देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

दुनिया भर में हर साल 12.1 करोड़ अनचाहे गर्भधारण होते हैं: संयुक्त राष्ट्र  

महिलाओं के पास गर्भवती होने या नहीं होने से जुड़ा कोई विकल्प ही नहीं है, क्योंकि अनचाहे गर्भधारण के चौंका देने वाले यह आंकड़े महिलाओं और लड़कियों के बुनियादी मानवाधिकारों को बनाए रखने में दुनिया की विफलता को दर्शाते हैं।

हे.जा.स.
April 01 2022 Updated: April 01 2022 01:44
0 28411
दुनिया भर में हर साल 12.1 करोड़ अनचाहे गर्भधारण होते हैं: संयुक्त राष्ट्र   प्रतीकात्मक

न्यूयॉर्क। दुनिया भर में हर साल लगभग 12.1 करोड़ गर्भधारण अनचाहे होते हैं। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है, जिसे संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष ने एक ‘‘एक उपेक्षित संकट’’ बताया है।

‘स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन’ (State of World Population) की वार्षिक रिपोर्ट बुधवार को जारी की गई, जिसमें संयुक्त राष्ट्र (UNO) जनसंख्या कोष ने बताया कि 60 प्रतिशत से अधिक अनचाहे गर्भधारण (unwanted pregnancies) का परिणाम गर्भपात के रूप में सामने आता है। इनमें से अनुमानित 45 प्रतिशत गर्भपात (abortions) असुरक्षित होते हैं, जिससे 5 से 13 प्रतिशत माताओं की मौत हो जाती है।

संयुक्त राष्ट्र (UNO) जनसंख्या कोष की कार्यकारी निदेशक डॉ. नतालिया कनेम ने कहा कि यह रिपोर्ट एक खतरे की घंटी की तरह है। उन्होंने कहा, ‘‘ महिलाओं के पास गर्भवती (pregnant) होने या नहीं होने से जुड़ा कोई विकल्प ही नहीं है, क्योंकि अनचाहे गर्भधारण के चौंका देने वाले यह आंकड़े महिलाओं और लड़कियों के बुनियादी मानवाधिकारों (human rights) को बनाए रखने में दुनिया की विफलता को दर्शाते हैं।’’

रिपोर्ट के अनुसार, 1990 से 2019 के बीच अनचाहे गर्भधारण की दर में प्रत्येक 1,000 महिलाओं पर 79 से 64 तक की गिरावट आई है और यह कुछ राहत देने वाली बात है। इनमें 15 से 49 वर्ष की आयुवर्ग की महिलाएं शामिल हैं। हालांकि, इस तथ्य पर भी ध्यान दिया जाना जरूरी है कि जनसंख्या बढ़ने के कारण 30 साल की अवधि में अनचाहे गर्भधारण का अनुभव करने वाली महिलाओं की कुल संख्या में लगभग 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

अध्ययन के अनुसार, दुनिया भर में अनुमानित 25.7 करोड़ महिलाएं जो गर्भवती नहीं होना चाहतीं, वे गर्भनिरोधक (contraception) के सुरक्षित तथा आधुनिक तरीकों का उपयोग नहीं कर रही हैं। 47 देशों में यौन संबंध बनाने वाली लगभग 40 प्रतिशत महिलाएं गर्भनिरोधक तरीकों का इस्तेमाल नहीं कर रही हैं।

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 64 देशों में 23 प्रतिशत महिलाएं यौन संबंध बनाने के लिए ना कहने में असमर्थ थीं, 24 प्रतिशत महिलाएं अपनी स्वास्थ्य देखभाल के बारे में निर्णय लेने में असमर्थ थीं और 8 प्रतिशत महिलाएं गर्भनिरोधक के बारे में निर्णय लेने में असमर्थ थीं।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘ इसका मतलब है कि केवल 57 प्रतिशत महिलाएं ही यौन संबंध बनाने और गर्भधारण करने संबंधी निर्णय लेने में सक्षम थीं।’’

रिपोर्ट में कहा गया कि ब्रिटिश पत्रिका ‘द लैंसेट’ (The Lancet) में 2020 में प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, ‘‘ 2015 से 2019 के बीच हर साल लगभग 12.1 करोड़ गर्भधारण अनचाहे थे।’’

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोविड टीकाकरण में डाबर यूपी सरकार को करेगा सहयोग।

कोविड टीकाकरण में डाबर यूपी सरकार को करेगा सहयोग।

हुज़ैफ़ा अबरार June 17 2021 46665

कंपनी द्वारा स्थापित केन्द्रों में उपभोक्ताओं को डाबर की इम्युनिटी बूस्टिंग रेंज जैसे डाबर च्यवनप्रा

हेस्टैक एनालिटिक्स का सम्पूर्ण जीनोम सीक्‍वेंसिंग टेस्ट एक बार में टीबी का पता लगा सकता है: डॉ राजेंद्र प्रसाद

रंजीव ठाकुर July 21 2022 28167

मशहूर पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि संपूर्ण जीनोम सीक्वेंसिंग से तपेदिक (टीबी) से जुड़

डॉ. ज्ञान चंद ने रोबोटिक्स विधि से निकाला थायरॉइड कैंसर का ट्यूमर

डॉ. ज्ञान चंद ने रोबोटिक्स विधि से निकाला थायरॉइड कैंसर का ट्यूमर

हुज़ैफ़ा अबरार January 15 2023 37607

डॉ ज्ञान चन्द ने बताया कि रोबोटिक थायरॉइड कैंसर सर्जरी में थायरॉइड ग्रंथि के साथ गले में कैंसर की गा

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 64 स्वास्थ्य केंद्रों को सीजीएचएस सूची से किया बाहर, देखें सूची

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 64 स्वास्थ्य केंद्रों को सीजीएचएस सूची से किया बाहर, देखें सूची

एस. के. राणा May 04 2022 47372

सीजीएचएस के एंपैनलमेंट सेल ने दिल्ली-एनसीआर में निजी अस्पतालों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए 64 स्वास्थ

डिजिटल आई सिंड्रोम: देखिए कारण, लक्षण और निदान

रंजीव ठाकुर June 03 2022 68810

वर्तमान की लाइफ स्टाइल का पूरा दबाव आंखों पर रहता है। आज कल बच्चों से लेकर बूढ़ों तक मोबाइल, टीवी, ल

घर बैठे कराएं कोरोना की जांच, शुल्क हुआ तय

घर बैठे कराएं कोरोना की जांच, शुल्क हुआ तय

admin December 30 2022 29654

अब प्राइवेट लैब संचालक घर से सैंपल लेकर आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए अधिकतम 900 रुपये ले सकेंगे।

राजीव गांधी कैंसर अस्पताल में अब गरीब मरीजों का होगा निःशुल्क  इलाज

राजीव गांधी कैंसर अस्पताल में अब गरीब मरीजों का होगा निःशुल्क इलाज

एस. के. राणा February 10 2023 36127

अस्पताल की ओर से कोर्ट को बताया गया कि वह 1 मार्च से अपनी ओपीडी में 25 प्रतिशत और आईपीडी में 10 प्रत

कोविड से अप्रैल और मई  2021 में हुईं 1.66 लाख से ज़्यादा मौतें।

कोविड से अप्रैल और मई 2021 में हुईं 1.66 लाख से ज़्यादा मौतें।

एस. के. राणा July 26 2021 21690

देश में अप्रैल और मई में कोरोना से हुई कुल मौतों का 41 प्रतिशत महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली से आया।

मोटापा मधुमेह उच्च रक्तचाप हृदय विकारों का कारण: डा प्रदीप

मोटापा मधुमेह उच्च रक्तचाप हृदय विकारों का कारण: डा प्रदीप

लेख विभाग July 14 2022 37867

मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल साकेत के डॉ प्रदीप चौबे बतातें हैं कि परिवहन के आसानी से उपलब्ध साधनों

फेफड़ों को अपनी सेहत का केंद्र बनाएं।

फेफड़ों को अपनी सेहत का केंद्र बनाएं।

लेख विभाग January 12 2021 32887

डॉ. बीपी सिंह एमबीबीएस एमडी चेस्ट, डायरेक्टर मिडलैंड हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने कहा भारत में सीओपी

Login Panel