देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

विश्व गुर्दा दिवस पर रीजेंसी में होगा जागरूकता कार्यक्रम।

डॉ दीवान ने कहा भारत में पिछले 15 सालों में गुर्दा रोग के मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। इसलिए गुर्दे की बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाई जानी चाहिए।

विश्व गुर्दा दिवस पर रीजेंसी में होगा जागरूकता कार्यक्रम। प्रतीकात्मक

लखनऊ। विश्व गुर्दा दिवस हमारे गुर्दे के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक वैश्विक अभियान है। यह हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को होता है। इस वर्ष यह 11 मार्च को है। रीजेंसी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने इस साल की थीम, गुर्दा रोगों के साथ गुणवत्तापूर्वक जीवन को ध्यान में रखते हुए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 

डॉ दीपक दीवान गुर्दा रोग विशेषज्ञ व डायरेक्टर रीनल साइंसेज रीजेंसी सुपरस्पेशलटी हॉस्पिट ने कहा कि हमें अपनी गुर्दे की बीमारियों से डरना नहीं चाहिए। इसके साथ गुणवत्तापूर्ण जीवन जीना सीखना चाहिए। हम रीजेंसी में भी अपने मरीजों और उनके रिश्तेदारों को यही सिखाते है कि गुर्दे की बीमारी होने के बावजूद आप खुद को स्वस्थ रख सकते है। 

डा. दीवान ने कहा यदि आप अपनी जीवनशैली और आहार का ध्यान रखते हैं और डॉक्टरों की सलाह और पर्चे का पालन करते हैं तो आप गुर्दे के कार्य में गिरावट को धीमा कर सकते हैं और स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को मधुमेह के बारे में सीमित ज्ञान है जो भारत में गुर्दा रोग का सबसे बड़ा कारण है। मधुमेह के कुप्रबंधन से गुर्दे फेल हो जाती है और बात डायलिसिस तक पहुँच सकती है। गुर्दा रोग एक ऐसी स्थिति है जिसमें गुर्दे ठीक से काम नहीं करते और रक्त से अपशिष्ट उत्पादों को फि़ल्टर नहीं कर पाती हैं। 

डॉ दीवान ने कहा भारत में पिछले 15 सालों में गुर्दा रोग के मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। इसलिए गुर्दे की बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाई जानी चाहिए। लोगों को गुर्दे का ख्याल रखने के लिए स्वस्थ जीवनशैली के लिए संकल्प लेना चाहिए। इनमें नियमित व्यायाम, कम नमक वाला पौष्टिक भोजन, ऑयली या चिकनाईयुक्त भोजन से बचना चाहिए।

मधुमेह और रक्तचाप को नियंत्रित करना, धूम्रपान और तनाव मुक्त जीवन जीना शामिल है। रीजेंसी हॉस्पिटल में गुर्दे के मरीजों के लिए नयी तकनीक के साथ सारी सुविधाएं उपलब्ध है, जिसमे वरिष्ठ गुर्दा रोग विशेषज्ञ द्वारा परामर्श सहित सभी जांच काउंसलर, आहार विशेषज्ञ आधुनिक उपकरणों के साथ डायलिसिस और किडनी ट्रांसप्लांटेशन जैसी सुविधा शामिल है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोविड टीकाकरण में भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें नए मामलें और मौतें।

कोविड टीकाकरण में भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें नए मामलें और मौतें।

हे.जा.स. August 19 2021 20296

नई दिल्ली। कोविड टीकाकरण में देश ने आज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया लेकिन कोरोना के नए मामलें और मौतों का

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया कोविड-19 प्रबंधन के मॉकड्रिल की समीक्षा 

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया कोविड-19 प्रबंधन के मॉकड्रिल की समीक्षा 

एस. के. राणा December 27 2022 37465

स्वास्थ्य मंत्री विभिन्न विभागों के अध्यक्षों, डॉक्टरों, नर्सों, सुरक्षा तथा शुचिता सेवाओं के प्रमुख

मैत्री पहल के तहत भारत ने बारबाडोस और डोमिनिका को कोविड-19 टीकों की दो खेप भेजी।

मैत्री पहल के तहत भारत ने बारबाडोस और डोमिनिका को कोविड-19 टीकों की दो खेप भेजी।

हे.जा.स. February 09 2021 37664

मेरी सरकार और जनता की तरफ से, मैं कोविशील्ड टीकों के सबसे उदार दान के लिए आपकी सरकार और गणतंत्र की ज

डेल्टा वैरिएंट संक्रमण जैसे हालात बन रहे भारत में, संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी

डेल्टा वैरिएंट संक्रमण जैसे हालात बन रहे भारत में, संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी

एस. के. राणा January 14 2022 30075

कोरोना के बेहद संक्रामक ओमिक्रॉन स्वरूप के कारण संक्रमण की नई लहर चल पड़ी है। इसलिए यह महामारी एक बा

अपोलो हॉस्पिटल्स ने

अपोलो हॉस्पिटल्स ने 'कैंसर योद्धाओं' को सम्मानित करने के लिए ''उमंग- सेलिब्रेशन ऑफ़ लाइफ़’' का आयोजन किया

हुज़ैफ़ा अबरार February 02 2026 6188

‘उमंग’ के माध्यम से अपोलो हॉस्पिटल्स लखनऊ ने एक बार फिर यह दोहराया कि यहां कैंसर के इलाज में बेहतरीन

कोरोना वैक्सीन की वजह से हो सकतें हैं कई साइड इफेक्टस।

कोरोना वैक्सीन की वजह से हो सकतें हैं कई साइड इफेक्टस।

लेख विभाग March 28 2021 29679

अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन ने सुझाव दिया है कि अगर आपके शरीर में कुछ असामान्य

टीबी मरीजों को नहीं मिल रहें पुष्टाहार के 500 रुपए

रंजीव ठाकुर May 13 2022 36123

लाभार्थियों से बातचीत में जानकारी सामने आई कि लगभग सभी टीबी मरीजों को इलाज के दौरान सरकार द्वारा दिय

केंद्र सरकार ने दो फार्मा कंपनियों को बंद करने, तीन अन्य का विनिवेश करने का फैसला लिया।

केंद्र सरकार ने दो फार्मा कंपनियों को बंद करने, तीन अन्य का विनिवेश करने का फैसला लिया।

हे.जा.स. February 11 2021 27485

सरकार ने IDPL और RDPL के सभी कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लाभ देने की पेशकश की है।

यूपी को जल्द मिलेगी 20 नए अस्पतालों की सौगात

यूपी को जल्द मिलेगी 20 नए अस्पतालों की सौगात

आरती तिवारी June 26 2023 29393

योगी सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए प्रयासरत है, और मिशन मोड पर कार्य भी

देश में कोरोना के बीते दिन 1994 नए मामले आए सामने

देश में कोरोना के बीते दिन 1994 नए मामले आए सामने

एस. के. राणा October 23 2022 30348

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के कुल मामले 4,46,42,742 हैं। स

Login Panel