कि चीन अभी भी सही आंकड़ा छिपा रहा है। माना जा रहा है कि चीन में मौतो

वैश्विक महामारी कोरोना को हराने के लिये असामनता को हरा दें: डब्ल्यूएचओ प्रमुख

वैश्विक महामारी कोरोना को हराने के लिये असामनता को हरा दें: डब्ल्यूएचओ प्रमुख

हे.जा.स. January 01 2022 28614

कोविड-19 ने ना सिर्फ लोगों के स्वास्थ्य की चिंता बढ़ाई है बल्कि कई लोगों का रूटीन टीकाकरण, परिवार की

योग जीवन पद्धति के साथ स्वास्थ्य सुधार का माध्यम भी है 

योग जीवन पद्धति के साथ स्वास्थ्य सुधार का माध्यम भी है 

लेख विभाग June 21 2022 38008

यद्यपि योग मुख्यतः एक जीवन पद्धति है, तथापि, इसके प्रोत्साहक, निवारक और रोगनाशक अन्तःक्षेप प्रभावोत्

Login Panel