देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

हम मिल कर करेंगे एनीमिया पर वार : ब्रजेश पाठक

एनीमिया से ग्रसित मरीज हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल हैं। एनीमिया मुक्त भारत के सपने को साकार करने में यूपी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा यह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह हमारे प्रदेश की भविष्य की पीढ़ी को सुरक्षित करने का एक साझा मिशन है।

हुज़ैफ़ा अबरार
May 03 2026 Updated: May 03 2026 23:34
0 1631
हम मिल कर करेंगे एनीमिया पर वार : ब्रजेश पाठक
 
एनीमिया से ग्रसित मरीजों का इलाज सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता:ब्रजेश पाठक 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में आयोजित उत्तर प्रदेश में एनीमिया निवारण (प्रगति की ओर बढ़ते कदम) कार्यशाला में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा एनीमिया पर हम सब को मिल कर वार करना है। सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठा रही है। अत्याधुनिक मशीनों से मरीजों का उपचार किया जा रहा है। एनीमिया से ग्रसित मरीज हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल हैं। एनीमिया मुक्त भारत के सपने को साकार करने में यूपी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह हमारे प्रदेश की भविष्य की पीढ़ी को सुरक्षित करने का एक साझा मिशन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्थ भारत का जो स्वप्न देखा है, उसे साकार करने में उत्तर प्रदेश अपनी पूरी क्षमता लगा कर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एनीमिया मुक्त भारत के संकल्प को अपनी प्राथमिकता में अव्वल नंबर पर रखा है। खून की कमी से जूझ रहे मरीजों को लेकर सरकार बहुत गंभीर है और इस दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।  श्री पाठक ने बताया स्वास्थ्य सेवाओं को अप टू डेट किया है।
डिजिटल हीमोग्लोबिनोमीटर जैसे आधुनिक उपकरणों का उपयोग गांव-गांव तक बढ़ाया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि इस बीमारी को मात देने के लिए सरकार ने सिर्फ संसाधनों पर ही नहीं बल्कि कौशल पर भी ध्यान दिया है। पूरे प्रदेश में 10 हजार से अधिक चिकित्सा अधिकारियों एव स्टाफ नर्सों को इस उपचार के लिए प्रशिक्षित किया गया है।  उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें डिजिटल तकनीक का उपचार कर एनीमिया के मरीजों की रियल टाइम ट्रैकिंग सुनिश्चित करनी है। हमारी आशा और एएनएम बहनों को इतना सशक्त और समर्थ बनाना है कि कोई भी लाभार्थी जांच और उपचार के सुरक्षा चक्र से बाहर न रहे।

स्मारिका का किया विमोचन
कार्यशाला के अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नेशनल कॉन्क्लेव ऑन एनीमिया रिडक्शन विषयक स्मारिका का विमोचन भी किया। स्मारिका में एनीमिया से बचाव एवं उपचार के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई है। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद, महानिदेशक, परिवार कल्याण डॉ. हरिदास अग्रवाल, महानिदेशक, प्रशिक्षण डॉ. रंजना खरे, डॉ. अंजू अग्रवाल, डॉ. मोनिका अग्रवाल, डॉ. शुचि अग्रवाल, गेट्स फाउंडेशन से डॉ. गुंजन तनेजा, डॉ. शैलेंद्र हेगडे एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मौसमी बीमारियों का कहर, सरकारी अस्पताल फुल

मौसमी बीमारियों का कहर, सरकारी अस्पताल फुल

आरती तिवारी August 26 2023 29801

शहर के बड़े सरकारी अस्पतालों में बुखार समेत मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज तेजी से बढ़े है। हालत ये

रीजेंसी हॉस्पिटल ने डिफेकेशन डिसऑर्डर पर लोगों को जागरूक किया

रीजेंसी हॉस्पिटल ने डिफेकेशन डिसऑर्डर पर लोगों को जागरूक किया

हुज़ैफ़ा अबरार December 27 2025 5810

इस जागरूकता पहल के माध्यम से रीजेंसी हॉस्पिटल लखनऊ लंबे समय से कब्ज की समस्या से ग्रसित खासकर वे लोग

कानपुर में नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, एक महिला की मृत्यु

कानपुर में नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, एक महिला की मृत्यु

अबुज़र शेख़ November 19 2022 27283

गुरुवार रात में रसूलाबाद कस्बे की डेंगू पीड़ित एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही डें

अरली फर्टिलिटी टेस्ट पैरेंटहुड की संभावना बढ़ा सकते:नोवा

अरली फर्टिलिटी टेस्ट पैरेंटहुड की संभावना बढ़ा सकते:नोवा

हुज़ैफ़ा अबरार July 23 2026 868

आईवीएफ लैब में स्पर्म और अंडों की अदला-बदली को रोकने के लिए हम अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग करते ह

केजीएमयू में अब नहीं पहन सकेंगे जींस-टीशर्ट

केजीएमयू में अब नहीं पहन सकेंगे जींस-टीशर्ट

श्वेता सिंह November 17 2022 44571

इंडक्शन मीट के दौरान केजीएमयू के डीन प्रो. आरएन श्रीवास्तव ने कहा कि संस्थान में अनुशासन के लिए ड्रे

समझिये पुरुषों में अस्वस्थ्य सेक्स जीवन के कारण और उसका घरेलू इलाज

समझिये पुरुषों में अस्वस्थ्य सेक्स जीवन के कारण और उसका घरेलू इलाज

लेख विभाग February 25 2022 50917

कभी-कभी आपकी रुचि आपके साथी की रुचि से मेल नहीं खाती है, जिसकी वजह से आपका पार्टनर आप से खुश नहीं रह

टीबी मुक्त भारत अभियान में शामिल हुए यूपी के हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर्स

टीबी मुक्त भारत अभियान में शामिल हुए यूपी के हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर्स

रंजीव ठाकुर August 23 2022 35667

देश को वर्ष 2025 तक क्षय रोग यानि टीबी मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री के आह्वान के मद्देनजर अब प्रदेश क

लखनऊ विश्वविद्यालय में शुरू होगा फार्मास्युटिकल साइंसेज संस्थान।

लखनऊ विश्वविद्यालय में शुरू होगा फार्मास्युटिकल साइंसेज संस्थान।

हुज़ैफ़ा अबरार June 08 2021 28084

संस्थान में दो स्व-वित्तीय पाठ्यक्रम - 100 सीटों के साथ फार्मेसी (बीफार्मा) में स्नातक और 60 सीटों क

बलरामपुर अस्पताल में शुरू हुई चार बड़ी सुविधाएं: मुख्य चिकित्सा अधीक्षक

रंजीव ठाकुर May 28 2022 29251

मरीज के शरीर से पस, मूत्र, ब्लड इत्यादि लेकर उसका कल्चर करते हैं जिससे वैक्टीरिया की पूरी जानकारी मि

स्टडी में हुआ खुलासा, युवाओं में तेजी से बढ़ रहे हैं ये 7 प्रकार के कैंसर

स्टडी में हुआ खुलासा, युवाओं में तेजी से बढ़ रहे हैं ये 7 प्रकार के कैंसर

श्वेता सिंह September 07 2022 28518

शोधकर्ताओं द्वारा बताया गया है कि कैंसर 1990 के बाद से विश्व स्तर पर नाटकीय रूप से बढ़ गया है। हैरान

Login Panel