देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

'स्वास्थ्य आपका संकल्प सरकार का' यूपी सरकार का अभियान शुरू

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान बताया कि इस अभियान के तहत सभी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के मरीजों के नंबर एकत्र करवाए जा रहे हैं। उनमें से हम हर दिन किन्हीं 10 लोगों से बात करेंगे।

हुज़ैफ़ा अबरार
June 23 2022 Updated: June 23 2022 01:52
0 21106

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘स्वास्थ्य आपका संकल्प सरकार का’ अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत सरकार की तरफ से मरीजों से बात करके फीडबैक लिया जाएगा। उसके आधार पर चिकित्सा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। 


उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak ) ने प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान बताया कि इस अभियान के तहत सभी अस्पतालों (hospitals) और मेडिकल कॉलेजों (medical colleges) के मरीजों के नंबर एकत्र करवाए जा रहे हैं। उनमें से हम हर दिन किन्हीं 10 लोगों से बात करेंगे। मरीज या उसके परिजन से बात करके अस्पताल की व्यवस्था और उसकी संतुष्टि जानेंगे। इसके आधार पर अस्पताल और डॉक्टर को प्रोत्साहित किया जाएगा। लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। उपमुख्यमंत्री पाठक ने मरीजों से बात की है। प्रेस वार्ता के दौरान उपमुख्यमंत्री का फोन पर मरीजों से बात करते हुए वीडियो भी दिखाया गया।


चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री पाठक ने कहा कि पूरे प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य (health) की चिंता हमारी सरकार कर रही है। सभी को चिकित्सा व्यवस्था (medical treatment) मिले, यह हमारी जिम्मेदारी है। हम मरीजों से बात कर रहे हैं। उनके स्वस्थ्य की चिंता कर रहे हैं। दवाओं (medicines) की व्यवस्था भी मजबूत की जा रही है। दवाओं की एक्सपायरी के मामले की जांच चल रही है। उसकी जांच पूरी होते ही हम आगे बढ़ेंगे।


उन्होंने कोविड को लेकर लोगों को सचेत रहने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाएं। कोविड प्रोटोकॉल (covid protocol) का पालन करें। ताकि कोविड को एक बार फिर उप्र में समाप्त किया जा सके। कोविड के मामले कुछ बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञयों की टीम उसका अध्ययन कर रही है। जल्द ही हम कोविड के लिए प्रोटोकॉल जारी करेंगे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बीपीकॉन-2022: देखिए हाइपरटेंशन के महाकुम्भ की दूसरे दिन की प्रमुख झलकियां

रंजीव ठाकुर September 11 2022 26087

कांफ्रेंस में विभिन्न मेडिकल कम्पनीज के स्टॉल भी लगे हैं जहां आधुनिकतम चिकित्सा, दवाओं और उपकरणों की

जानवरों और मानव में डिजीज ट्रान्सफर पर शोध होना चाहिए: डॉ मनसुख मांडविया

जानवरों और मानव में डिजीज ट्रान्सफर पर शोध होना चाहिए: डॉ मनसुख मांडविया

रंजीव ठाकुर September 13 2022 30478

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने कहा कि हमारी जीवन शैली में परस्पर म

डॉ. नरेश त्रेहन की कंपनी ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड ला रही है IPO

डॉ. नरेश त्रेहन की कंपनी ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड ला रही है IPO

एस. के. राणा October 26 2022 170238

ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड का आईपीओ अगले सप्ताह 3 नवंबर, 2022 को खुलेगा तो 7 नवंबर तक दांव लगाने का मौका

कैसे करें आँखों का आकर्षक मेकअप?

कैसे करें आँखों का आकर्षक मेकअप?

सौंदर्या राय September 28 2021 69802

आइशैडो को अपनी आइलिड पर, आपकी लैश लाइन के करीब सेंटर से स्टार्ट करने और बाहर की ओर ब्लेन्ड करते हुए

Risk of preterm birth, small for gestational age at birth, and stillbirth after covid-19 vaccination during pregnancy: population based retrospective cohort study

Risk of preterm birth, small for gestational age at birth, and stillbirth after covid-19 vaccination during pregnancy: population based retrospective cohort study

British Medical Journal January 11 2023 31884

The findings suggest that vaccination against covid-19 during pregnancy is not associated with a hig

थाई गैप कम करके सुन्दर और आकर्षक बनिए

थाई गैप कम करके सुन्दर और आकर्षक बनिए

सौंदर्या राय July 26 2022 34681

कई महिलाओं को भीतरी थाई गैप आकर्षक और मनमोहक लगता है। थाई गैप नहीं होने से आधुनिक कपड़ों के चयन में भ

यूपी के खिलाड़ियों को स्पोर्टर्स इंजरीज के लिए मिलेगी स्वास्थ्य बीमा की सौगात

यूपी के खिलाड़ियों को स्पोर्टर्स इंजरीज के लिए मिलेगी स्वास्थ्य बीमा की सौगात

रंजीव ठाकुर September 10 2022 26086

खेल के दौरान अक्सर खिलाड़ियों को चोटें लगती हैं। स्पोर्टर्स इंजरीज का इलाज महंगा और लम्बा भी हो सकता

गर्भपात पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ यूरोपीय संसद ने निंदा प्रस्ताव पारित किया 

गर्भपात पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ यूरोपीय संसद ने निंदा प्रस्ताव पारित किया 

हे.जा.स. July 10 2022 33556

यूरोपीय संसद ने इस बारे में निंदा प्रस्ताव को पारित कर दिया। प्रस्ताव के समर्थन में 324 सदस्यों ने व

15 जुलाई से लगेगी कोविडरोधी टीकों की मुफ्त एहतियाती खुराक

15 जुलाई से लगेगी कोविडरोधी टीकों की मुफ्त एहतियाती खुराक

एस. के. राणा July 13 2022 25353

15 जुलाई से इस विशेष अभियान की शुरूआत होगी।  टीकाकरण का यह अभियान 75 दिनों तक चलेगा। इसके तहत सरकारी

पीरियड्स को  लेट करने के लिए न करें दवाइयों का सेवन

पीरियड्स को लेट करने के लिए न करें दवाइयों का सेवन

लेख विभाग June 06 2023 38987

पीरियड्स को लेट करने की दवाई खाना आखिर कितना सही है? इस आर्टिकल में बताएंगे दवाई को खाने से आपकी हेल

Login Panel