देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

RBSK योजना से मासूम को मिली नई जिंदगी जन्मजात हृदय रोग की निःशुल्क सर्जरी  

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा स्क्रीनिंग के दौरान बच्चे में जन्मजात हृदय रोग (Congenital Heart Disease) की पहचान की गई। इसके बाद उसे उच्च स्तरीय उपचार के लिए जेएनयू मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ रेफर किया गया। उन्होंने बताया 6 जुलाई 26 को विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने बच्चे की सफल हृदय सर्जरी की।

हुज़ैफ़ा अबरार
August 04 2026 Updated: August 04 2026 00:25
0 1253
RBSK योजना से मासूम को मिली नई जिंदगी जन्मजात हृदय रोग की निःशुल्क सर्जरी   Free Congenital Heart Disease Surgery in Child


बलरामपुर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत जनपद बलरामपुर के एक 1 वर्ष 7 माह के मासूम को जन्मजात हृदय रोग (सीएचडी) से राहत मिली है। योजना के तहत उसकी सफल हृदय सर्जरी कराकर उसे नया जीवन प्रदान किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया उतरौला तहसील के विकासखंड रेहरा बाजार अंतर्गत ग्राम कोटवा दरगाह कुतुबपुर, पोस्ट सादुल्लानगर निवासी काजी मो तौहीद के पुत्र मो हबीब को जन्म से ही हृदय संबंधी समस्या थी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा स्क्रीनिंग के दौरान बच्चे में जन्मजात हृदय रोग (Congenital Heart Disease) की पहचान की गई। इसके बाद उसे उच्च स्तरीय उपचार के लिए जेएनयू मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ रेफर किया गया। उन्होंने बताया 6 जुलाई 26 को विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने बच्चे की सफल हृदय सर्जरी की।

यह उपचार RBSK योजना के अंतर्गत पूरी तरह निःशुल्क कराया गया। वर्तमान में बच्चा स्वस्थ है। सीएमओ डॉ. रस्तोगी ने कहा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का उद्देश्य जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों में जन्मजात विकार, हृदय रोग, दृष्टि एवं श्रवण संबंधी समस्याओं सहित 30 से अधिक गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान कर उनका निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल रहा है और बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो रहा है। बच्चे के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग, RBSK टीम तथा जेएनयू मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ के चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके बेटे को नया जीवन दिया है और लाखों रुपये के उपचार का आर्थिक बोझ भी बचाया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

लखनऊ में बढ़ा डेंगू और डायरिया का प्रकोप

लखनऊ में बढ़ा डेंगू और डायरिया का प्रकोप

अबुज़र शेख़ October 01 2022 26498

लखनऊ शहर के लगभग सभी इलाकों में डेंगू और डायरिया के मामले प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। बलरामपुर अस्पताल के

पीएम के जन्म दिवस पर सहारा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर

पीएम के जन्म दिवस पर सहारा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर

हुज़ैफ़ा अबरार September 22 2022 34242

महारक्तदान शिविर में कई लोगों ने रक्तदान किया। इसमें हॉस्पिटल के कई स्टॉफ के साथ सामान्य जन भी शामिल

डायबिटीज और मोटापे के उपचार में इस्तेमाल हो रही दवा, कोरोना के गंभीर खतरे से बचा सकती है: शोध

डायबिटीज और मोटापे के उपचार में इस्तेमाल हो रही दवा, कोरोना के गंभीर खतरे से बचा सकती है: शोध

लेख विभाग September 30 2021 23277

अध्ययन के अनुसार, कोरोना की चपेट में आने से छह माह पहले से इस दवा का उपयोग करने वाले टाइप-2 डायबिटीज

कोरोना के इलाज की बेहद सस्ती व प्रभावी दवा का लखनऊ में चल रहा परीक्षण
एंबुलेंस का टोटा, बाइक से ही घर ले गए बच्ची के शव को परिजन

एंबुलेंस का टोटा, बाइक से ही घर ले गए बच्ची के शव को परिजन

विशेष संवाददाता July 29 2023 36651

कानपुर जिले के पनकी थाना क्षेत्र के एक गांव मे करंट उतरने से बच्ची बुरी तरह झुलस गई। बच्ची को पंप के

जानिये रात में नींद नहीं आने के चार मुख्य कारण और उनसे बचने के उपाय

जानिये रात में नींद नहीं आने के चार मुख्य कारण और उनसे बचने के उपाय

लेख विभाग January 01 2022 34189

चिंता और डिप्रेशन से कई लोगों की नींद हराम हो जाती है। इसके अलावा, माइग्रेन, गाउट और अर्थराइटिस जैस

नकली दवाओं को लेकर हिमाचल सरकार अलर्ट

नकली दवाओं को लेकर हिमाचल सरकार अलर्ट

विशेष संवाददाता November 29 2022 29834

हिमाचल प्रदेश के सोलन के बद्दी में हाल ही में पकड़ी गई नामी कंपनियों के नाम पर तैयार नकली दवाओं को ल

Time restricted eating and exercise training before and during pregnancy for people with increased risk of gestational diabetes

Time restricted eating and exercise training before and during pregnancy for people with increased risk of gestational diabetes

British Medical Journal October 12 2025 5679

167 participants were enrolled from 2 October 2020 to 12 May 2023: 84 in the intervention group and

मजीठा खून को साफ करने की अचूक जड़ी बूटी है। 

मजीठा खून को साफ करने की अचूक जड़ी बूटी है। 

लेख विभाग January 14 2021 105106

यह मूत्र संक्रमण, दस्त, खसरा और पुरानी बुखार का इलाज कर सकता है। अनियमित मासिक धर्म के इलाज के लिए म

मधुमेह के बेहतर प्रबंधन के लिए समय पर जांच नियमित चिकित्सकीय परामर्श जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव ज़रूरी: डॉ. राजीव

मधुमेह के बेहतर प्रबंधन के लिए समय पर जांच नियमित चिकित्सकीय परामर्श जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव ज़रूरी: डॉ. राजीव

हुज़ैफ़ा अबरार November 01 2026 854

डायबिटीज के साथ मोटापा कार्डियो-मेटाबॉलिक स्वास्थ्य हृदय रोगों के जोखिम और उपचार के नवीन विकल्पों पर

Login Panel