देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना काल में दुनिया भर में 50 लाख बच्चे अनाथ हुए: लैंसेट

मार्च 2020 से दुनिया भर में करीब 50 लाख बच्चों ने कोरोना के कारण माता-पिता या देखभाल करने वाले को खो दिया है। लैंसेट चाइल्ड एंड एडोलसेंट हेल्थ में प्रकाशित अध्ययन में यह अनुमान लगाया गया है।

एस. के. राणा
February 25 2022 Updated: February 26 2022 02:28
0 29656
कोरोना काल में दुनिया भर में 50 लाख बच्चे अनाथ हुए: लैंसेट प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। मार्च 2020 से दुनिया भर में करीब 50 लाख बच्चों ने कोरोना (Corona) के कारण माता-पिता या देखभाल करने वाले को खो दिया है। लैंसेट चाइल्ड एंड एडोलसेंट हेल्थ (Lancet Child and Adolescent Health) में प्रकाशित अध्ययन में यह अनुमान लगाया गया है। इसके मुताबिक, 20 देशों में प्रभावित बच्चों की संख्या जर्मनी (Germany) में 2,400 से लेकर भारत (India) में करीब 19 लाख तक है।

प्रति व्यक्ति अनुमानित अनाथता (orphan) के मामलों की गणना से पता चला है कि पेरू (Peru) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में उच्चतम दर क्रमशः प्रत्येक 1,000 बच्चों में से 8 और 7 थी। अगर उम्र के हिसाब से देखें तो बड़ी संख्या में 0-4 वर्ष (लगभग 5 लाख बच्चे) और 5-9 वर्ष (7.4 लाख बच्चे) के बच्चे अनाथ हुए। यहां किशोर समूह (10-17) सबसे अधिक प्रभावित (21 लाख बच्चे) हुआ।

52 लाख बच्चों ने एक देखभालकर्ता को खो दिया -52 lakh children lost a caregiver
शोधकर्ताओं (Researchers) ने अनुमान लगाया है कि 1 मार्च, 2020 और 31 अक्टूबर, 2021a के बीच 52 लाख बच्चों ने एक देखभालकर्ता को खो दिया है। कोविड से जुड़े अनाथता और देखभाल करने वाले की मृत्यु से प्रभावित बच्चों की संख्या का अनुमान लगभग दोगुना हो गया है। यह अध्ययन अमेरिका के रोग नियंत्रण (CDC) और रोकथाम केंद्र, इंपीरियल कॉलेज लंदन (Imperial College London), ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (University of Oxford), केप टाउन विश्वविद्यालय (University of Cape Town), विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के शोधकर्ताओं ने मिलकर किया है।

अनाथ हुए तीन में से दो बच्चे 10 से 17 वर्ष की आयु के किशोर
अध्ययन से पता चलता है कि कोविड से अनाथ हुए तीन में से दो बच्चे 10 से 17 वर्ष की आयु के किशोर हैं। दुनिया भर में चार में से तीन बच्चे ने महामारी के दौरान पेरेंट्स को खोया, इनमें से ज्यादातर अपने पिता से दूर हुए। अध्ययन के अनुसार, भारत में 19.17 लाख बच्चों ने अपने माता-पिता या देखभाल करने वाले को खो दिया है। 10-17 आयु वर्ग में 49 प्रतिशत ने अपने पिता (father) को खो दिया है, जबकि 15 प्रतिशत ने अपनी मां (mother) को कोविड से खो दिया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

आँखों की सुंदरता से बढ़ जाती है आपकी खूबसूरती, आजमाइये कुछ घरेलू उपाय

आँखों की सुंदरता से बढ़ जाती है आपकी खूबसूरती, आजमाइये कुछ घरेलू उपाय

सौंदर्या राय March 07 2022 47318

कुछ घरेलू टिप्स के बारे में बता रहे हैं जो आपकी आंखों को सुंदर और चमकदार बनाए रखने में मदद कर सकते ह

हिंसा के खिलाफ डॉक्टरों ने मनाया नेशनल प्रोटेस्ट डे।

हिंसा के खिलाफ डॉक्टरों ने मनाया नेशनल प्रोटेस्ट डे।

हुज़ैफ़ा अबरार June 19 2021 30057

इस विपत्ति के समय में भी कुछ अराजकतत्वों ने जानबूझकर डाॅक्टरों के साथ अभद्र व्यवहार किया, स्वास्थ्यक

डेंगू से हुई पांचवी मौत, अस्पतालों में ढाई सौ से अधिक मरीज

डेंगू से हुई पांचवी मौत, अस्पतालों में ढाई सौ से अधिक मरीज

विशेष संवाददाता November 07 2022 23120

सरकारी आंकड़े के अनुसार जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 250 के करीब पहुंच गई है। ये मरीज पिछले एक मह

बिजनौर मेडिकल कालेज का निर्माण शीघ्र पूरा हो, महात्मा विदुर की प्रतिमा स्थापित की जाए: मुख्यमंत्री योगी

बिजनौर मेडिकल कालेज का निर्माण शीघ्र पूरा हो, महात्मा विदुर की प्रतिमा स्थापित की जाए: मुख्यमंत्री योगी

रंजीव ठाकुर September 04 2022 93118

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने प्रवास के दूसरे दिन निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कालेज भवन का निरीक्

एम्स में विभिन्न पदों के लिए निकाली गई 9 वैकेंसीज, शीघ्र करे आवेदन

एम्स में विभिन्न पदों के लिए निकाली गई 9 वैकेंसीज, शीघ्र करे आवेदन

हे.जा.स. May 01 2022 27480

ये वैकेंसीज विभिन्न पदों के लिए निकाली गई हैं जिनमें जूनियर कंसल्टेंट एपिडेमियोलॉजी, रिसर्च ऑफिसर, ड

कोरोना मुक्त हुआ उत्तराखंड, स्वास्थ्य मंत्री ने जताई खुशी

कोरोना मुक्त हुआ उत्तराखंड, स्वास्थ्य मंत्री ने जताई खुशी

विशेष संवाददाता February 25 2023 29716

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च 2020 को मिला था। इसके बाद से प्रदेश में संक्रमण का

मेदांता अस्पताल ने 101 किडनी ट्रांसप्लांट पूरे किए: डॉ राकेश कपूर

रंजीव ठाकुर August 31 2022 48109

मेदांता सुपरस्पेशलिटी अस्पताल ने 101 किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। मेदांता अस्पताल की

गोरखपुर में एकीकृत टीबी अस्पताल की ज़रुरत, वर्तमान टीबी अस्पताल बन सकता है एपेक्स सेंटर

गोरखपुर में एकीकृत टीबी अस्पताल की ज़रुरत, वर्तमान टीबी अस्पताल बन सकता है एपेक्स सेंटर

आनंद सिंह March 25 2022 33456

गोरखपुर में करीब 33 हजार से अधिक टीबी के नए मरीज मिले हैं। इनमें से करीब 50 फीसदी मरीजों का इलाज निज

एम्बुलेंस के इंतजार में छटपटाती रही गर्भवती, अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर नहीं मिले, नवजात की मौत

एम्बुलेंस के इंतजार में छटपटाती रही गर्भवती, अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर नहीं मिले, नवजात की मौत

विशेष संवाददाता August 05 2022 34820

यूपी से स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की दिल दहला देने वाली तस्वीर फिर सामने आई है। गर्भवती महिला एम्ब

भविष्य में कोरोना के नए वैरिएंट सामने आ सकते हैं: विशेषज्ञ

भविष्य में कोरोना के नए वैरिएंट सामने आ सकते हैं: विशेषज्ञ

हे.जा.स. January 17 2022 32536

वैज्ञानिकों का कहना है कि ओमिक्रॉन का तेजी से फैलना इस बात का संकेत है कि आगे भी कोरोना के नए वैरिएं

Login Panel