देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

ओंठ एवं तालु कटे 11 बच्चों को मिला पोषण किट, ऑपरेशन से पहले बेहतर स्वास्थ्य पर जोर

ओंठ एवं तालु कटे बच्चों के सफल ऑपरेशन के लिए उनका शारीरिक रूप से स्वस्थ और पर्याप्त वजन का होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से कम वजन वाले बच्चों को पोषण किट उपलब्ध कराई गई है, जिससे उनका वजन बढ़े शारीरिक एवं मानसिक विकास बेहतर हो तथा समय पर सफल शल्य चिकित्सा कर उन्हें सामान्य जीवन प्रदान किया जा सके।

हुज़ैफ़ा अबरार
August 04 2026 Updated: August 04 2026 00:34
0 847
ओंठ एवं तालु कटे 11 बच्चों को मिला पोषण किट, ऑपरेशन से पहले बेहतर स्वास्थ्य पर जोर

बलरामपुर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद बलरामपुर में जन्मजात ओंठ कटे (क्लेफ्ट लिप) एवं कटे तालु (क्लेफ्ट पैलेट) से प्रभावित बच्चों के बेहतर उपचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में SIPS Hospital के सहयोग से ऐसे 11 बच्चों को पोषण किट वितरित की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने कहा कि ओंठ एवं तालु कटे बच्चों के सफल ऑपरेशन के लिए उनका शारीरिक रूप से स्वस्थ और पर्याप्त वजन का होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से कम वजन वाले बच्चों को पोषण किट उपलब्ध कराई गई है, जिससे उनका वजन बढ़े, शारीरिक एवं मानसिक विकास बेहतर हो तथा समय पर सफल शल्य चिकित्सा कर उन्हें सामान्य जीवन प्रदान किया जा सके।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से जन्मजात विकारों की समय पर पहचान कर बच्चों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। यह कार्यक्रम आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा भी की तथा संबंधित अधिकारियों को स्क्रीनिंग फॉलोअप और उपचार की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र बच्चा योजना के लाभ से वंचित न रहे। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार शुक्ला, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, शीतांशु रजक सहित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

अमर हुए पूर्व बीएसएफ जवान, उनके अंगदान से तीन मरीज़ों को मिला नया जीवन 

अमर हुए पूर्व बीएसएफ जवान, उनके अंगदान से तीन मरीज़ों को मिला नया जीवन 

एस. के. राणा October 09 2022 62798

राकेश कुमार के भतीजे जो एम्स ट्रॉमा सेंटर में आपातकालीन चिकित्सा विभाग में जूनियर रेजिडेंट हैं, उन्ह

चीन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों का भविष्य संकट में।

चीन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों का भविष्य संकट में।

हुज़ैफ़ा अबरार July 12 2021 32476

साल 2019 के आंकड़ों के अनुसार, 23,000 से अधिक भारतीय छात्रों ने चीनी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में

खराब खानपान और अनियमति दिनचर्या मधुमेह रोग का प्रमुख कारण।

खराब खानपान और अनियमति दिनचर्या मधुमेह रोग का प्रमुख कारण।

हुज़ैफ़ा अबरार November 14 2021 35544

वर्तमान समय में डायबिटीज डायलिसिस के मरीजों में किडनी फेल होने के लिए 50% जिम्मेदार है। डायबिटीज की

स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लक्ष्य हासिल करने में सभी का सहयोग जरूरी : डॉ. बाजपेयी 

स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लक्ष्य हासिल करने में सभी का सहयोग जरूरी : डॉ. बाजपेयी 

हुज़ैफ़ा अबरार February 09 2022 31006

अपर निदेशक ने कहा कोविड के साथ ही बाल, प्रजनन, मातृ, किशोर स्वास्थ्य, क्षय रोग सहित अन्य स्वास्थ्य म

यूपी में 24 घंटे में 176 संक्रमित मिले

यूपी में 24 घंटे में 176 संक्रमित मिले

आरती तिवारी April 10 2023 31063

सोमवार सुबह आई रिपोर्ट में एक्टिव केस का आंकड़ा 1282 तक पहुंच गया। 24 घंटे में प्रदेश में 176 नए संक

वायु प्रदूषण को हम एक ‘साइलेंट किलर’ कह सकते: डॉ. गुलेरिया

वायु प्रदूषण को हम एक ‘साइलेंट किलर’ कह सकते: डॉ. गुलेरिया

एस. के. राणा November 09 2022 30916

बढ़ते प्रदूषण के बीच एम्स के पूर्व डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि पहले प्रदूषण की वजह से सिर

भारत में 57% महिलाएँ एनीमिया से ग्रस्त हैं, प्रजनन आयु की महिलाओं और ग्रामीण आबादी में यह दर ज़्यादा है: राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण

भारत में 57% महिलाएँ एनीमिया से ग्रस्त हैं, प्रजनन आयु की महिलाओं और ग्रामीण आबादी में यह दर ज़्यादा है: राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण

हे.जा.स. October 31 2025 4921

आयरन की कमी से सबसे संवेदनशील समूह युवा महिलाएं (Young women) हैं। जो अक्सर मासिक धर्म और अपर्याप्त

शिखर सम्मलेन में धूम्रपान को लेकर हुयी चर्चा, प्रो. एमवी राजीव गौड़ा ने दिया ये सुझाव

शिखर सम्मलेन में धूम्रपान को लेकर हुयी चर्चा, प्रो. एमवी राजीव गौड़ा ने दिया ये सुझाव

हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2022 24517

राज्यसभा के पूर्व सदस्य प्रो. एमवी राजीव गौड़ा ने कहा भारत इलेक्ट्रॉनिक निकोटीन डिलीवरी सिस्टम की व्

जेनेरिक दवाएं स्ट्रोक के इलाज में बदलाव ला सकती हैं

जेनेरिक दवाएं स्ट्रोक के इलाज में बदलाव ला सकती हैं

विशेष संवाददाता October 29 2022 24722

इससे न केवल भारत में जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही है, बल्कि दवा की वजह से घरेलू खर्च को भी बढ़

कोरोना के नए स्वरूप के मद्देनजर ‘प्रोएक्टिव’ रहने की आवश्यकता: मोदी

कोरोना के नए स्वरूप के मद्देनजर ‘प्रोएक्टिव’ रहने की आवश्यकता: मोदी

एस. के. राणा November 29 2021 33488

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के नये स्वरूप का पता चलने और इसे लेकर दुनिया भर में पैदा हुई आशंकाओं

Login Panel