देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

रीजेंसी हेल्थ लखनऊ ने 8 साल के डायग्नोस्टिक रहस्य को किया उजागर

यह एक मिनिमली इनवेसिव प्रक्रिया होती है जिसे छोटे चीरों से कैमरे और खास सर्जिकल उपकरणों का इस्तेमाल करके किया जाता है। यह डायग्नोस्टिक और थेराप्यूटिक दोनों के लिए कारगर है। सर्जरी के दौरान डॉक्टरों की टीम ने पाया कि एंडोमेट्रियोसिस बीमारी गर्भाशय को सहारा देने वाले लिगामेंट्स तक फैल चुकी थी। इसके अलावा पेल्विक हिस्से की अंदरूनी परत में भी असामान्य एंडोमेट्रियल टिश्यू फैल गया था।

हुज़ैफ़ा अबरार
May 27 2026 Updated: May 27 2026 01:02
0 1414
रीजेंसी हेल्थ लखनऊ ने 8 साल के डायग्नोस्टिक रहस्य को किया उजागर Dr. Shalini Singh

 लखनऊ। रीजेंसी हेल्थ ने स्त्री रोग से संबंधित मुश्किल बीमारी का सफलतापूर्वक इलाज़ कर अपनी मेडिकल क्षमता का शानदार उदाहरण पेश किया है। दरअसल डीप इनफिल्ट्रेटिंग एंडोमेट्रियोसिस की वजह से गंभीर क्रोनिक पेल्विक दर्द से ग्रसित 50 वर्षीय महिला का इलाज़ रीजेंसी हेल्थ लखनऊ में हुआ। यह बीमारी एंडोमेट्रियोसिस का एक गंभीर रूप होती है। इसमें यह बीमारी पेल्विक ऊतकों और आस-पास की बनावट में गहराई तक फैल जाती है। लंबे समय तक इलाज कई मेडिकल कंसल्टेशन और अल्ट्रासाउंड में सामान्य नतीजे आते थे इसलिए इस बीमारी का सटीक तरीके से पता नहीं चल पाता था।

इस मामले में 50 वर्षीया मरीज़ पिछले 8 साल से गंभीर डिसमेनोरिया जो मासिक धर्म के दौरान बहुत तेज दर्द को कहते हैं से पीड़ित थी। इसके अलावा उन्हें पिछले 6 महीने से गंभीर पेल्विक दर्द लगातार होता था। उनकी हालत इतनी बुरी हो गई थी कि वह सही से चल भी नहीं पाती थी और अपनी रोजमर्रा की चीजें भी नहीं कर पाती थी। काफी समय तक इलाज करने के बावजूद और कई डॉक्टर से कंसल्ट करने के बाद भी उनके लक्षण खराब होते गए और कोई खास सुधार नहीं देखा गया। कई मेडिकल जांच या अल्ट्रासोनोग्राफी के जरिए भी उनमें बीमारी की पहचान नहीं हो पाई थी। रीजेंसी हेल्थ लखनऊ में जांच के बाद मरीज़ का मूल्यांकन डॉ. शालिनी सिंह कंसल्टेंट ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी ने की। उन्होंने यूटेरोसैक्रल लिगामेंट्स में गहरे एंडोमेट्रियोसिस के क्लीनिकल लक्षण देखे। यह गर्भाशय (यूटेरस) के पीछे मौजूद ज़रूरी सपोर्टिव संरचना होती हैं और पेल्विक स्टेबिलिटी बनाए रखने में मदद करती है। गायनेकोलॉजिकल जांच के दौरान यूटेरोसैक्रल लिगामेंट्स मोटे, सख्त और बहुत नरम पाए गए, जिससे अल्ट्रासाउंड सामान्य दिखने के बावजूद छिपे हुए एंडोमेट्रियोसिस का पता चला।

जांच के नतीजों के आधार पर मेडिकल टीम ने एक लैप्रोस्कोपिक एंडोमेट्रियोसिस एक्सिशन सर्जरी करने की योजना बनाई। यह एक मिनिमली इनवेसिव प्रक्रिया होती है जिसे छोटे चीरों से कैमरे और खास सर्जिकल उपकरणों का इस्तेमाल करके किया जाता है। यह डायग्नोस्टिक और थेराप्यूटिक दोनों के लिए कारगर है। सर्जरी के दौरान डॉक्टरों की टीम ने पाया कि एंडोमेट्रियोसिस बीमारी गर्भाशय को सहारा देने वाले लिगामेंट्स तक फैल चुकी थी। इसके अलावा पेल्विक हिस्से की अंदरूनी परत में भी असामान्य एंडोमेट्रियल टिश्यू फैल गया था। जांच में पता चला कि क्रोनिक सूजन और बीमारी के कारण एक ओवरी बाईं पेल्विक दीवार से चिपक गई थी। डॉक्टरों ने लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के जरिए बीमारी से प्रभावित सभी हिस्सों और घावों को सफलतापूर्वक हटा दिया। रीजेंसी हेल्थ की ऑब्सट्रिक्स & गायनेकोलॉजी कंसलटेंट डॉ शालिनी सिंह ने कहा डीप इनफिल्ट्रेटिंग एंडोमेट्रियोसिस का पता लगाना खास तौर पर मुश्किल हो सकता है, क्योंकि यह अक्सर रूटीन अल्ट्रासाउंड स्कैन में दिखाई नहीं देता। जिन महिलाओं को इलाज के बाद भी लगातार पेल्विक दर्द बना रहता है, उनके लिए एक विस्तृत चिकित्सीय जांच बहुत ज़रूरी हो जाती है। इस मामले में सावधानीपूर्वक की गई जांच से हमें बीमारी की असली वजह का पता लगाने और समय पर सर्जरी की योजना बनाने में मदद मिली। जटिल एंडोमेट्रियोसिस के निदान और इलाज दोनों के लिए लैप्रोस्कोपिक एक्सिशन सर्जरी को सबसे बेहतरीन तरीका माना जाता है। बीमारी को पूरी तरह से हटा देने से मरीज़ को लंबे समय से चले आ रहे दर्द से काफी राहत मिली।

सर्जरी के बाद क्रोनिक पेल्विक दर्द से मरीज़ को काफ़ी राहत मिली। अब वह बिना किसी परेशानी के रोजाना के कामों को आसानी से कर पाती हैं। उनकी रिकवरी बिना किसी रुकावट के काफ़ी अच्छी रही। सर्जरी के अगले दिन ही स्थित हालत में उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इस मामले का सफ़ल इलाज़ यह दर्शाता है कि जिन महिलाओं को लंबे समय से पेल्विक दर्द हो रहा हो उनकी विशेष गायनेकोलॉजिकल (स्त्री रोग) जांच बहुत जरूरी होती है, भले ही सामान्य स्कैन और टेस्ट सही दिखाई दें। यह मामला यह बताता है कि आधुनिक और कम चीरा लगाने वाली सर्जरी जटिल स्त्री रोगों के इलाज में काफी मददगार साबित हो रही है। इससे मरीज जल्दी ठीक होते हैं डीप इनफिल्ट्रेटिंग एंडोमेट्रियोसिस की वजह से गंभीर क्रोनिक पेल्विक दर्द से ग्रसित 50 वर्षीय महिला का इलाज़ रीजेंसी हेल्थ लखनऊ में हुआ। यह बीमारी एंडोमेट्रियोसिस का एक गंभीर रूप होती है। इसमें यह बीमारी पेल्विक ऊतकों और आस-पास की बनावट में गहराई तक फैल जाती है।

लंबे समय तक इलाज कई मेडिकल कंसल्टेशन और अल्ट्रासाउंड में सामान्य नतीजे आते थे इसलिए इस बीमारी का सटीक तरीके से पता नहीं चल पाता था। सर्जरी के बाद दर्द और परेशानी कम होती है और उनकी जीवन गुणवत्ता बेहतर होती है। इस तरह के आधुनिक इलाज और एडवांस्ड मेडिकल सुविधाओं के जरिए रीजेंसी हेल्थ महिलाओं की जटिल स्वास्थ्य समस्याओं के लिए  मरीज़-केंद्रित और साक्ष्य आधारित इलाज प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को लगातार मजबूत बना रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

जानिए गर्मी में सत्तू खाने के फायदे

जानिए गर्मी में सत्तू खाने के फायदे

लेख विभाग May 15 2023 40883

सत्तू में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और आवश्यक ऊर्जा होती है। गर्मी में भी पेट की शांत रखने का काम कर

कोरोना को लेकर डब्ल्यूएचओ ने फिर चेताया

कोरोना को लेकर डब्ल्यूएचओ ने फिर चेताया

एस. के. राणा January 31 2023 31494

डब्ल्यूएचओ महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा, "कोविड-19 अंतरराष्ट्रीय चिंता का एक सार्वजनिक स

मौसमी एलर्जी से लोग परेशान, ओपीडी पहुंचे सैकड़ों मरीज

मौसमी एलर्जी से लोग परेशान, ओपीडी पहुंचे सैकड़ों मरीज

अबुज़र शेख़ October 19 2022 25277

प्रयागराज में मौसम के बदलते ही लोग एलर्जी से परेशान है। अस्पतालों में मरीजों के संख्या लगातार बढ़ रह

परमार्थ आश्रम ने बढ़ते प्रदूषण पर जताई चिंता

परमार्थ आश्रम ने बढ़ते प्रदूषण पर जताई चिंता

विशेष संवाददाता November 05 2022 27875

वायु प्रदूषण इस समय दुनिया का सबसे बड़ा पर्यावरणीय स्वास्थ्य खतरा है, जो दुनिया भर में प्रतिवर्ष 70 ल

2025 तक देश को टीबी मुक्त करने की कवायद, हिमाचल सरकार ने तैयार किया प्लान

2025 तक देश को टीबी मुक्त करने की कवायद, हिमाचल सरकार ने तैयार किया प्लान

हे.जा.स. May 07 2023 31921

स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि अब सभी खांसी के मरीजों को बलगम का सैंपल दे

बलरामपुर अस्पताल की एक्सरे मशीन खराब,डिप्टी सीएम ने तत्काल सुधारने के दिए निर्देश

बलरामपुर अस्पताल की एक्सरे मशीन खराब,डिप्टी सीएम ने तत्काल सुधारने के दिए निर्देश

आरती तिवारी August 28 2022 21870

 उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बलरामपुर अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीनों खराब होने को गंभीरता से लिया

खीरे से ऐसे बनाएं फेस टोनर

खीरे से ऐसे बनाएं फेस टोनर

सौंदर्या राय May 13 2023 139571

गर्मी में त्वचा का अधिक ध्यान रखने की जरूरत पड़ती है। वहीं खीरे का टोनर त्वचा को ताजगी देने और उसे र

डीप वेन थ्राम्बोसिस के लक्षण, कारण और इलाज जानिये न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. तारिक मतीन से

डीप वेन थ्राम्बोसिस के लक्षण, कारण और इलाज जानिये न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. तारिक मतीन से

लेख विभाग April 05 2022 42173

डीप वेन थ्राम्बोसिस ज्यादातर निचले पैर या जांघ में होता है हालाँकि यह कभी-कभी शरीर के अन्य भागों में

लंबे समय तक सुंदर दिखने में प्लास्टिक सर्जरी मददगार होती है: डॉक्टर कनिका

एस. के. राणा February 01 2026 5915

सुंदर दिखने की चाह में कभी-कभी लोग बहुत कुछ गलत भी कर बैठते हैं। कभी-कभी पार्लर में बहुत प्रकार के प

Glenmark ने pulmonary fibrosis की दवा 4,500 रुपये प्रतिमाह पर लॉन्च किया

Login Panel