देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अब एसजीपीजीआई में हो सकेगा चेहरे की जटिल चोट व विकृतियों का अत्याधुनिक उपचार

रोगी को पूर्व में हुए गंभीर चेहरे की चोट के कारण नेत्रगुहा की हड्डी की जटिल विकृति हो गई थी, जिसके कारण उसे लगातार प्रत्येक आकृति दो दिखाई पड़ती थी। इस जटिल सर्जरी में इंट्राऑपरेटिव नेविगेशन तकनीक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब एसजीपीजीआई में हो सकेगा जटिल चोट व विकृतियों का अत्याधुनिक उपचार।

हुज़ैफ़ा अबरार
August 04 2026 Updated: August 04 2026 00:47
0 588
अब एसजीपीजीआई में हो सकेगा चेहरे की जटिल चोट व विकृतियों का अत्याधुनिक उपचार facial injuries and deformities now available at SGPGI

लखनऊ। अब उत्तर प्रदेश के रोगियों को चेहरे पर लगी जटिल चोटों एवं पोस्ट-ट्रॉमेटिक विकृतियों के उपचार के लिए प्रदेश के बाहर नहीं जाना पड़ेगा। लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर के ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग में चेहरे पर लगी चोट का अत्याधुनिक उपचार हो सकेगा। एसजीपीजीआई ने क्रैनियो-मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एपेक्स ट्रॉमा सेंटर के ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग ने पेशेंट-स्पेसिफिक इम्प्लांट तथा ओ-आर्म इमेजिंग तकनीक की सहायता से इंट्राऑपरेटिव नेविगेशन गाइडेड सेकेंडरी ऑर्बिटल वॉल रिकंस्ट्रक्शन की राज्य की पहली सफल सर्जरी सम्पन्न की है। रोगी को पूर्व में हुए गंभीर चेहरे की चोट के कारण नेत्रगुहा की हड्डी की जटिल विकृति हो गई थी, जिसके कारण उसे लगातार प्रत्येक आकृति दो दिखाई पड़ती थी। इस जटिल सर्जरी में इंट्राऑपरेटिव नेविगेशन तकनीक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ऑपरेशन पूर्ण होने से पूर्व ओ-आर्म इमेजिंग की गई। इससे ऑपरेशन थिएटर में ही इम्प्लांट की स्थिति एवं ऑर्बिटल रिकंस्ट्रक्शन का तत्काल मूल्यांकन संभव हुआ। इस प्रक्रिया से सर्जरी की गुणवत्ता की वस्तुनिष्ठ पुष्टि हुई, इम्प्लांट की सटीक स्थिति सुनिश्चित हुई तथा भविष्य में किसी शेष विकृति अथवा पुनः सुधारात्मक सर्जरी की आवश्यकता की संभावना कम हो गई। यह उत्तर प्रदेश का पहला मामला है, जिसमें सेकेंडरी ऑर्बिटल वॉल रिकंस्ट्रक्शन हेतु इंट्राऑपरेटिव नेविगेशन, ओ-आर्म इमेजिंग तथा पेशेंट-स्पेसिफिक इम्प्लांट का सफलतापूर्वक संयुक्त उपयोग किया गया है। डॉ. कुलदीप विश्वकर्मा ने बताया कि अब चेहरे की गंभीर चोटों के बाद उत्पन्न विकृतियों, लगातार दोहरा दिखाई देने अथवा अन्य जटिलताओं से पीड़ित रोगी एपेक्स ट्रॉमा सेंटर, एसजीपीजीआई के ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग में उन्नत पुनर्निर्माण उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। एसजीपीजीआई के निदेशक पद्मश्री प्रो. आर. के. धीमान ने कहा यह ऐतिहासिक उपलब्धि संस्थान की नवाचार, सटीकता और उत्कृष्ट रोगी देखभाल के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अब उत्तर प्रदेश के रोगियों को जटिल चेहरे की चोटों एवं पोस्ट-ट्रॉमेटिक विकृतियों के लिए अत्याधुनिक पुनर्निर्माण उपचार अपने ही राज्य में प्राप्त हो सकेगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना से मरने वालों के परिजनों को 60 दिन में मुआवजा दे सरकार: सुप्रीम कोर्ट

कोरोना से मरने वालों के परिजनों को 60 दिन में मुआवजा दे सरकार: सुप्रीम कोर्ट

एस. के. राणा March 24 2022 23846

सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में कोरोना से मरने वालों के परिजनों को मुआवजा राशि देने के लिए 60 दिन का समय

सर्दियां के बाद बदलते मौसम में बीमारी से बचने के लिए अपनाएं टिप्स - डॉ. आकांक्षा गुप्ता 

सर्दियां के बाद बदलते मौसम में बीमारी से बचने के लिए अपनाएं टिप्स - डॉ. आकांक्षा गुप्ता 

हुज़ैफ़ा अबरार March 06 2025 43647

कई लोग मानते हैं कि सर्दी के मौसम में बीमारियाँ दूर हो जाती हैं, लेकिन यही वह समय होता है जब शरीर सब

मुंबई में बीते दिन 32 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले

मुंबई में बीते दिन 32 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले

विशेष संवाददाता January 08 2023 25791

महाराष्ट्र में कोरोनावयरस के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे है। शुक्रवार को 32 नए केस सामने आए। मुंबई और

अंगदान से जुड़े नियम और भ्रांतियां जानना आवश्यक है: डॉ आदित्य कुमार शर्मा

रंजीव ठाकुर May 21 2022 36005

किडनी खराब होने पर मरीज डायलिसिस के जरिए 4-5 सालों तक जीवित रह सकता है जबकि ट्रांसप्लांट के बाद जीवन

यूपी स्वास्थ्य विभाग ने 229 डॉक्टरों की सेवाएं की समाप्त

यूपी स्वास्थ्य विभाग ने 229 डॉक्टरों की सेवाएं की समाप्त

श्वेता सिंह November 17 2022 38559

प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के लेवल टू के डाक्टरों के 1,009 पदों पर भर्ती के लिए वर्

कमजोर इम्युनिटी वालों को हो रहा म्यूकोरमाइकोसिस संक्रमण। 

कमजोर इम्युनिटी वालों को हो रहा म्यूकोरमाइकोसिस संक्रमण। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 11 2021 37407

डायबिटिक मरीजों में म्यूकोरमाइकोसिस के मामले मिलते रहते हैं लेकिन अगर किसी का शुगर लेवल कंट्रोल में

रोगियों तक उच्च सुरक्षा स्तर वाला रक्त पहुँचाने के लिए केजीएमयू कर रहा एनएटी तकनीक का उपयोग।

रोगियों तक उच्च सुरक्षा स्तर वाला रक्त पहुँचाने के लिए केजीएमयू कर रहा एनएटी तकनीक का उपयोग।

हुज़ैफ़ा अबरार December 18 2021 38670

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी एक अत्याधुनिक ब्लड बैंक के साथ एशिया के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक ह

स्तनपान करवाने में एन्जॉय करें स्ट्रसेस ना ले: डॉ आकाश पंडिता

रंजीव ठाकुर August 06 2022 26985

डॉ आकाश पंडिता ने कहा कि आज कल माताएं काफी स्ट्रसेस में रहती हैं जिसका असर उनके दूध पर पड़ता है। इस स

यूपी में नए एएनएम कॉलेज अब नहीं खुलेंगे

यूपी में नए एएनएम कॉलेज अब नहीं खुलेंगे

आरती तिवारी July 04 2023 29297

टेक्नीकल सपोर्ट यूनिट की ओर से कराए गए सर्वे में यह बात सामने आई कि एएनएम कोर्स करने वालों को सरकार

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, कोरोना की जगह लगा दिया एंटी रैबीज का इंजेक्शन

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, कोरोना की जगह लगा दिया एंटी रैबीज का इंजेक्शन

रंजीव ठाकुर May 04 2022 29950

यूपी में स्वास्थ्य विभाग से फिर ऐसी खबर आई है जिसने विभाग की छवि एक बार फिर धूमिल कर दी है। लखीमपुर

Login Panel