देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

ओमिक्रोन संक्रमण बढ़ा, कोरोना संक्रमण घटा।

ओमिक्रॉन से संक्रमित 578 लोगों में से 151 ठीक हो गए हैं या विदेश चले गए हैं। ओमीक्रोन के संक्रमण के ये मामले 19 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सामने आए हैं।

एस. के. राणा
December 27 2021 Updated: December 27 2021 20:15
0 24013
ओमिक्रोन संक्रमण बढ़ा, कोरोना संक्रमण घटा। प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। पिछले चौबीस घण्टे में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सर्वाधिक 156 मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में कोरोना वायरस के इस नए स्वरूप से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 578 हो गई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को आंकड़ों में बताया कि ओमिक्रॉन से संक्रमित 578 लोगों में से 151 ठीक हो गए हैं या विदेश चले गए हैं। ओमीक्रोन के संक्रमण के ये मामले 19 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सामने आए हैं। दिल्ली में सर्वाधिक 142, इसके बाद महाराष्ट्र में 141, केरल में 57, गुजरात में 49, राजस्थान में 43 और तेलंगाना में 41 मामले सामने आए हैं। 

27 दिसंबर 2021 की सुबह आठ बजे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना संक्रमण के कुल 6,531 नए मामले सामने आए हैं, 315 लोगों की जान गई है जबकि 7,141 लोग इस बीमारी से ठीक हुए है।

पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामलों की संख्या में 925 की कमी आई है, जिससे सक्रिय मामलों का आंकड़ा घटकर 75,841 पर पहुंच गया है। इस समय केरल में सबसे ज्यादा 23,372 मामले सक्रिय हैं वहीं महाराष्ट्र में 13,498, पश्चिम बंगाल में 7,450, कर्नाटक में 7,447 और तमिलनाडु में 6,629 मामले अभी भी सक्रिय हैं। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में 16 वां सफल लीवर ट्रांसप्लांट

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में 16 वां सफल लीवर ट्रांसप्लांट

हुज़ैफ़ा अबरार June 28 2022 50223

मरीज को रविवार को केजीएमयू से छुटटी दे दी गई। रोगी थकान, भूख न लगना और बाद में पीलिया और रक्तस्राव क

लंपी वायरस के कारण पशुओं के परिवहन पर रोक

लंपी वायरस के कारण पशुओं के परिवहन पर रोक

विशेष संवाददाता August 29 2022 35011

गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में भी मवेशियों में लंपी वायरस की पुष्टि होने के बाद बस्तर में जिला

केंद्र ने चिकित्सकों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ के लिए लांच नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट कोर्स 

केंद्र ने चिकित्सकों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ के लिए लांच नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट कोर्स 

एस. के. राणा May 19 2022 33038

अस्पतालों के इमरजेंसी डिपार्टमेंट और एम्बुलेंस सेवाओं में काम कर रहे डाक्टरों, नर्सों और पेरामेडिकल

सिर में खुजली से हैं परेशान, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

सिर में खुजली से हैं परेशान, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

आरती तिवारी September 18 2022 31018

आज के समय में कई लोग सिर की खुजली की समस्या से परेशान रहते हैं। सिर में खुजली होने की वजह डैंड्रफ, ग

लखनऊ में डेंगू से बचाव को लेकर स्कूली बच्चों के लिए डीएम के सख्‍त न‍िर्देश

लखनऊ में डेंगू से बचाव को लेकर स्कूली बच्चों के लिए डीएम के सख्‍त न‍िर्देश

श्वेता सिंह October 15 2022 26066

अपर ज़िलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा नगर निगम को दिन में दो बार सुबह और शाम फागिंग करने के निर्देश

ओमिक्रान के सब-वैरिएंट XBB ने बढ़ाई लोगों की चिंता

ओमिक्रान के सब-वैरिएंट XBB ने बढ़ाई लोगों की चिंता

विशेष संवाददाता October 31 2022 24444

यह वैरिएंट अपने देश के लिए भी खतरा है। XBB.3 सब-वैरिएंट की वजह से सिंगापुर में कोविड इंफेक्शन में ते

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर साइकाइटरी अस्पताल जम्मू को प्रथम स्थान

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर साइकाइटरी अस्पताल जम्मू को प्रथम स्थान

विशेष संवाददाता February 27 2023 26131

सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की रैंकिंग में साइकाइटरी अस्पताल ने पहला रैंक हासिल किया। इसके बाद डीएच

हाइपोपैरथायरायडिज्म के कारण, लक्षण और उपचार

हाइपोपैरथायरायडिज्म के कारण, लक्षण और उपचार

लेख विभाग June 02 2022 55087

यदि थायराइड हार्मोन पर्याप्त न हो, तो शरीर के बहुत से कार्य की गति धीमी हो जाती है। अंडरएक्टिव थायरॉ

उत्तर प्रदेश में आंशिक कोरोना कर्फ्यू 24 मई तक बढ़ा।  

उत्तर प्रदेश में आंशिक कोरोना कर्फ्यू 24 मई तक बढ़ा।  

हुज़ैफ़ा अबरार May 16 2021 25493

शहरी क्षेत्रों में दैनिक रूप से कार्य कर अपना जीविकोपार्जन करने वालों को एक माह के लिए 1,000 रुपए का

जिन बच्चों को कोरोनारोधी टीका नही लगा वे ओमिक्रोन संक्रमण के चपेट में आ सकतें है: एम्स

जिन बच्चों को कोरोनारोधी टीका नही लगा वे ओमिक्रोन संक्रमण के चपेट में आ सकतें है: एम्स

एस. के. राणा January 14 2022 28212

बच्चों का गला और ऊपरी श्वसन तंत्र वयस्कों की तुलना में काफी छोटा होता है। ओमिक्रोन इसी हिस्से को सबस

Login Panel