देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

कोरोना से ठीक होने के बाद माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी और लॉन्ग कोविड बन रहा, थकान और कमजोरी का कारण

डॉक्टर्स बताते हैं, कोरोना संक्रमण से मुकाबले के दौरान शरीर में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाती है, जिसके कारण आपकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी कमजोरी जैसी समस्या बनी रह सकती है।

लेख विभाग
February 25 2022 Updated: February 26 2022 01:01
0 25300
कोरोना से ठीक होने के बाद माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी और लॉन्ग कोविड बन रहा, थकान और कमजोरी का कारण प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद कुछ समय तक थकान और कमजोरी जैसी समस्याओं का बना रहना सामान्य माना जाता है। डॉक्टर्स बताते हैं, संक्रमण से मुकाबले के दौरान शरीर में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स (micronutrients) की कमी हो जाती है, जिसके कारण आपकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी कमजोरी जैसी समस्या बनी रह सकती है। इसके अलावा लॉन्ग कोविड (long covid) की समस्या के कारण भी कुछ लोगों में ठीक होने के बाद कुछ दिनों से लेकर महीनों तक थकान-कमजोरी (fatigue-weakness) बनी रह सकती है। अगर आप भी हाल ही में संक्रमण के शिकार रह चुके हैं और फिलहाल कमजोरी महसूस करते हैं तो इससे बचाव के लिए आपको आहार में (diet) विशेष बदलाव की आवश्यकता है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, कोविड-19 (c ovid-19) के बाद लोगों में लंबे समय तक इस तरह की दिक्कतें बनी रह सकती हैं। ऐसी समस्याएं संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती लोगों के अलावा हल्के लक्षण वाले लोगों में भी देखी जा रही है। पोस्ट कोविड (post covid) की इन परेशानियों से बचे रहने के लिए अपने आहार, पोषण और दिनचर्या में उचित बदलाव करने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं थकान-कमजोरी से निपटने के लिए किन चीजों का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है?

प्रोटीन की बढ़ाएं मात्रा - Increase protein intake

कोरोना के बाद थकान और कमजोरी महसूस होने का मुख्य कारण शरीर में पोषक तत्वों (nutrients) की कमी होना माना जाता है। इसके लिए रिकवरी के बाद पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन अवश्य सुनिश्चित करें। बीमारी के दौरान मांसपेशियों (muscle) होने वाले नुकसान की भरपाई में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शरीर को दोबारा शक्ति प्रदान करने के लिए भोजन में प्रोटीन वाली चीजों को शामिल करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। डेयरी उत्पाद, सोयाबीन, अंडे को प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है।

सुनिश्चित करें जिंक की पर्याप्त मात्रा - Make sure you get enough zinc

जिंक एक और महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसके लिए राजमा, लोबिया, चना, बादाम, कद्दू के बीज, चिकन, दूध और पनीर आदि का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद माना जाता है। जिंक न सिर्फ शरीर को दोबारा शक्ति प्रदान करता है, साथ ही संक्रमण के कारण हुई माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी की पूर्ति करने में भी इसके लाभ माने जाते हैं। आहार में जिंक की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित करें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

हेस्टैक एनालिटिक्स का सम्पूर्ण जीनोम सीक्‍वेंसिंग टेस्ट एक बार में टीबी का पता लगा सकता है: डॉ राजेंद्र प्रसाद

रंजीव ठाकुर July 21 2022 28223

मशहूर पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि संपूर्ण जीनोम सीक्वेंसिंग से तपेदिक (टीबी) से जुड़

कोविड-19: दक्षिण अफ़्रीका में चिन्हित नए वैरिएण्ट का  नामकरण "ओमिक्रोन"

कोविड-19: दक्षिण अफ़्रीका में चिन्हित नए वैरिएण्ट का  नामकरण "ओमिक्रोन"

हे.जा.स. November 28 2021 32503

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार आरम्भिक सबूतों से पता चलता है कि डेल्टा जैसे अन्य वैरिएण्ट की तुलना

जोधपुर एम्स में फैकल्टी पदों पर निकली 72 वैकेंसी

जोधपुर एम्स में फैकल्टी पदों पर निकली 72 वैकेंसी

विशेष संवाददाता September 25 2022 36082

एम्स जोधपुर की ओर से जारी सूचना के अनुसार कुल पदों में प्रोफेसर के 31, एडिशनल प्रोफेशन के 08 और एसोस

स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों पर कार्यवाही शुरू, 48 डॉक्टर्स के ट्रांसफर्स निरस्त

स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों पर कार्यवाही शुरू, 48 डॉक्टर्स के ट्रांसफर्स निरस्त

रंजीव ठाकुर July 31 2022 25697

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों को लेकर कार्यवाही शुरू हो गई है। शनिवार को 48 चिकित्

स्मार्ट फ़ोन के जरिये बीस मिनट में पता चलेगा कोविड़ वायरस की मौजूदगी

स्मार्ट फ़ोन के जरिये बीस मिनट में पता चलेगा कोविड़ वायरस की मौजूदगी

हे.जा.स. January 25 2022 29301

अमेरिकी शोधकर्ताओं ने कोविड-19 की जांच के लिए स्मार्ट फोन आधारित एक ऐसा किफायती टूल विकसित किया है,

दावा:  क्लेविरा कोरोना को हराने में सक्षम।

दावा: क्लेविरा कोरोना को हराने में सक्षम।

रंजीव ठाकुर September 07 2021 30436

क्लेविरा में पपाया, कालीमिर्च जैसे आयुर्वेदिक अव्यव मिश्रित किए गए हैं जिनकी वजह से बहुत जल्दी इम्यू

सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री अनन्या पांडे से जानिए फिटनेस के राज़

रंजीव ठाकुर August 24 2022 32048

सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री अनन्या पांडे अपनी आने वाली फिल्म लाइगर के प्रमोशन के लिए राजधा

बीडीआर फार्मा कोविड-19 की दवा 2डीजी का करेगा निर्माण एवं वितरण।

बीडीआर फार्मा कोविड-19 की दवा 2डीजी का करेगा निर्माण एवं वितरण।

हे.जा.स. July 27 2021 53420

भारत के दवा महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने पिछले महीने कोविड-19 रोगियों के इलाज में सहायक चिकित्सा के रूप

ओमिक्रोन संक्रमण 422 के पार, कोरोना संक्रमण के मामले घटे।

ओमिक्रोन संक्रमण 422 के पार, कोरोना संक्रमण के मामले घटे।

एस. के. राणा December 26 2021 36544

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,987 मामले सामने आए हैं और 162 लोगों की मौत

रीजेंसी हॉस्पिटल ने डिफेकेशन डिसऑर्डर पर लोगों को जागरूक किया

रीजेंसी हॉस्पिटल ने डिफेकेशन डिसऑर्डर पर लोगों को जागरूक किया

हुज़ैफ़ा अबरार December 27 2025 5593

इस जागरूकता पहल के माध्यम से रीजेंसी हॉस्पिटल लखनऊ लंबे समय से कब्ज की समस्या से ग्रसित खासकर वे लोग

Login Panel