देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर एम्स में अब एमडी-एमएस की भी होगी पढ़ाई

अभी एम्स, गोरखपुर में एमबीबीएस व नर्सिंग की पढ़ाई कराई जा रही है। जल्द ही एमडी व एमएस की 50 सीटें भी भरी जाएंगी। इसके बाद पीएचडी की कक्षाएं भी चलने लगेंगी। शोध सुपरवाइजरों के हिसाब जल्द ही सीटें आवंटित होंगी।

श्वेता सिंह
August 31 2022 Updated: August 31 2022 22:22
0 44600
गोरखपुर एम्स में अब एमडी-एमएस की भी होगी पढ़ाई एम्स, गोरखपुर

गोरखपुर (लखनऊ ब्यूरो)। डॉक्टर ऑफ मेडिसन, जिसे आमतौर पर एमडी के रूप में जाना जाता है और मास्टर ऑफ़ सर्जरी (एमएस) की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर में एमडी व एमएस की पढ़ाई फरवरी 2023 से शुरु हो जाएगी। इसकी औपचारिकता पूरी कर ली गई है।

 

अभी एम्स(AIIMS), गोरखपुर में एमबीबीएस (MBBS) व नर्सिंग की पढ़ाई कराई जा रही है। जल्द ही एमडी (MD) व एमएस (MS) की 50 सीटें भी भरी जाएंगी। इसके बाद पीएचडी की कक्षाएं भी चलने लगेंगी। शोध सुपरवाइजरों के हिसाब जल्द ही सीटें आवंटित होंगी। निदेशक डॉ सुरेखा किशोर ने बताया कि 76 डॉक्टर तैनात हैं। इस हिसाब से पीएचडी की करीब 50 सीटें मिलेंगी। पीजी व पीएचडी की सीटें एम्स दिल्ली की प्रवेश परीक्षा व काउंसिलिंग से भरी जानी हैं। कक्षाएं चलने के साथ ही शोध की गतिविधियां भी बढ़ाई जाएंगी।

 

निदेशक ने बताया कि एम्स के डॉक्टर व छात्र-छात्राएं भूगर्भ जल में आर्सेनिक व लेड (arsenic and lead) की मात्रा पर शोध करेंगे। इसके लिए लखनऊ की टॉक्सीकोलॉजी लैब से अनुबंध किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहमति के बाद शोध शुरू किया जा रहा है। जिस इलाके से आर्सेनिक व लेड के लिए पानी का नमूना लिया जाएगा, उसी क्षेत्र से किसी व्यक्ति के खून का सैंपल भी लिया जाएगा। इससे पता चलेगा कि कहीं मनुष्य के शरीर तक तो आर्सेनिक या लेड नहीं पहुंच रहा है।

 

हर गतिविधि से इलाज की व्यवस्था - Arrangement of treatment from every activity

एम्स का आयुष विंग सितंबर से पूरी क्षमता के साथ चलने लगेगा। अभी होम्योपैथिक व आयुर्वेद की ओपीडी चल रही है। दोनों में रोजाना 40-40 मरीज आ रहे हैं। जल्द ही यूनानी की ओपीडी चलेगी। निदेशक के मुताबिक, पंचकर्म से इलाज की व्यवस्था की जा रही है। होम्योपैथिक, आयुर्वेद, यूनानी व पंचकर्म से जुड़ी हर गतिविधि से इलाज की व्यवस्था बनाई जाएगी।

 

डॉ. सुरेखा किशोर ने बताया कि अक्तूबर में संक्रामक रोगों पर कार्यशाला होगी। नवंबर में कार्डियो डायबिटिक से संबंधित अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस कराई जाएगी। इसमें देश-विदेश के विशेषज्ञ डॉक्टर आएंगे। इसका लाभ गोरखपुरवासियों को मिलेगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

जिला अस्पताल के 3 फार्मासिस्ट निलम्बित, सीएमएस के खिलाफ विभागीय कार्यवाही का आदेश दिया उपमुख्यमंत्री ने

जिला अस्पताल के 3 फार्मासिस्ट निलम्बित, सीएमएस के खिलाफ विभागीय कार्यवाही का आदेश दिया उपमुख्यमंत्री ने

रंजीव ठाकुर September 06 2022 34363

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने निजी मेडिकल स्टोर के गोदाम में सरकारी दवाइयां मिलने के मामले में जिला अस

स्ट्रोक और एट्रियल फाइब्रिलेशन में काम आने वाली एलेम्बिक की दवा को यूएसएफडीए से मिली मंज़ूरी

स्ट्रोक और एट्रियल फाइब्रिलेशन में काम आने वाली एलेम्बिक की दवा को यूएसएफडीए से मिली मंज़ूरी

विशेष संवाददाता April 12 2022 50447

एलेम्बिक फार्मास्युटिकल्स की ANDA स्वीकृत दवा डाबीगेट्रान एटेक्सिलेट, बोहेरिंगर इंगेलहेम फार्मास्यूट

कोरोनरोधी टेबलेट संक्रमण के शुरुआती लक्षणों में भर्ती और मौत के जोखिम को 89 फीसदी तक काम कर सकती: दावा

कोरोनरोधी टेबलेट संक्रमण के शुरुआती लक्षणों में भर्ती और मौत के जोखिम को 89 फीसदी तक काम कर सकती: दावा

हे.जा.स. December 15 2021 30116

फाइजर ने कहा कि उसकी एक्सपेरिमेंटल कोविड-19 टेबलेट ओमिक्रोन वेरिएंट के खिलाफ प्रभावी प्रतीत होती है।

यूपी एनएचएम में भरे जाएंगे 2900 से ज्यादा खाली पद।

यूपी एनएचएम में भरे जाएंगे 2900 से ज्यादा खाली पद।

हे.जा.स. December 20 2021 41224

यूपी एनएचएम भर्ती 2021 अभियान के माध्यम से 2900 से ज्यादा खाली पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीद

पशुओं की सेहत का ख्याल रखने के लिए सरकार ने बनाया ये ‘एक्शन प्लान’

पशुओं की सेहत का ख्याल रखने के लिए सरकार ने बनाया ये ‘एक्शन प्लान’

आरती तिवारी July 05 2023 33892

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के मुताबिक यह सुविधा होम बेस्ड न्यूबार्न केयर कार्यक्रम के तहत शुरू किया ग

ओमिक्रॉन वेरिएंट का ख़तरा बरकरार, डेल्टा स्ट्रेन की तर्ज़ पर जनवरी-फरवरी में बढ़ सकतें हैं मामले।

ओमिक्रॉन वेरिएंट का ख़तरा बरकरार, डेल्टा स्ट्रेन की तर्ज़ पर जनवरी-फरवरी में बढ़ सकतें हैं मामले।

हुज़ैफ़ा अबरार December 15 2021 33418

ओमिक्रॉन तेजी से बढ़ रहा है और अभी यह दुनिया के 77 देशों में मौजूद है। हालांकि अधिकारियों का कहना है

बुलन्दशहर में स्वास्थ्य एटीएम मशीन का होगा संचालन

बुलन्दशहर में स्वास्थ्य एटीएम मशीन का होगा संचालन

विशेष संवाददाता January 25 2023 27418

सीएमओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि, फिलहाल जनपद में दो स्वास्थ्य एटीएम मशीन जल्द चालू होने वाली है।

देखिये अलग-अलग राज्यों के टॉप मेडिकल कॉलेजों की सूची

देखिये अलग-अलग राज्यों के टॉप मेडिकल कॉलेजों की सूची

हे.जा.स. July 31 2022 34784

नीट रिजल्ट से पहले बहुत से छात्रों के मन में सवाल होगा कि उसे अपने राज्य या देश के किन बेस्ट मेडिकल

टीबी से पीड़ित 18 फीसदी महिलाएं हो रहीं बांझपन का शिकार

टीबी से पीड़ित 18 फीसदी महिलाएं हो रहीं बांझपन का शिकार

विशेष संवाददाता March 24 2023 25541

टीबी से पीड़ित महिलाएं बांझपन का शिकार हो रही हैं। एम्स में हर साल 3 हजार से अधिक महिलाएं उपचार करवा

माउथ कैंसर के इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

माउथ कैंसर के इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

लेख विभाग February 19 2023 35007

हर साल भारत में मुंह के कैंसर से हजारों जानें जा रही हैं। पिछले 10 सालों में मुंह के कैंसर के मामलों

Login Panel