देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र ने त्वचा कैंसर से बचाव के पेश किया SunSmart Global UV ऐप 

SunSmart Global UV ऐप पाँच दिन तक का UV विकिरण और मौसम सम्बन्धी पूर्वानुमान प्रदान दे सकेगा। यह ऐप उन समय के बारे में जानकारी देता है, जहाँ धूप में सूर्य किरणों से बचाव की आवश्यकता है।

हे.जा.स.
June 22 2022 Updated: June 22 2022 22:49
0 29938
संयुक्त राष्ट्र ने त्वचा कैंसर से बचाव के पेश किया SunSmart Global UV ऐप  संयुक्त राष्ट्र द्वारा त्वचा कैंसर से बचाव के लिए बनाया गया ऐप SunSmart Global UV

जिनेवा वैज्ञानिक तथ्य दर्शाते हैं कि पराबैंगनी विकिरण (UV radiation) के सम्पर्क में अधिक रहने से त्वचा कैंसर होने का जोखिम बढ़ जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने त्वचा कैंसर से बचाव के लिए मंगलवार को एक नया ऐप पेश किया है। ऐप से यह जानना सरल होगा कि घर से बाहर कितनी देर के लिये, धूप में सुरक्षित रहा जा सकता है। 

संयुक्त राष्ट्र द्वारा त्वचा कैंसर से बचाव के लिए बनाये गए ऐप का नाम SunSmart Global UV ऐप है। इसको बनाने में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO), अन्तरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO), विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) और संयुक्त राष्ट्र ने साझा प्रयास किये हैं। यह ऐप ऑस्ट्रेलिया के कैंसर परिषद, विक्टोरिया और ऑस्ट्रेलियाई विकिरण रक्षा व परमाणु बचाव एजेंसी ने विकसित किया है। 

प्रवक्ता कार्ला ड्रिसडेल ने बताया कि SunSmart Global UV ऐप पाँच दिन तक का UV विकिरण और मौसम सम्बन्धी पूर्वानुमान प्रदान दे सकेगा। पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने  कहा कि यह ऐप उन समय के बारे में जानकारी देता है, जहाँ धूप में सूर्य किरणों से बचाव की आवश्यकता है। इसका लक्ष्य, त्वचा कैंसर और UV के कारण आँखों को पहुँचने वाले नुक़सान में कमी लाना है। यह UV इण्डेक्स पर आधारित है। 

 
2020 में एक लाख से अधिक मौतें
यूएन स्वास्थ्य एजेंसी (WHO) ने बताया कि वर्ष 2020 में विश्व भर में त्वचा कैंसर के 15 लाख से अधिक मामलों का पता चला है। इनमें मैलोनोमा और नॉन-मैलोनोमा दोनों प्रकार के कैंसर हैं। 

प्रवक्ता कार्ला ड्रिसडेल ने कहा, “इसी अवधि में, दुनिया में एक लाख 20 हज़ार से अधिक लोगों की मौत, एक ऐसी बीमारी की वजह से हुई, जिसकी रोकथाम हो सकती है। इनमें दोपहर में सूरज की रोशनी में सीमित समय के लिये ही बाहर निकलना, UV किरण गहन होने के दौरान छाँव की तलाश करना, और बचाव के लिये टोपी या चश्मा पहनना व सनस्क्रीन (लोशन या क्रीम) का इस्तेमाल करना समेत अन्य उपाय शामिल हैं। 


कामकाज व खेलकूद के लिये उपयोगी
विश्व मौसम विज्ञान संगठन के महासचिव पेटेरी टालास ने कहा कि इस ऐप को विकसित करने में, मौसम विज्ञान, पर्यावरणीय और स्वास्थ्य विशेषज्ञता का एक साथ इस्तेमाल किया गया है।  

यह इन मायनों में एक अनूठी ऐप है चूँकि UV इण्डेक्स के लिये सटीक डेटा एकत्र करने के लिये इसमें, देशीय स्तर पर मौसम और UV मापने वाले स्टेशन का उपयोग किया गया है। विज्ञान द्वारा समाज की सेवा का यह एक शानदार उदाहरण है। 

यूएन मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, साल के इन दिनों में योरोप में, उत्तरी गोलार्ध में, पराबैंगनी विकिरण अपने अधिकतम स्तर पर होता है। इसकी वजह आकाश में सूर्य की स्थिति है। 

उन्होंने कहा कि इसके अलावा UV की मात्रा को प्रभावित करने वाले अन्य कारक भी हैं, जैसे कि ज़मीन, बादल, ओज़ोन परत इत्यादि।  इसलिये इन सभी घटकों को आपस में जोड़ कर ऐप विकसित किया गया है। SunSmart Global UV ऐप, निशुल्क उपलब्ध है और इसे ऐप्पल ऐप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अलर्ट जारी: बच्चों में मंकीपॉक्स का ज्यादा खतरा

अलर्ट जारी: बच्चों में मंकीपॉक्स का ज्यादा खतरा

हुज़ैफ़ा अबरार June 02 2022 37945

डॉ पियाली भट्टाचार्य ने बताया करीब 19 देशों से आ रही जानकारी के मुताबिक मंकी पॉक्स एक वायरल बीमारी ह

अगले 6 से 8 हफ्ते में कोरोना के तीसरी लहर की संभावना: डॉ गुलेरिया

अगले 6 से 8 हफ्ते में कोरोना के तीसरी लहर की संभावना: डॉ गुलेरिया

एस. के. राणा June 19 2021 32510

एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने शनिवार को कहा है कि अगले 6 से 8 हफ्ते में कोरोना की तीसरी लहर आ सकत

नए एंटीबॉडी से कोविड के नए और ज्यादा संक्रामक स्वरूपों से लड़ने में मदद मिलेगी

नए एंटीबॉडी से कोविड के नए और ज्यादा संक्रामक स्वरूपों से लड़ने में मदद मिलेगी

हे.जा.स. February 15 2022 41911

इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नए एंटीबॉडी को मौजूदा एंटीबॉडी के कॉकटेल में शामिल किया ज

मेडिकल सेक्टर के लिए सेबी लाएगी आईपीओ

मेडिकल सेक्टर के लिए सेबी लाएगी आईपीओ

विशेष संवाददाता September 11 2022 79337

देश में मेडिकल इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी अप्रमेय इंजीनियरिंग अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लेकर आ

केजीएमयू रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग हुआ 75 वर्ष का, अब मरीजों को मिलेगा औषधीय पौधों का भी लाभ।

केजीएमयू रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग हुआ 75 वर्ष का, अब मरीजों को मिलेगा औषधीय पौधों का भी लाभ।

हुज़ैफ़ा अबरार August 07 2021 25782

केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर 75 पौधों का पौधारोपण हुआ। औ

Glenmark ने pulmonary fibrosis की दवा 4,500 रुपये प्रतिमाह पर लॉन्च किया
जानिए वन तुलसी के जादुई फायदे

जानिए वन तुलसी के जादुई फायदे

लेख विभाग August 08 2023 31122

साइनस की समस्या को दूर करने में भी वन तुलसी बहुत काम आ सकती है। वन तुलसी बहुत काम आ सकती है। वन तुलस

बिना वेंटिलेटर भी ठीक हो सकते हैं बच्चे

बिना वेंटिलेटर भी ठीक हो सकते हैं बच्चे

आरती तिवारी August 27 2023 25981

लखनऊ नियोनेटॉलजी फाउंडेशन की ओर से शनिवार को शहीद पथ पर आयोजित राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस नियोकॉन —2023 का

यूएसएफडीए ने कोवैक्सीन के ईयूए को खारिज किया, अमेरिका में मंजूरी के लिए दिया सुझाव।

यूएसएफडीए ने कोवैक्सीन के ईयूए को खारिज किया, अमेरिका में मंजूरी के लिए दिया सुझाव।

हे.जा.स. June 11 2021 31797

एफडीए की सलाह के अनुसार कोवैक्सीन के लिए बीएलए दाखिल करेगी। बीएलए, एफडीए की ‘‘पूर्ण अनुमोदन’’ व्यवस्

COVID 19 वैक्सीन का नए सिरे से ग्‍लोबल ट्रायल चाहते हैं एस्‍ट्राजेनेका के सीईओ

COVID 19 वैक्सीन का नए सिरे से ग्‍लोबल ट्रायल चाहते हैं एस्‍ट्राजेनेका के सीईओ

हे.जा.स. November 28 2020 22193

स्‍ट्राजेनेका (AstraZeneca) द्वारा विकसित ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्‍सीन के ग्‍लोबल ट्रायल की शु

Login Panel