देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

व्यायाम से पाये गर्दन और कंधे के दर्द से छुटकारा।

चिन टक व्यायाम मांसपेशियों के तनाव को कम करके उन्हें मज़बूती देता है। यह एक आसान प्रक्रिया है जिसे आफिस में या कार में बैठकर किया जा सकता है।

लेख विभाग
January 17 2021 Updated: January 23 2021 03:26
0 26914
व्यायाम से पाये गर्दन और कंधे के दर्द से छुटकारा। चिन टक व्यायाम

- डॉ. विनीत अग्रवाल, ऑर्थोपेडिक सर्जन
योगेश मांध्यान, वरिष्ठ फिजि़ओथेरेपिस्ट,
अवध अस्पताल, लखनऊ  

अधिकांश लोग अपने चलने व बैठने के तरीकों की परवाह नहीं करते। जीवन शैली में बदलाव के कारण आज लोगों के बीच पॉस्ट्योरल ऐडॉपटेशन सरीखी बीमारियाँ बहुत बढ़ गयी है। गर्दन और पीठ में दर्द एक सामान्य समस्या है। यह किसी को भी हो सकती है। इसके अनेक कारणों में से एक है गलत अवस्था में उठना बैठना और मांसपेशियों में खिचाव या तनाव। यह दर्द आमतौर पर थोड़े समय के लिये होता है। इस प्रकार की समस्याओं में कंधे और गर्दन के व्यायाम से छुटकारा मिलता है। अधिक समय तक होने वाला दर्द सर्वाइकल हो सकता है। दर्द से निजात न मिलने पर किसी बेहतर फिज़ीशियन से संपर्क कर दवाओं और व्यायाम के लिए परामर्श लेना उचित होता है। कई बार जब तक गर्दन में किसी प्रकार की गतिविधि नहीं होती, तब तक दर्द का पता नहीं चलता। यह बिजली के झटके की तरह तीव्र और बिलकुल धीमा भी हो सकता है। दर्द के कारण अकसर मांसपेशियां सुन्न हो जाती है। स्ट्रेचिंग, मालिश और एक्यूपंचर जैसे व्यायामों से दर्द में राहत मिलती है। इस तरह के व्यायाम से मांसपेशियों को ताकत मिलती है और कंधे तथा गर्दन के दर्द से राहत मिलती है।

एक व्यायाम है चिन टक। यह व्यायाम मांसपेशियों के तनाव को कम करके उन्हें मज़बूती देता है। यह एक आसान प्रक्रिया है जिसे आफिस में या कार में बैठकर किया जा सकता है। पीठ  को दीवार के सहारे लगाकर पैरों पर ज़मीन से 3 इंच ऊपर उठाया जाता है ताकि सर दीवार पर छुए और ठोड़ी आगे की तरफ जाए। इस बात का ध्यान रखना है कि इस अवस्था में ठोड़ी को आगे आना है लेकिन ऊपर नहीें देखना है। इस प्रकार 5 सेकण्ड के लिए सिर को उसी स्थिति में रखना होता है। इस प्रक्रिया कम से कम 10 बार दोहराना ज़रूरी है। इसे करने के अभ्यस्त हो जाने के बाद यह कठिन नहीें लगेगा। फिर इसे दिन में 5 से 7 बार करने से दर्द में आराम मिलेगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लखनऊ क्षयरोग अधिकारी ने टीबी मरीजों को गोद लेने का लक्ष्य पूरा किया

रंजीव ठाकुर April 27 2022 29903

लखनऊ को 3506 रोगियों को गोद लिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसके लिए 120 संस्थाओं को चिन्ह

मेडिकल सेक्टर के लिए सेबी लाएगी आईपीओ

मेडिकल सेक्टर के लिए सेबी लाएगी आईपीओ

विशेष संवाददाता September 11 2022 80331

देश में मेडिकल इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी अप्रमेय इंजीनियरिंग अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लेकर आ

आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश  में 64 हजार मरीज़ों को मिला कैंसर का इलाज 

आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश में 64 हजार मरीज़ों को मिला कैंसर का इलाज 

हुज़ैफ़ा अबरार July 18 2022 29654

सूबे की सरकार, कैंसर के इलाज के मामले में उत्तर प्रदेश को देश का माडल राज्य बनाना चाहती है। इसके लिए

कैंसर के मामलों में चीन और अमेरिका के बाद भारत तीसरे नंबर पर

कैंसर के मामलों में चीन और अमेरिका के बाद भारत तीसरे नंबर पर

एस. के. राणा March 07 2025 170043

वैश्विक कैंसर डाटा के एक विश्लेषण के अनुसार, भारत में हर पांच में से तीन लोग कैंसर का पता चलने के बा

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो के माध्यम से बताये योग के लाभ 

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो के माध्यम से बताये योग के लाभ 

विशेष संवाददाता June 16 2022 31596

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने अधिक से अधिक लोगों को 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

हमें पता था कि महामारी आ रही है, इससे निपटने के लिए संसाधन जुटाये: प्रज्ञा यादव

हमें पता था कि महामारी आ रही है, इससे निपटने के लिए संसाधन जुटाये: प्रज्ञा यादव

एस. के. राणा April 02 2022 24396

ओमिक्रोन से काफी आशंकित थे, लेकिन जनवरी के बाद हमें राहत मिली। जब अधिकांश मामले अलक्षणी व हल्के लक्ष

सर्दियों में बढ़ जाती है टॉन्सिलाइटिस की समस्या, रहें सतर्क।

सर्दियों में बढ़ जाती है टॉन्सिलाइटिस की समस्या, रहें सतर्क।

लेख विभाग November 16 2021 55394

सर्दी के मौसम में गले में इन्फेक्शन का खतरा अधिक रहता है। लेकिन इसके संक्रमण को फ़ैलने से रोकने के उप

अपोलोमेडिक्स दूसरा लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट करने वाला पहला अस्पताल बना।

अपोलोमेडिक्स दूसरा लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट करने वाला पहला अस्पताल बना।

हुज़ैफ़ा अबरार September 09 2021 35508

शराब के सेवन की अधिकता, डायबिटीज और मोटापे की बढ़ती प्रवृति से न केवल लिवर के मरीजों की संख्या बढ़ रही

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन

अनिल सिंह November 03 2022 38040

बीआरडी प्रशासन ने इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर हैं। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित

प्रदेश को टीबी मुक्त करने के लिए संसाधन सरकार उपलब्ध करायेगी: ब्रजेश पाठक

प्रदेश को टीबी मुक्त करने के लिए संसाधन सरकार उपलब्ध करायेगी: ब्रजेश पाठक

हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2022 31177

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल के नेतृत्व में प्रदेश को टीबी मुक्त करने की दिशा में एक बड़ी पहल हो

Login Panel