देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

12 से 18 साल के बच्चों के लिए आया नया टीका, कोर्बिवैक्स

केंद्र सरकार को कोर्बिवैक्स टीके की पहली खेप आज मिल जाएगी। इसके साथ ही अब 12 से 18 साल के बच्चों के लिए नया टीका मिल जाएगा।

एस. के. राणा
February 15 2022 Updated: February 15 2022 23:26
0 31586
12 से 18 साल के बच्चों के लिए आया नया टीका, कोर्बिवैक्स प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। केंद्र सरकार को कोर्बिवैक्स टीके की पहली खेप आज मिल जाएगी। इसके साथ ही अब 12 से 18 साल के बच्चों के लिए नया टीका मिल जाएगा। अभी 15 से 18 साल तक के बच्चों को कोवाक्सिन की खुराक दी जा रही है। 

बॉयोलॉजिकल ई द्वारा 12 से 18 साल तक के बच्चों के लिए विकसित इस कोरोना वैक्सीन की 30 करोड़ खुराक सरकार खरीद रही है। इनकी खरीदी का आर्डर अगस्त 2021 में दिया गया था।बॉयोलॉजिकल ई अपने टीके कोर्बिवैक्स की 25 करोड़ खुराक का उत्पादन कर चुकी है। वह कुछ सप्ताहों में बचे डोज भी तैयार कर लेगी। 

हैदराबाद की कंपनी बॉयोलॉजिकल ई को इन टीकों की खरीदी के लिए सरकार ने पिछले साल 1500 करोड़ का अग्रिम भुगतान किया था। एक दिन पहले ही भारतीय दवा नियंत्रक (DGCI) ने 12 से 18 साल तक के बच्चों के लिए कोर्बिवैक्स टीके के आपात इस्तेमाल की इजाजत दी है। उम्मीद है कि DGCI इसे अंतिम मंजूरी भी जल्द दे देगा। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को एएनआई को बताया कि कोर्बेवैक्स का मूल्य संभवत: 145 रुपये रहेगा। इसमें कर शामिल नहीं है।

पिछले साल दिसंबर में डीजीसीआई ने वयस्कों के लिए कोर्बिवैक्स के सीमित आपात इस्तेमाल की इजाजत दी थी, लेकिन इस टीके को अभी मौजूदा टीकाकरण अभियान में शामिल नहीं किया गया है। टीके की खेप मिलने के बाद 12 से 18 साल तक के बच्चों को यह वैक्सीन लगाने का फैसला कर सकती है। 

आरबीडी प्रोटीन आधारित वैक्सीन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यह वैक्सीन भारत की पहली आरबीडी प्रोटीन आधारित कोविड-19 वैक्सीन है। यह भारत बॉयोटेक की कोवाक्सिन के बाद दूसरी वैक्सीन है, जिसे 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए लगाया जाएगा। 

क्या है कोर्बिवैक्स टीके की खासियत?
कोर्बिवैक्स टीका इंट्रामस्क्युलर यानी मांसपेशियों के जरिए लगाया जाता है। इसकी दो खुराक 28 दिनों के अंतराल पर दी जाती है। कोर्बेवैक्स 0.5 मिलीलीटर (एकल खुराक) और 5 मिलीलीटर (दस खुराक) की शीशी में उपलब्ध है। इसे 2 से 8 डिग्री सेल्सियस पर संरक्षित किया जाता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अमेरिका में बर्ड फ्लू ने बढ़ाई चिंता

अमेरिका में बर्ड फ्लू ने बढ़ाई चिंता

हे.जा.स. February 14 2023 32520

अमेरिका में फैली यह बीमारी बेहद घातक स्वरूप में सामने आई है। यहां पर करीब 60 मिलियन मुर्गियां इससे

मरीज़ों पर आर्थिक बोझ डालना ठीक नहीं - डॉ कुरैशी

हुज़ैफ़ा अबरार February 08 2021 26714

कोरोना काल में लोगों ने काढ़ा पीया, इम्युनिटी बूस्टर का सेवन किया और गरारा किया। इस कारण जाड़े में खाँ

मंकीपॉक्स रोग का प्रसार बंदरों से जुड़ा नहीं है, उन्हें मत मारें: डब्ल्यूएचओ

मंकीपॉक्स रोग का प्रसार बंदरों से जुड़ा नहीं है, उन्हें मत मारें: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. August 12 2022 27125

मंकीपॉक्स बीमारी के फैलने के लिए बंदरों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। लोगों को यह जानने की जर

कोरोना योद्धा रहें आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों को भर्ती में एनएचएम देगा वरीयता

कोरोना योद्धा रहें आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों को भर्ती में एनएचएम देगा वरीयता

आरती तिवारी September 25 2022 32197

उत्तर प्रदेश में प्रक्रियाधीन कम्युनिटी हेल्थ आफिसर पद की भर्ती में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कोरोना

ओमिक्रॉन संक्रमण की रफ़्तार डेल्टा वैरीएण्ट से आगे निकली, कोविड-19 से हर सप्ताह हो रही 50 हज़ार लोगों की मौत।

ओमिक्रॉन संक्रमण की रफ़्तार डेल्टा वैरीएण्ट से आगे निकली, कोविड-19 से हर सप्ताह हो रही 50 हज़ार लोगों की मौत।

हे.जा.स. December 21 2021 23247

कोविड-19 महामारी से इस वर्ष 33 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यह आँकड़ा, वर्ष 2020 में एचआईवी,

कोवैक्सीन की बूस्टर डोज ओमिक्रॉन समेत कोरोना वैरिएंट्स के खिलाफ काफी असरदार: ICMR

कोवैक्सीन की बूस्टर डोज ओमिक्रॉन समेत कोरोना वैरिएंट्स के खिलाफ काफी असरदार: ICMR

विशेष संवाददाता April 10 2022 38229

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और कोवैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक की ओर से जनवरी में यह अध्य

वैश्विक महामारी का अभी अन्त नहीं हुआ: डब्लूएचओ महानिदेशक

वैश्विक महामारी का अभी अन्त नहीं हुआ: डब्लूएचओ महानिदेशक

हे.जा.स. December 24 2022 30220

इन चुनौतियों के बावजूद, महानिदेशक ने उम्मीद बनाए रखने के लिये अनेक वजहों का उल्लेख किया। उन्होंने बत

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर आईएमए और आईडीए गोरखपुर ने आयोजित किया निशुल्क कैंसर ओपीडी

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर आईएमए और आईडीए गोरखपुर ने आयोजित किया निशुल्क कैंसर ओपीडी

आनंद सिंह February 05 2022 37905

डॉक्टर दीप्ति चतुर्वेदी ने बताया की महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर, एंडोमेट्रियल कैंसर, एवं अंडाशय का कै

कोविड-19 का टीका स्वैच्छिक ,बीमा का कोई प्रावधान नहीं : केंद्र सरकार। 

कोविड-19 का टीका स्वैच्छिक ,बीमा का कोई प्रावधान नहीं : केंद्र सरकार। 

हे.जा.स. February 10 2021 33924

कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव के संबंध में उन्होंने कहा कि चार फरवरी तक कुल 8

कोविड-19: चीन के शिआन शहर से एक महीने बाद हटा लॉकडाउन, बीजिंग में 20 लाख लोगों की जांच

कोविड-19: चीन के शिआन शहर से एक महीने बाद हटा लॉकडाउन, बीजिंग में 20 लाख लोगों की जांच

हे.जा.स. January 24 2022 34257

चीन की सरकार ने शीतकालीन ओलंपिक से पहले कोविड-19 वैश्विक महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण शिआन शहर मे

Login Panel