देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

नियमित शारीरिक गतिविधि साइकिल चलाना पैदल चलना संतुलित कैल्शियम युक्त आहार ऑस्टियोआर्थराइटिस से बचाता है: डॉ. संजीव

नियमित शारीरिक गतिविधि, साइकिल चलाना पैदल चलना संतुलित एवं कैल्शियम युक्त आहार पर्याप्त विटामिन-डी तथा उचित वजन बनाए रखने से हड्डियों एवं जोड़ों से संबंधित अनेक बीमारियों विशेषकर ऑस्टियोआर्थराइटिस एवं ऑस्टियोपोरोसिस, से बचाव किया जा सकता है।

हुज़ैफ़ा अबरार
August 06 2026 Updated: August 06 2026 12:05
0 1778
नियमित शारीरिक गतिविधि साइकिल चलाना पैदल चलना संतुलित कैल्शियम युक्त आहार ऑस्टियोआर्थराइटिस से बचाता है: डॉ. संजीव Dr. Sanjeev Kumar Dr. Uttam Garg, Dr. Bhalla, Dr. Ramesh Kumar Dr. Ravi Khanna and Dr. S.K. Gupta

 लखनऊ। राष्ट्रीय अस्थि एवं जोड़ दिवस के अवसर पर लखनऊ ऑर्थोपेडिक सोसायटी (Lucknow Orthopaedic Society) द्वारा जनेश्वर मिश्र पार्क लखनऊ में साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को हड्डियों एवं जोड़ों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा नियमित व्यायाम एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस साइक्लोथॉन में लखनऊ ऑर्थोपेडिक सोसायटी के 50 ऑर्थोपेडिक सर्जनों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने साइकिल यात्रा के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया कि नियमित शारीरिक गतिविधि, साइकिल चलाना पैदल चलना संतुलित एवं कैल्शियम युक्त आहार पर्याप्त विटामिन-डी तथा उचित वजन बनाए रखने से हड्डियों एवं जोड़ों से संबंधित अनेक बीमारियों, विशेषकर ऑस्टियोआर्थराइटिस एवं ऑस्टियोपोरोसिस, से बचाव किया जा सकता है।

कार्यक्रम का नेतृत्व लखनऊ ऑर्थोपेडिक सोसायटी के सचिव डॉ. संजीव कुमार एवं अध्यक्ष डॉ. सुब मल्होत्रा ने किया। इस अवसर पर डॉ. उत्तम गर्ग डॉ. भल्ला, डॉ. रमीश कुमार डॉ. रवि खन्ना डॉ. एस. के. गुप्ता सहित लखनऊ के अनेक वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित ऑर्थोपेडिक सर्जनों ने भाग लेकर जनसामान्य को हड्डियों एवं जोड़ों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। डॉ. संजीव कुमार ने कहा स्वस्थ हड्डियों एवं जोड़ों के लिए नियमित व्यायाम सक्रिय जीवनशैली तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जोड़ों के दर्द या चलने-फिरने में किसी भी प्रकार की परेशानी को नज़रअंदाज़ न करें तथा समय रहते विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें। कार्यक्रम को आमजन का उत्साहजनक सहयोग एवं सराहना प्राप्त हुई। यह साइक्लोथॉन सफलतापूर्वक संपन्न हुई और इसके माध्यम से लखनऊ ऑर्थोपेडिक सोसायटी ने समाज में अस्थि एवं जोड़ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डब्ल्यूएचओ ने मोटापे के इलाज में जीएलपी-1 दवाओं के उपयोग पर वैश्विक दिशानिर्देश जारी किए

डब्ल्यूएचओ ने मोटापे के इलाज में जीएलपी-1 दवाओं के उपयोग पर वैश्विक दिशानिर्देश जारी किए

हे.जा.स. December 05 2025 8379

हालांकि जीएलपी-1 थेरेपी मोटापे से ग्रस्त वयस्कों के लिए पहला प्रभावी उपचार विकल्प है, लेकिन विश्व स्

नहीं थम रहा कोविड-19 का संक्रमण।

नहीं थम रहा कोविड-19 का संक्रमण।

एस. के. राणा May 18 2021 33206

देश में अभी 35,16,997 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 14.09 प्रतिश

साइनोसाइटिस, कारण, लक्षण और बचाव

साइनोसाइटिस, कारण, लक्षण और बचाव

लेख विभाग January 07 2022 61569

साइनस के श्लेष्मा झिल्ली में सूजन आने से उस जगह पर बैक्टीरिया, वायरस एवं कवक विकसित हो सकते हैं। इस

सूर्य ग्रहण का स्वास्थ्य पर प्रभाव

सूर्य ग्रहण का स्वास्थ्य पर प्रभाव

लेख विभाग October 25 2022 92704

पौराणिक मान्यताओं से आधुनिक विज्ञान तक ने सूर्य ग्रहण के दौरान मनुष्य के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर क

Fujifilm इंडिया ने FDR Nano, डिजिटल रेडियोलॉजी सिस्टम  किया लॉन्च । 

Fujifilm इंडिया ने FDR Nano, डिजिटल रेडियोलॉजी सिस्टम किया लॉन्च । 

हे.जा.स. March 01 2021 36912

FDR Nano स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में रेडियोलाजिस्ट और इससे जुड़े कर्मचारियों को अस्पताल में आसानी से क

संतुलित आहार: स्वस्थ जीवन का आधार

संतुलित आहार: स्वस्थ जीवन का आधार

लेख विभाग May 29 2022 88089

संतुलित आहार के एक नहीं अनेक फायदे हैं। इससे व्यक्ति के शरीर में उन सभी पोषक तत्वों की पूर्ति होती ह

95 ब्लॉकों में खोले जाएंगे जन सुविधा केंद्र और जन औषधि केंद्र

95 ब्लॉकों में खोले जाएंगे जन सुविधा केंद्र और जन औषधि केंद्र

हे.जा.स. April 02 2023 31464

प्रदेश में बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के तहत सभी 95 ब्लॉकों में जन सुविधा केंद्र एवं जन औषधि केंद्र

जरूरी नहीं,कोरोना ग्रस्त मां का शिशु भी पॉजिटिव हो 

जरूरी नहीं,कोरोना ग्रस्त मां का शिशु भी पॉजिटिव हो 

हुज़ैफ़ा अबरार January 13 2022 37955

यदि आप गर्भवती हैं और कोविड पॉजिटिव हैं या रह चुकी तो कोविड को लेकर कतई न घबराएं। कोविड जैसी संक्राम

जनऔषधि केंद्रों ने एक साल में जनता के बचाये 5,000 करोड़ रुपये

जनऔषधि केंद्रों ने एक साल में जनता के बचाये 5,000 करोड़ रुपये

एस. के. राणा March 07 2022 32643

इसी साल जन औषधि केंद्र के जरिए गरीब को, मध्यम वर्ग को करीब 5,000 करोड़ रुपये की बचत हुई है। अब तक कर

केरल में एंटीबायोटिक दवाएं डॉक्टर की पर्ची बगैर नहीं बिकेंगी

केरल में एंटीबायोटिक दवाएं डॉक्टर की पर्ची बगैर नहीं बिकेंगी

विशेष संवाददाता December 24 2022 36694

सरकार ने राज्य में एंटी-माइक्रोबियल प्रतिरोध (एएमआर) गतिविधियों को मजबूत करने के तहत सभी प्राथमिक स्

Login Panel