देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकारों को बहाल करना होगा: संयुक्त राष्ट्र संघ

यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकार, क़ानूनी रूप से बाध्यकारी मानवाधिकार सन्धियों, विधिशास्त्र और अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलनों में आम सहमति से तैयार निष्कर्ष दस्तावेज़ों में समाहित हैं।

हे.जा.स.
October 21 2021 Updated: October 21 2021 18:04
0 25411
यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकारों को बहाल करना होगा: संयुक्त राष्ट्र संघ प्रतीकात्मक

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र कि स्वतंत्र विशेषज्ञ डॉक्टर त्लालेंग मोफ़ोकेंग ने बताया कि कोरोनावायरस संकट के दौरान यौन व प्रजनन सेवाओं में भीषण व्यवधान हुआ है।

डॉक्टर मोफ़ोकेंग ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि दुनिया भर में लाखों महिलाओं के पास जच्चा-बच्चा की स्वास्थ्य देखभाल की या तो सीमित सुलभता थी या फिर उन्हें ये सेवाएँ उपलब्ध ही नहीं थीं।

“लगभग एक करोड़ 40 लाख महिलाओं की गर्भनिरोधक उपायों तक पहुँच ख़त्म हो गई, और लिंग-आधारित हिंसा के पीड़ितों के लिये विशेषीकृत सेवाओं की सुलभता समाप्त हो गई, जब उनकी सबसे अधिक ज़रूरत थी।”

विशेष रैपोर्टेयर ने बताया कि कोविड-19 के कारण तालाबन्दी, आवाजाही पर पाबन्दियों और धनराशि को अन्य मदों में आबण्टित किये जाने से अति-आवश्यक यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं के लिये जोखिम पैदा हो गया है।

यूएन विशेषज्ञ ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं पर वैश्विक महामारी के असर के मुद्दे पर अपनी रिपोर्ट महासभा में पेश की है।

उन्होंने सुरक्षित गर्भपात उपायों की सुलभता पर अंकुश लगाने वाले उन क़ानूनों का भी ज़िक्र किया, जोकि अनेक क्षेत्रों में लागू हैं। स्वास्थ्य के अधिकार के तहत, ये उपाय, यौन एवं प्रजनन सेवाओं का ही एक घटक है।  

स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञ ने सदस्य देशों का आहवान किया है कि कोविड-19 महामारी से परे जाकर, स्वास्थ्य प्रणालियों को बहाल करने के साथ-साथ, उन्हें मज़बूत करना होगा।

सर्वजन के लिये स्वास्थ्य अधिकार
इसके ज़रिये सर्वजन के लिये यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकारों को बढ़ावा दिया जाना होगा। “सरकारों को रास्तों की अड़चनें हटानी होंगी और गुणवत्तापरक सेवाओं की पूर्ण सुलभता सुनिश्चित करनी होगी, जिनमें मातृत्व स्वास्थ्य देखभाल, गर्भनिरोधक उपाय व गर्भपात सेवाएँ, प्रजनन कैंसर की जाँच और व्यापक यौन शिक्षा शामिल हैं।

डॉक्टर मोफ़ोकेंग ने सचेत किया कि व्यक्तियों द्वारा अपने स्वास्थ्य के अधिकार का इस्तेमाल कर पाने के रास्ते में अभी अनेक बाधाएँ मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इन अवरोधों की जड़ें, मुख्यत: पितृसत्ता, औपनिवेशवाद और अन्य ढाँचागत व व्यवस्थागत विषमताओं में मौजूद हैं।

उन्होंने क्षोभ जताते हुए कहा कि पितृसत्तात्मक दमन, सार्वभौमिक है और हर समाज में व्याप्त है. यूएन विशेषज्ञ के  मुताबिक़ यह स्वायत्ता के क्षरण और लड़कियों व महिलाओं की देह पर नियंत्रण की कोशिशों के मूल में है।

डॉक्टर मोफ़ोकेंग ने देशों की सरकारों को ध्यान दिलाया कि यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकार, क़ानूनी रूप से बाध्यकारी मानवाधिकार सन्धियों, विधिशास्त्र और अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलनों में आम सहमति से तैयार निष्कर्ष दस्तावेज़ों में समाहित हैं।

“मैं सदस्य देशों से स्वायत्ता, दैहिक शुचिता, गरिमा और व्यक्तियों के कल्याण के अहम सिद्दान्तों का सम्मान व उनकी रक्षा करने का आहवान करती हूँ, विशेष रूप से यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकारों के सम्बन्ध में।” 

उन्होंने सदस्य देशों व अन्य सम्बद्ध पक्षों के साथ मिलकर हर किसी के अधिकार सुनिश्चित किये जाने का संकल्प लिया है ताकि शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के उच्चतम मानक प्राप्त किये जा सकें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

स्वास्थ्य केंद्र में बेची जा रही बाहर की दवाइयां, एसडीएम ने मारा छापा

स्वास्थ्य केंद्र में बेची जा रही बाहर की दवाइयां, एसडीएम ने मारा छापा

विशेष संवाददाता June 10 2023 37372

स्वास्थ्य केंद्र इग्लास में बाहर की दवाइयां बरामद होने की शिकायत जैसे ही उपजिलाधिकारी इगलास को हुई त

अपोलो हॉस्पिटल्स ने खर्चों में कटौती कर समाप्त तिमाही में अर्जित किया 49.14 प्रतिशत लाभ।     

अपोलो हॉस्पिटल्स ने खर्चों में कटौती कर समाप्त तिमाही में अर्जित किया 49.14 प्रतिशत लाभ।     

हे.जा.स. February 15 2021 17836

रोगियों को शिक्षित करने के हमारे सफल प्रयासों का यह परिणाम है। उन्होंने कहा कि अपोलो अस्पताल समूह बह

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती मरीजों को मिलेगा मुफ्त भोजन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती मरीजों को मिलेगा मुफ्त भोजन

आरती तिवारी June 09 2023 48651

महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. रेनू श्रीवास्तव वर्मा ने निर्देश देते हुए जिलों के मुख्य चिकित्साधि

परंपरा की जड़ों से जुड़े: आयुर्वेद और बादाम से सुबहों को बनाए और भी खास: डा मधुमिता कृष्णन

परंपरा की जड़ों से जुड़े: आयुर्वेद और बादाम से सुबहों को बनाए और भी खास: डा मधुमिता कृष्णन

हुज़ैफ़ा अबरार September 20 2025 10502

कैलिफ़ोर्निया के बादाम एक प्राकृतिक, संपूर्ण और उच्च गुणवत्ता वाला आहार हैं। अल्मंड बोर्ड ऑफ कैलिफ़ो

ताजमहल देखने आए 2 अमेरिकी पर्यटक निकले कोरोना संक्रमित

ताजमहल देखने आए 2 अमेरिकी पर्यटक निकले कोरोना संक्रमित

विशेष संवाददाता January 14 2023 27140

दोनों पर्यटक 9 जनवरी को 15 सदस्यीय दल के साथ ताजमहल देखने के लिए वाराणसी से आगरा आए थे। इन दोनों टूर

हरिद्वार जिला जेल में 43 कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले  

हरिद्वार जिला जेल में 43 कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले  

विशेष संवाददाता August 03 2022 28565

डीएम के आदेश पर कैदियों के ब्लड सैंपल लिए गए थे। इनमें से किसी भी कैदी के कोरोना संक्रमण के लक्षण नह

जाइडस कैडिला कोविड-19 टीके जायकोव-डी की कीमत घटाने पर सहमत।

जाइडस कैडिला कोविड-19 टीके जायकोव-डी की कीमत घटाने पर सहमत।

एस. के. राणा November 01 2021 29216

स्वदेश में विकसित दुनिया का पहला डीएनए आधारित सुई मुक्त कोविड-19 टीका जाइकोव-डी को 20 अगस्त को दवा न

केजीएमयू में 20 वर्षों से एमबीबीएस डिग्री ना ले पाने वाले 37 छात्रों को मिला एक और मौका

केजीएमयू में 20 वर्षों से एमबीबीएस डिग्री ना ले पाने वाले 37 छात्रों को मिला एक और मौका

रंजीव ठाकुर August 14 2022 26903

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ बिपिन पुरी ने पिछले लगभग 20 वर्षों से 37 छात्र एमबीब

गोरखपुर में 3 नए कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप

गोरखपुर में 3 नए कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप

अनिल सिंह December 30 2022 23086

कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं। गुरुवार को तीनों के RT PCR टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों संक

इटौंजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीमार, गंदगी का है अम्बार।  

इटौंजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीमार, गंदगी का है अम्बार।  

हुज़ैफ़ा अबरार March 02 2021 45342

यह सच है हमारे यहां डाक्टर की कमी है। इसको लेकर हमने सीएमओ साहब को सूचित कर दिया है देखिए कब तक यहां

Login Panel