देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मोटापे से पीड़ित मरीजों में हर्निया के इलाज के लिए बेहतर उपचार पद्धतियाँ।

हर्निया पेट की दीवार में आई एक तरह की गड़बड़ी है जिसमें पेट की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं जिस कारण गांठ या छेद हो जाता है। हर्निया पुरुष, महिला और बच्चों में से किसी को हो सकता है।

0 33243
मोटापे से पीड़ित मरीजों में हर्निया के इलाज के लिए बेहतर उपचार पद्धतियाँ। प्रतीकात्मक

लखनऊ। चिकित्सा विज्ञान में हुई हाल की तरक्कियों के कारण हर्निया के  इलाज में अब तेज रिकवरी, पुनरावृत्ति की संभावना का खतरा नहीं, कम दर्  द और बेहतर जीवन गुणवत्ता जैसी विशेषताएं जुड़ गई हैं। हालांकि बहुत  आसानी से इसके लक्षण महसूस होने और डायग्नोस हो जाने के बावजूद  उभार वाली जगह पर दर्द इतना तेज और गंभीर होता है कि इसका तत्काल  इलाज कराने की जरूरत पड़ जाती है
 
मैक्स हेल्थकेयर में लेपरोस्कोपिक, एंडोस्कोपिक और बैरियाट्रिक सर्जरी के चेयरमैन डॉ. प्रदीप चौबे ने कहा, 'मोटापा, गर्भावस्था, भारी वजन उठाना, पुरानी कफ की समस्या, कब्ज और पेशाब करने में दिक्कत के कारण आंत पेट की दीवार की तरफ बढ़ सकती है और आंत का एक हिस्सा विकसित होकर गांठ में बदल जाता है। यही गांठ हर्निया कहलाती है। मोटापा का संबंध प्राइमरी और इनसिशनल हर्निया के ज्यादातर मामलों से होता है। मोटापे से पीड़ित व्यक्ति (बीएमआई 40 से अधिक) को हर्निया का इलाज कराने से पहले वजन घटाने पर ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही भारी वजन उठाने, कफ की समस्या और पेशाब करते वक्त जोर लगाने या लंबे समय तक बैठने या खड़े होने के दौरान आंत के खिसकने के कारण भी दर्द का अनुभव होता है'

हालांकि कई तरह की उपलब्ध उपचार पद्धतियों में ओपन और लेपरोस्कोपिक सर्जरी भी शामिल है लेकिन कुछ खास फायदे को देखते हुए मरीज लेपरोस्कोपिक सर्जरी ही चुनते हैं। हर्निया से पीड़ित जो मरीज मोटापे से भी पीड़ित होते हैं, उन्हें बैरियाट्रिक सर्जरी के जरिये पहले वजन कम कर लेने की सलाह दी जाती है। इसके बाद ही उन्हें हर्निया का आॅपरेशन कराना चाहिए क्योंकि अधिक वजन के कारण इसकी पुनरावृत्ति की संभावना अधिक रहती है।

हर्निया पेट की दीवार में आई एक तरह की गड़बड़ी है जिसमें पेट की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं जिस कारण गांठ या छेद हो जाता है। हर्निया पुरुष, महिला और बच्चों में से किसी को हो सकता है। कुछ हर्निया जन्मजात होते हैं, जबकि अन्य प्रकार के हर्निया समय के साथ विकसित होते हैं। इन्हें प्राइमरी हर्निया कहा जाता है। इस तरह के हर्निया पेड़ू और जांघ के बीच, पेट के निचले हिस्से में और मध्यवर्ती हिस्से में होते हैं। जिस जगह पर सर्जिकल आॅपरेशन होता है, वहां विकसित होने वाले हर्निया को इनसिशनल हर्निया कहा जाता है।

उन्होंने कहा, 'इसका दर्द बहुत तेज और अचानक भी हो सकता है या हल्का दर्द शुरू होने के साथ दिन का अंत आते—आते बढ़ता जाता है। हर्निया के सूजन वाले स्थान पर गंभीर और निरंतर दर्द, लाली और नरमी जैसे लक्षण बताते हैं कि आंत उलझ या दब गई है। ये लक्षण चिंता के कारण होते हैं और किसी फिजिशियन या सर्जन से तत्काल इलाज करा लेना ही अच्छा होता है।'

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

दावा: चीन में मौत की सजा देने से पहले ही  कैदियों के दिल और अहम अंग निकाल लिए जातें हैं

दावा: चीन में मौत की सजा देने से पहले ही कैदियों के दिल और अहम अंग निकाल लिए जातें हैं

हे.जा.स. April 08 2022 37560

अमेरिकन जर्नल ऑफ ट्रांसप्लांटेशन में छपी ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी की रिसर्च में इशारा किया गया

Association between healthy lifestyle and memory decline in older adults: 10 year, population based, prospective cohort study

Association between healthy lifestyle and memory decline in older adults: 10 year, population based, prospective cohort study

British Medical Journal January 31 2023 32753

A healthy lifestyle is associated with slower memory decline, even in the presence of the APOE ε4 al

अब प्रसूता की मौत पर  24 घंटे में होगा आडिट:अमित कुमार घोष

अब प्रसूता की मौत पर  24 घंटे में होगा आडिट:अमित कुमार घोष

हुज़ैफ़ा अबरार September 11 2026 441

बीते एक दशक में निश्चित तौर पर एमएमआर कम हुई है लेकिन प्रदेश में गर्भावस्था या प्रसव के दौरान हुई प्

देश में पर्याप्त मात्रा में न्यूमोकोकल टीके उपलब्ध, टीके की कमी बताने वाला समाचार भ्रामक एवं असत्य

देश में पर्याप्त मात्रा में न्यूमोकोकल टीके उपलब्ध, टीके की कमी बताने वाला समाचार भ्रामक एवं असत्य

एस. के. राणा October 08 2022 32403

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, “टीके की कमी बताने वाला मीडिया समाचार भ्रामक एवं असत्य ह

नीट पीजी 2022 परीक्षा 6-8 हफ्तों के लिए स्थगित

नीट पीजी 2022 परीक्षा 6-8 हफ्तों के लिए स्थगित

एस. के. राणा February 04 2022 41327

मेडिकल उम्मीदवारों द्वारा बहुत पहले से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, NEET PG 2022 परीक्षा को

केंद्र सरकार ने तंबाकू उत्पादों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए उठाया बड़ा कदम 

केंद्र सरकार ने तंबाकू उत्पादों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए उठाया बड़ा कदम 

एस. के. राणा July 29 2022 30653

एक दिसंबर 2023 को या उसके बाद निर्मित या आयातित अथवा पैक किए गए तंबाकू उत्पादों पर स्वास्थ्य चेतावनी

हैलट अस्पताल में कोविड के 100 बेडों का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया उद्घाटन

हैलट अस्पताल में कोविड के 100 बेडों का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया उद्घाटन

विशेष संवाददाता December 27 2022 24560

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि अब मेडिकल कॉलेज में एप पर ही डॉक्टर से अप्वॉइंटमेंट और फीस भरी जा

घट रहे कोरोना संक्रमण के मामले, 2.35 लाख नए मामले आये सामने

घट रहे कोरोना संक्रमण के मामले, 2.35 लाख नए मामले आये सामने

एस. के. राणा January 29 2022 19753

देश में कोरोना की तीसरी लहर अपने ढलान पर दिख रही है। महामारी के दैनिक मामलों में लगातार कमी दिख रही

एडवांस्ड ओवरियन कैंसर की मरीज सर्जरी के बाद कैंसरमुक्त। 

एडवांस्ड ओवरियन कैंसर की मरीज सर्जरी के बाद कैंसरमुक्त। 

रंजीव ठाकुर March 14 2021 30212

मैक्स हॉस्पिटल में हम सीआरएस और एचआईपीईसी सर्जरी के जरिये एडवांस्ड कैंसर के लगभग 150 मामलों का सफल इ

स्लिम शरीर पाने और सुन्दर दिखने के लिए, कम करें वजन

स्लिम शरीर पाने और सुन्दर दिखने के लिए, कम करें वजन

सौंदर्या राय August 11 2022 30152

सुन्दर और आकर्षक दिखने में वजन बहुत बड़ी बाधा है। वजन कम करने के लिए बहुत सी सलाह उपलब्ध हैं लेकिन यह

Login Panel