देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सात दिन में बने ढाई लाख गोल्डन कार्ड, पांच लाख तक का होगा मुफ्त इलाज।

इस योजना के तहत आने वाले व्यक्ति को हर साल पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है। ये इलाज सभी सरकारी अस्पतालों और बहुत से सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों मे मिलता है।

0 27413
सात दिन में बने ढाई लाख गोल्डन कार्ड, पांच लाख तक का होगा मुफ्त इलाज। प्रतीकात्मक

लखनऊ। प्रदेश में चल रहे आयुष्मान भारत पखवाड़े के तहत बीते सात दिनों में 2.46 लाख पात्र लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। यह पखवाड़ा नौ अगस्त तक चलेगा। अगर आप पात्र हैं और अभी तक गोल्डन कार्ड नहीं बनवाया है तो अपने आस-पास लगने वाले शिविर में जाकर मुफ्त में कार्ड बनवा सकते हैं।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत ये गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। 26 जुलाई से 1 अगस्त तक दो लाख 46 हजार 78 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री जन आरोग्य आरोग्य योजना में रह जाते हैं उन्हें मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में कवर कर लिया जाता है ताकि सूबे का एक भी व्यक्ति इलाज से वंचित न रह जाए। 

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत आने वाले व्यक्ति को हर साल पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है। ये इलाज सभी सरकारी अस्पतालों और बहुत से सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों मे मिलता है। इसमें 1000 से ज्यादा कैंसर और दिल की बीमारी जैसी कई गंभीर बीमारियों के लिए प्रदेश में 2900 सूचीबद्ध सरकारी व निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है। जिस पात्र लाभार्थी के पास आयुष्मान कार्ड है वह छोटी से लेकर बड़ी बीमारियों तक का इलाज अस्पताल में भर्ती होकर करवा सकते हैं। बीमारी की स्थिति में सभी मेडिकल जांच, ऑपरेशन, इलाज व दवा का खर्च इसके तहत कवर होता है। 

इन बीमारियों में मैटरनल हेल्थ और सी-सेक्शन या उच्च जोखिम प्रसव की सुविधा, नवजात और बच्चों के स्वास्थ्य, कैंसर, टीवी, कीमोथेरपी, रेडिएशन थेरेपी, हार्ट बाईपास सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, दांतों की सर्जरी, आंखों की सर्जरी, एमआरआई, सीटी स्कैन, दिल की बीमारी, किडनी, लीवर, डायबीटीज, कोरोनरी बायपास, घुटना बदलना, स्टंट डालना, आंख, नाक, कान और गले से संबंधित बीमारी आदि शामिल हैं। इसके साथ ही अस्पताल में एडमिट होने से पहले और बाद के खर्च भी इस हेल्थ बीमा में कवर किए जा रहे हैं । 
 
ऑनलाइन या ऑफलाइन जाँच सकते हैं पात्रता
योजना के दायरे में आते हैं कि नहीं, इसका पता ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से कर सकते हैं। ऑनलाइन तरीके से पता करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाएं। फोन कॉल करके भी पात्रता जांच सकते हैं। अब अपने मोबाइल से 14555 या 180018004444 डायल करें। यह नंबर योजना के टोल फ्री हेल्पलाइन से जुड़े हैं और इन पर हफ्ते के सभी दिन 24 घंटे बात की जा सकती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

रिलायंस ने कोविड -19 सांस परीक्षण किट के लिए इजरायल की कंपनी के साथ 1.5 करोड अमरीकी डालर का सौदा किया।  

रिलायंस ने कोविड -19 सांस परीक्षण किट के लिए इजरायल की कंपनी के साथ 1.5 करोड अमरीकी डालर का सौदा किया।  

हे.जा.स. January 28 2021 24834

1.5 करोड अमरीकी डालर मूल्य के किट खरीदेंगें और उनका उपयोग प्रति माह 1 करोड़ अमरीकी डालर के मूल्य का ल

कानपुर: हैलट अस्पताल के बालरोग विभाग का हाईकोर्ट के निर्देश निरीक्षण 

कानपुर: हैलट अस्पताल के बालरोग विभाग का हाईकोर्ट के निर्देश निरीक्षण 

हे.जा.स. November 03 2025 4452

अस्पताल के जिम्मेदारों ने बताया कि जिस समय की फोटो लगाई गईं। उस वक्त रिंकू सिंह ही सिस्टर इंचार्ज थी

मोटापा मधुमेह उच्च रक्तचाप हृदय विकारों का कारण: डा प्रदीप

मोटापा मधुमेह उच्च रक्तचाप हृदय विकारों का कारण: डा प्रदीप

लेख विभाग July 14 2022 37944

मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल साकेत के डॉ प्रदीप चौबे बतातें हैं कि परिवहन के आसानी से उपलब्ध साधनों

हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए, जीवनशैली में थोड़ा बदलाव करें  

हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए, जीवनशैली में थोड़ा बदलाव करें  

हुज़ैफ़ा अबरार May 30 2022 34179

एक छोटी सी लापरवाही यानी ब्लड प्रेशर को नजरअंदाज करते रहने की आदत एक दिन बड़ा हृदय रोग का कारण बन सकत

सर्दियों में ऐसे रखें स्किन का ख्याल

सर्दियों में ऐसे रखें स्किन का ख्याल

हुज़ैफ़ा अबरार January 20 2023 23489

स्किन की देखभाल तो वैसे हर मौसम में और हमेशा ही करनी चाहिए, लेकिन सर्दियों में स्किन से संबंधित ज्या

दावा: भारत बायोटेक ने कोरोनारोधी टीके कोवैक्सीन को बच्चों के लिए सुरक्षित और प्रभावशाली बताया 

दावा: भारत बायोटेक ने कोरोनारोधी टीके कोवैक्सीन को बच्चों के लिए सुरक्षित और प्रभावशाली बताया 

एस. के. राणा June 18 2022 31444

भारत बायोटेक ने दो वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के स्वस्थ बच्चों और किशोरों में कोवैक्सीन टीका के सुरक्ष

मुंबई में बारिश के बाद बीमारियों का कहर, स्वाइन फ्लू के मामलों में 3 गुना बढ़ोतरी

मुंबई में बारिश के बाद बीमारियों का कहर, स्वाइन फ्लू के मामलों में 3 गुना बढ़ोतरी

श्वेता सिंह August 25 2022 123741

अब तक शहर में बरसात में फैलने वाली बीमारियों से 6 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इनमें से 2 मरीज स्वाइन

सर्दियां आते ही खोने लगता है आपके चेहरे का ग्लो, तो आजमाएं ये नुस्खे

सर्दियां आते ही खोने लगता है आपके चेहरे का ग्लो, तो आजमाएं ये नुस्खे

श्वेता सिंह October 21 2022 25704

तमाम कोशिशों के बावजूद चेहरे पर वो निखार नहीं आता, जिसकी उन्‍हें उम्‍मीद होती है क्योंकि सर्दियों के

एम्स गोरखपुर में जल्द शुरू होगा पांच विभागों में आईसीयू

एम्स गोरखपुर में जल्द शुरू होगा पांच विभागों में आईसीयू

रंजीव ठाकुर October 09 2022 38194

एम्स में प्रतिदिन स्वास्थ्य सेवाओं में प्रगति हो रही है। रोज नए-नए वार्ड शुरू किए जा रहे हैं। एम्स म

Thalassemia ग्रसित बच्चों के लिए दिल्ली एम्स में निःशुल्क MRI camp का आयोजन।

Thalassemia ग्रसित बच्चों के लिए दिल्ली एम्स में निःशुल्क MRI camp का आयोजन।

हुज़ैफ़ा अबरार March 20 2021 38946

Thalassemia ग्रसित बच्चों के लिएAIIMS हॉस्पिटल दिल्ली के सहयोग से मुफ्त MRI T2 star टेस्ट कैम्प का आ

Login Panel