देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला

मेले में बाल विकास पुष्टाहार विभाग (आईसीडीएस) ने भी अपना स्टाल लगाया। जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित इस आरोग्य मेले का कुल 4537 लोगों ने लाभ उठाया, जिसमें 1724 पुरुष, 2025 महिलायें और 788 बच्चे शामिल हुए।

आरती तिवारी
November 14 2022 Updated: November 14 2022 04:55
0 32011
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला

लखनऊ। जिले के सभी ग्रामीण व नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (पीएचसी) पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ। मेले में कोविड टीकाकरण, गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन सेवाएं, पूर्ण टीकाकरण, बच्चों में डायरिया व  निमोनिया के रोकथाम, बचाव और उपचार की जानकारी और सुविधाएँ दी गई।

 

कुपोषित बच्चों की पहचान, उनके उपचार (treatment) के लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है। परिवार कल्याण कार्यक्रमों में इच्छुक लाभार्थियों को परिवार नियोजन के साधन भी मुहैया कराए जा रहे हैं। ओ.पी.डी. की सेवाओं के साथ ही फाइलेरिया, दिमागी बुखार, टीबी, मलेरिया (malaria), डेंगू एवं कुष्ठ रोग से सम्बंधित जानकारी, आवश्यक जांच और उपचार की सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं।

 

आरोग्य मेले में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य कार्यक्रमों के स्टॉल लगाए गए। मेले में बाल विकास पुष्टाहार विभाग (आईसीडीएस) ने भी अपना स्टाल लगाया। जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों (health centre) पर आयोजित इस आरोग्य मेले का कुल 4537 लोगों ने लाभ उठाया, जिसमें 1724 पुरुष, 2025 महिलायें और 788 बच्चे शामिल हुए।

 

आयुष्मान भारत योजना के 19 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया 68 लोगों ने कोविड (covid) टेस्ट कराया। सभी टेस्ट निगेटिव आए एमवेड के सहयोग से डेंगू से बचाव के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन सामान्य को जागरूक (aware) किया गया।

क्षेत्रीय जनता को घर के आस-पास पानी जमा न होने, पानी से भरे हुए बर्तनों एवं टंकियों को ढक कर रखने, कूलर को खाली करके साफ कपडे से पोछ कर सूखा एवं साफ करने के बाद ही पुनः प्रयोग में लाने, पूरी बाह के कपडे पहनने, बच्चों को घर से बाहर न निकलने, एवं मच्छर रोधी क्रीम लगाने, मच्छरदानी में रहने तथा रोगो से बचाव हेतु ‘‘क्या करें, क्या न करें’’ सम्बन्धी शिक्षा प्रदान की गयी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

लोहिया संस्थान में भर्ती मरीज़ों के जांच सम्बन्धी शुल्क अब ऑनलाइन जमा होगा

लोहिया संस्थान में भर्ती मरीज़ों के जांच सम्बन्धी शुल्क अब ऑनलाइन जमा होगा

अबुज़र शेख़ October 04 2022 27099

लोहिया संस्थान में भर्ती मरीज़ों की जांचों का शुल्क अब ऑनलाइन भी जमा हो जायेगा यह सुविधा अगले 10 दिनो

स्वास्थ्य विभाग के सभी खण्डों का होगा एकीकरण, समान नियमावली के साथ नहीं पड़ेगा वेतन-भत्ते पर फर्क

स्वास्थ्य विभाग के सभी खण्डों का होगा एकीकरण, समान नियमावली के साथ नहीं पड़ेगा वेतन-भत्ते पर फर्क

रंजीव ठाकुर September 06 2022 28162

प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मी लम्बे समय से विभिन्न विभागों के कर्मियों के एकीकरण की मांग कर रहे थे जिसमे

आईएमए लखनऊ की नयी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

आईएमए लखनऊ की नयी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार December 06 2025 1722

डॉ. संजय सक्सेना नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा आई एम ए लखनऊ को और ऊँचाइयों पर ले जाना ह

आंध्र प्रदेश में ई-स्वास्थ्य रिकॉर्ड से जुड़े 1 करोड़ लोग

आंध्र प्रदेश में ई-स्वास्थ्य रिकॉर्ड से जुड़े 1 करोड़ लोग

विशेष संवाददाता September 26 2022 25770

आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता नंबर से डिजिटल स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत होगा। मरीज को अब देश में कहीं भ

देश में कोविड-19 के 38,079 नए मामले, 560 मरीजों की मौत।

देश में कोविड-19 के 38,079 नए मामले, 560 मरीजों की मौत।

एस. के. राणा July 17 2021 24681

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,24,025 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.36 प्रतिशत है जबकि

 बढ़ रहे डेंगू के मरीज, 10 नए केस मिले

बढ़ रहे डेंगू के मरीज, 10 नए केस मिले

आरती तिवारी September 04 2023 28523

प्रदेश में एक बार फिर डेंगू के मामलों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा ह

अपोलो में बोन मैरो ट्रांसप्लांट, हेमेटोलॉजी व पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी की सुविधा शुरू

रंजीव ठाकुर September 02 2022 28098

अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने चाइल्डहुड कैंसर अवेयरनेस मंथ के उपलक्ष्य में पीडियाट्रिक ऑन्क

सहारा हॉस्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित

सहारा हॉस्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार June 12 2022 38452

शिविर 14 जून तक चलेगा और कार्यक्रम के समापन पर  सहारा हॉस्पिटल में पहले से रक्तदान कर रहे लोगों को स

अधिक मात्रा में पालक खाना भी हो सकता है सेहत के लिए हानिकारक

अधिक मात्रा में पालक खाना भी हो सकता है सेहत के लिए हानिकारक

लेख विभाग November 15 2022 28763

पालक में भरपूर मात्रा में कई तरह के विटामिन्स मौजूद होते हैं जो खून को पतला करने वाली दवा के साथ रिए

फार्मेसिस्ट स्वस्थ समाज के लिए स्वास्थ्य सेवा की महत्वपूर्ण कड़ी: डॉक्टर जी पी गुप्ता 

फार्मेसिस्ट स्वस्थ समाज के लिए स्वास्थ्य सेवा की महत्वपूर्ण कड़ी: डॉक्टर जी पी गुप्ता 

हुज़ैफ़ा अबरार October 16 2026 616

ड्रग इंटरैक्शन को रोकना दवाओं की सही डोज का निर्धारण फार्माकोविजिलेंस तथा दवाओं के सुरक्षित एवं तर्क

Login Panel