देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

प्रयोगशाला सहायक (ग्राम्य) की प्राविधिज्ञ के पदों पर पदोन्नति गलत - यूपी लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन

यूपी लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार रावत ने बताया कि प्रयोगशाला सहायक (ग्राम्य) को प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ (एलटी )के पदों पर 25% कोटा निर्धारण करते हुए पदोन्नति करने का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है जो न्याय संगत नहीं है।

रंजीव ठाकुर
April 21 2022 Updated: April 21 2022 13:50
0 40956
प्रयोगशाला सहायक (ग्राम्य) की प्राविधिज्ञ के पदों पर पदोन्नति गलत - यूपी लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन यूपी लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश कुमार रावत

लखनऊ। प्रयोगशाला सहायक (ग्राम्य) (Laboratory Assistant (Rural)) को प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ (Laboratory Technician) के पदों पर 25% कोटा निर्धारण कर पदोन्नति किए जाने के निर्णय पर एलटी संघ (LT Union) ने विरोध किया है।

यूपी लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन (UP Lab Technician Association) के अध्यक्ष सुरेश कुमार रावत ने बताया कि प्रयोगशाला सहायक (ग्राम्य) को प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ (एलटी) के पदों पर 25% कोटा निर्धारण करते हुए पदोन्नति करने का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है जो न्याय संगत नहीं है।
  
श्री रावत ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के शासनादेशो ,संस्तुतियों व ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट में दिए गए प्रावधानों से संबंधित सभी अभिलेखों को महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के समक्ष प्रस्तुत करते हुए अनुरोध किया जा चुका था कि इस तरीके के निर्णय से देश की स्वास्थ्य सेवाओं, लैब की जांच की गुणवत्ता पर प्रश्न लगेगा।चिकित्सकों को प्रदेश की जनता के उपचार में कठिनाइयां होंगी जिसका दंश जनता को झेलना पड़ेगा । 
   
एलटी संघ के सचिव कमल श्रीवास्तव व प्रवक्ता सुनील कुमार ने बताया कि प्रयोगशाला सहायक ग्राम्य की शैक्षिक अहर्ता 6 माह का सर्टिफिकेट कोर्स है व प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ की शैक्षिक अहर्ता 2 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स है, जो कि स्टेट मेडिकल फैकल्टी से मान्यता प्राप्त है। दोनों पदों के कार्य एवं दायित्व भिन्न है ऐसी परिस्थिति में सरकार द्वारा लिया गया निर्णय एलटी संवर्ग के लिए नुकसान दे है। इस निर्णय से प्रदेश के हजारों लैब टेक्नीशियन जिन्होंने  कोविड काल में अग्रणी भूमिका निभाते हुए प्रदेश की जनता की सेवा की है उनमें काफी आक्रोश व्याप्त है।
  
एलटी संघ के अध्यक्ष सुरेश रावत ने मुख्यमंत्री (cm yogi) व मुख्य सचिव (UP Chief Secretary) को पत्र भेजकर मांग की है कि इस प्रकरण में पुनर्विचार करते हुए प्रयोगशाला सहायक ग्राम को 2 वर्षीय डिप्लोमा कराने के बाद ही पदोन्नति करने हेतु निर्देशित करें। जिससे प्रदेश की जनता का विश्वास स्वास्थ सेवाओं पर बना रहे। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोरोना के घटते संक्रमण के बीच केंद्र ने राज्य सरकारों से प्रतिबंधों में ढील देने को कहा

कोरोना के घटते संक्रमण के बीच केंद्र ने राज्य सरकारों से प्रतिबंधों में ढील देने को कहा

एस. के. राणा February 17 2022 38797

वर्तमान में देशभर में कोरोना के मामले लगातार घट रहे हैं। ऐसे में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश नए माम

इन्फ्लूएंजा और कोविड को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश

इन्फ्लूएंजा और कोविड को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश

विशेष संवाददाता March 27 2023 36536

सीएम योगी ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए यूपी में सभी संसाधन उपलब्ध हैं। देश में बढ़ते केस को देखते

ऑनलाइन दवा बिक्री पर तत्काल रोक लगाए सरकार: ओ पी सिंह

रंजीव ठाकुर May 14 2022 33297

हालांकि सभी तरह के बाजारों पर ऑनलाइन बिक्री का असर है। हमारे व्यापार पर भी ऑनलाइन बिक्री का असर दिखन

मुख्यमंत्री के कड़े रूख के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तबादले में हुई गलती को स्वीकारा 

मुख्यमंत्री के कड़े रूख के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तबादले में हुई गलती को स्वीकारा 

हुज़ैफ़ा अबरार July 24 2022 26119

अब तक 500 से अधिक आवेदन भेजे जा चुके हैं। अलग-अलग संवर्ग के इन आवेदनों में कहा गया है कि संबंधित व्य

विशाखापत्तनम में 11 से 13 दिसंबर तक इंडिया इंटरनेशनल मेडिकल इक्विपमेंट और इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटल नीड एक्स्पो का होगा आयोजन।

विशाखापत्तनम में 11 से 13 दिसंबर तक इंडिया इंटरनेशनल मेडिकल इक्विपमेंट और इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटल नीड एक्स्पो का होगा आयोजन।

हे.जा.स. November 03 2021 38726

आयोजन में एसोसिएशन ऑफ डायग्नोस्टिक्स मैन्युफैक्चरर्स इंडिया (एडीएमआई), फोर्स बायोमेडिकल और पब्लिक प्

74 साल की आंखों से दुनिया देखेगी छह महीने की पलक, डॉक्‍टरों ने किया कॉर्निया ट्रांसप्लांट

74 साल की आंखों से दुनिया देखेगी छह महीने की पलक, डॉक्‍टरों ने किया कॉर्निया ट्रांसप्लांट

आरती तिवारी November 08 2022 26699

कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज ने 6 महीने की बच्‍ची का कॉर्निया ट्रांसप्लांट किया है।बता दें कि यह

भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को बच्चों पर क्लिनिकल ट्रायल की मंजूरी।

भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को बच्चों पर क्लिनिकल ट्रायल की मंजूरी।

एस. के. राणा May 13 2021 30972

हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने दो से 18 वर्ष की आयु वर्ग पर क्लिनिकल ट्रायल करने का प्रस्ताव दिया था

विश्व एड्स दिवस पर रूमी गेट पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ 

विश्व एड्स दिवस पर रूमी गेट पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ 

हुज़ैफ़ा अबरार December 02 2022 32180

विश्व एड्स दिवस की हर साल अलग-अलग थीम निर्धारित की जाती है, इस बार की थीम है- समानता। थीम के मुताबिक़

हेल्प यू ट्रस्ट ने के०जी०एम०यू० में भर्ती टी०बी० ग्रस्त बच्चों में बाँटा पोषक आहार किट |

हेल्प यू ट्रस्ट ने के०जी०एम०यू० में भर्ती टी०बी० ग्रस्त बच्चों में बाँटा पोषक आहार किट |

हुज़ैफ़ा अबरार February 27 2021 28569

विधायक अरविन्द कुमार शर्मा ने बच्चों को पोषणक्षम पूरक आहार किट प्रदान किया तथा स्वास्थ्य की जानकारी

राजधानी में पहली बार बच्चों को मिलेंगी विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं

राजधानी में पहली बार बच्चों को मिलेंगी विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं

रंजीव ठाकुर April 29 2022 51161

राजधानी के मेदांता अस्पताल में आज से नियोनेटल विभाग ने काम करना शुरू कर दिया है। इसमें बच्चों को विश

Login Panel