देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

गर्भपात मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा हम दिल की धड़कन रोक नहीं सकते

शीर्ष अदालत ने कहा कि एम्स रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे में कोई असमान्यता नहीं है। तय समय पर एम्स डिलीवरी कराएगा। सीजेआई ने कहा कि गर्भावस्था 26 सप्ताह और 5 दिन की है। इस प्रकार गर्भावस्था को समाप्त करने की अनुमति देना MTP अधिनियम की धारा 3 और 5 का उल्लंघन होगा।

एस. के. राणा
October 16 2023 Updated: October 16 2023 16:53
0 178435
गर्भपात मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा हम दिल की धड़कन रोक नहीं सकते प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम दिल की धड़कन रोक नहीं सकते। बच्चे के धरती पर जन्म लेने का रास्ता साफ है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने एक विवाहित महिला की 26 सप्ताह की गर्भावस्था समाप्त (abortion) करने की मांग वाली याच‍िका को खारिज कर दिया। 


शीर्ष अदालत ने कहा कि एम्स रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे में कोई असमान्यता नहीं है। तय समय पर एम्स (AIIMS) डिलीवरी कराएगा। सीजेआई ने कहा कि गर्भावस्था (pregnancy) 26 सप्ताह और 5 दिन की है। इस प्रकार गर्भावस्था को समाप्त करने की अनुमति देना MTP अधिनियम की धारा 3 और 5 का उल्लंघन होगा क्योंकि इस मामले में मां को तत्काल कोई खतरा नहीं है। यह भ्रूण की असामान्यता का मामला नहीं है। 


CJI ने कहा कि हम दिल की धड़कन को नहीं रोक सकते। अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल पूर्ण न्याय करने के लिए किया जा सकता है लेकिन इसका इस्तेमाल हर मामले में नहीं करना चाहिए। यहां डॉक्टरों को भ्रूण (fetus) की समस्या का सामना करना पड़ेगा। उचित समय पर एम्स द्वारा डिलीवरी कराई जाएगी। यदि दंपति बच्चे को गोद (adoption) लेने के लिए छोड़ना चाहते हैं तो केंद्र माता-पिता की सहायता करेगा। बच्चे को गोद देने का विकल्प माता-पिता पर निर्भर करता है।  


बता दें कि सुनवाई के दौरान कॉलिन गोंजालेविस ने कहा कि अजन्मे बच्चे का कोई अधिकार नहीं है। मां का ही अधिकार है। इस संबंध में कई अंतरराष्ट्रीय फैसले (international decisions) हैं। WHO की भी मेंटल हेल्थ (mental health) को रिपोर्ट है। 


CJI ने कहा कि भारत प्रतिगामी नहीं है। संयुक्त राज्य अमेरिका में क्या हुआ और देखें कि रो बनाम वेड मामले का क्या हुआ। यहां भारत में 2021 में विधानमंडल ने संतुलन बनाने का काम किया है। अब यह अदालतों को देखना है कि संतुलन बनाने का काम सही है या नहीं। क्या हम इन बढ़ते मामलों में ऐसे कदम उठाने की विधायिका की शक्ति से इनकार कर सकते हैं?  हमें लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित विधायिका को वह शक्ति क्यों देने से इनकार करना चाहिए और क्या हम इससे अधिक कुछ कर सकते हैं? प्रत्येक लोकतंत्र के अपने अंग होते हैं और उन्हें कार्य करना चाहिए। आप हमें WHO के बयान के आधार पर हमारे क़ानून को पलटने के लिए कह रहे हैं? हमें  नहीं लगता कि ऐसा किया जा सकता है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

दवा उपभोगताओं के लिए वरदान साबित हो रहा है जन औषधि केंद्र, कोरोना संकटकाल में भी बढ़ाया मुनाफ़ा।

दवा उपभोगताओं के लिए वरदान साबित हो रहा है जन औषधि केंद्र, कोरोना संकटकाल में भी बढ़ाया मुनाफ़ा।

हे.जा.स. January 26 2021 25751

जनऔषधि दवाओं की कीमत कम से कम 50% और कुछ मामलों में, ब्रांडेड दवाओं के बाजार मूल्य का 80% से 90% तक

केजीएमयू में पहुंचे नवागत एमबीबीएस छात्र, एंटी रैगिंग सेल सक्रिय।

केजीएमयू में पहुंचे नवागत एमबीबीएस छात्र, एंटी रैगिंग सेल सक्रिय।

अखण्ड प्रताप सिंह February 01 2021 37479

कैंपस में रैगिंग को लेकर सीनियर्स छात्रों को सख्त हिदायत दिया गया है। सोमवार को एक समारोह आयोजित किय

गाजियाबाद में आयुष्मान कार्ड का किया गया वितरण

गाजियाबाद में आयुष्मान कार्ड का किया गया वितरण

विशेष संवाददाता January 17 2023 34659

खोड़ा में केंद्र सरकार की तरफ से पात्र गरीबों को इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनाए गए

लोहिया संस्थान देश के 16 संस्थानों में तकनीकी संसाधन केंद्र  स्थापित करने हेतु चयनित

लोहिया संस्थान देश के 16 संस्थानों में तकनीकी संसाधन केंद्र स्थापित करने हेतु चयनित

हुज़ैफ़ा अबरार July 31 2026 812

देश के केवल 16 चयनित संस्थानों में डॉ. आरएमएलआईएमएस लखनऊ का चयन होना संस्थान के लिए अत्यंत गौरव एवं

कैंसर पीड़ित आनरेरी लेफ्टिनेंट को सेना कोर्ट ने दिव्यांगता पेंशन देने का फैसला सुनाया

कैंसर पीड़ित आनरेरी लेफ्टिनेंट को सेना कोर्ट ने दिव्यांगता पेंशन देने का फैसला सुनाया

रंजीव ठाकुर September 24 2022 68444

कैंसर पीड़ित आनरेरी लेफ्टिनेंट के अधिवक्ता विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि सेना कोर्ट लखनऊ ने किडनी के

गोरखपुर सीएमओ ने ईएमटी और एंबुलेंस चालक को किया सम्मानित   

गोरखपुर सीएमओ ने ईएमटी और एंबुलेंस चालक को किया सम्मानित  

आनंद सिंह April 08 2022 44272

ईएमटी दुर्गा प्रसाद यादव और एंबुलेंस चालक मूलचंद्र सम्मानित, एंबुलेंस में आशा कार्यकर्ता की मदद से क

कोविशील्ड और कोवैक्सीन ने अपनी बूस्टर खुराकों के दामों में भरी कमी की, वर्तमान दाम 225 रुपये  

कोविशील्ड और कोवैक्सीन ने अपनी बूस्टर खुराकों के दामों में भरी कमी की, वर्तमान दाम 225 रुपये  

हे.जा.स. April 10 2022 44052

पहले कोविशील्ड की बूस्टर डोज 600 रुपए और कोवैक्सीन की बूस्टर 1200 रुपए प्रति शॉट फिक्स की थी, आज इन

गर्मी ने सख्त किए अपने तेवर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

गर्मी ने सख्त किए अपने तेवर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

हे.जा.स. May 09 2023 28563

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मई और जून के महीनों के दौरान लू चलने की

कोरोना वैक्सीन लगवाने में उदासीनता बरत रहे उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्यकर्मी।

कोरोना वैक्सीन लगवाने में उदासीनता बरत रहे उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्यकर्मी।

हे.जा.स. January 24 2021 25792

दूसरे चरण में कुल 65 फीसद स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीन लगवाई। जो प्रथम चरण से छह फीसद कम था।  अब 28

किडनी ट्रांसप्लांट: नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ निर्भय कुमार से जानिए लॉन्ग टर्म के फायदे

किडनी ट्रांसप्लांट: नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ निर्भय कुमार से जानिए लॉन्ग टर्म के फायदे

रंजीव ठाकुर August 25 2022 79486

रीजेंसी रीनल साइंसेस, कानपुर के नेफ्रोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉयरेक्टर और सीनियर नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ निर्भ

Login Panel