देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सीनियॉरिटी ने लॉन्च किया एप आधारित सोशल प्लेटफॉर्म।

इस एप्‍प पर प्रासंगिक कंटेंट जोड़ते रहेंगे। आने वाले कुछ महीनों में इस एप्‍प को कई और दिलचस्‍प खूबियों से और बेहतर बनाया जाएगा।

हुज़ैफ़ा अबरार
January 28 2021 Updated: January 28 2021 01:31
0 32108
सीनियॉरिटी ने लॉन्च किया एप आधारित सोशल प्लेटफॉर्म। प्रतीकात्मक फोटो

लखनऊ। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्‍लूएचओ) की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में करीब 5.7 करोड़ लोग डिप्रेशन और 3.8 करोड़ लोग एंग्‍जाइटी का शिकार हैं। कोरोना महामारी की वजह से इसकी संख्या में कई गुणा बढ़ोतरी हुई है और इसकी वजह से सभी उम्र के लोग, खासकर बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। पिछले कुछ महीनों में ऐसे लोगों की मानसिक सेहत पर जरबदस्त असर पड़ा है।

सीनियॉरिटी के फाउंडर तपन मिश्रा ने कहा, ‘’हम एक तरह से मानसिक महामारी की चपेट में हैं क्योंकि कोरोना वायरस ने हम सभी को प्रभावित किया है, चाहे वह किसी भी भौगोलिक और सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के क्यों न हो। वरिष्ठ नागरिकों के पास मनोरंजन का सीमित साधन होता है और हमारी मंशा ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में उनकी मानसिक सेहत का ख्याल रखने की थी। एवरग्रीन क्लब एक अनोखा डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसकी मदद से सीनियॉरिटी ने उनकी मदद करने की पहल की है। हमारे पायलट सेशन को जबरदस्त समर्थन मिला और अब हमें इस एप्‍प को सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध कराने में बहुत खुशी महसूस हो रही है। हम लगातार रोमांचक कार्यक्रमों का आयोजन करना जारी रखेंगे और इस एप्‍प पर प्रासंगिक कंटेंट जोड़ते रहेंगे। आने वाले कुछ महीनों में इस एप्‍प को कई और दिलचस्‍प खूबियों से और बेहतर बनाया जाएगा।”

सरकार और सामाजिक संगठन देश में बुजुर्गों के लिए चिकित्सकीय और स्वास्थ्यसेवा समाधानों को विकसित कर रहे हैं। ऐसे में सीनियॉरिटी ने उनकी भावनात्मक और जीवनशैली संबंधी जरूरतों का विशेष तौर पर ख्याल रखा है। एवरग्रीन क्लब आने वाले समय में हमारे बुजुर्गों को एक खुशहाल और सकारात्मक भविष्य देने की दिशा में उठाया गया एक कदम है

बुजुर्गो और ज्यादा उम्र के लोगों की भावनात्मक सेहत को ध्‍यान में रखते हुए, भारत में बुजुर्गों के सबसे बड़े शॉपिंग डेस्टिनेशन सीनियॉरिटी ने एवरग्रीन क्‍लब को लॉन्‍च किया है। एवरग्रीन क्‍लब विशेष रूप से देश के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। यह अपने आप में एक अलग तरह की पेशकश है, जिसका निर्माण वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इसके जरिए उन लोगों के लिए रोचक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और उन्हें नए और सार्थक संबंध बनाने में मदद मिलेगी।

एवरग्रीन क्लब एक वेब और एप आधारित प्लेटफॉर्म है जहां 55 साल से अधिक उम्र के लोग वर्चुअली अपने जैसे समान विचार वाले लोगों के साथ ‘ई-मीट’ कर सकते हैं और समान रुचि वाले मसलों पर एक दूसरे से बातचीत कर सकते हैं। वरिष्ठ नागरिकों को यहां अंताक्षरी, तंबोला, ओपेन माइक, कराओके आदि जैसे संवादपरक सत्रों में भी भाग लेने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही वे बागबानी, योग, डांस थेरेपी, क्राफ्ट्स और अन्य लर्निंग-बेस्‍ड एक्‍सपर्ट सेशंस में भी हिस्‍सा ले सकते हैं। मनोरंजक गतिविधियों के अलावा उन्हें रचनात्मक आदतों को विकसित करने और अपने घर बैठे ही नए टैलेंट को विकसित करने मदद मिलेगी। यह प्लेटफॉर्म उन्हें एक्सक्लूसिव कंटेंट मसलन ब्लॉग और वेबिनार तक भी पहुंच मुहैया कराएगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

जनसंख्या: कारण, प्रभाव और समाधान

जनसंख्या: कारण, प्रभाव और समाधान

लेख विभाग July 11 2022 53115

विश्व की कुल भूमि का भारत केवल 2.4 प्रतिशत है पर विश्व की कुल जनसंख्या का 17 प्रतिशत यहाँ निवास करता

द अशोका फाउंडेशन प्रिवेंटेबल ब्लाइंडनेस के रोकथाम हेतु सक्रिय है।

द अशोका फाउंडेशन प्रिवेंटेबल ब्लाइंडनेस के रोकथाम हेतु सक्रिय है।

हुज़ैफ़ा अबरार January 16 2021 23166

स्क्रीन टाइम (मोबाइल के सामने बीतने वाला वक्त) बढ़ने से आंखों की समस्याओं में वृद्धि हुई है और इसलिए

चीन में एक साल के बच्चे के दिमाग में पल रहा था भ्रूण

चीन में एक साल के बच्चे के दिमाग में पल रहा था भ्रूण

हे.जा.स. March 11 2023 22585

चीन में डॉक्टरों ने एक साल के बच्चे के दिमाग में जुड़वां बच्चे की खोज की। डॉक्टरों ने सर्जरी कर भ्रू

गोंडा में डेंगू का कहर, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

गोंडा में डेंगू का कहर, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

आरती तिवारी November 04 2022 25574

यूपी में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। जनवरी 2022 से लेकर अब तक प्रदेश में डेंगू के कुल 7,134 मर

सीबीडी पर प्रतिबंध लगाएगा हांगकांग

सीबीडी पर प्रतिबंध लगाएगा हांगकांग

हे.जा.स. January 28 2023 24312

हांगकांग बुधवार से सीबीडी पर प्रतिबंध लगाएगा, इसे "खतरनाक दवा" के रूप में वर्गीकृत करेगा और इसकी तस्

केजीएमयू और अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की ऑनलाइन समीक्षा बैठक सम्पन्न।

केजीएमयू और अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की ऑनलाइन समीक्षा बैठक सम्पन्न।

हुज़ैफ़ा अबरार July 03 2021 36360

कुलाधिपति ने कहा कि विश्वविद्यालय अपने समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों का शत प्रतिशत

अब 135 देशों में आ गया कोविड-19 का बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप : डब्ल्यूएचओ।

अब 135 देशों में आ गया कोविड-19 का बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप : डब्ल्यूएचओ।

हे.जा.स. August 07 2021 23385

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक कोविड-19 का बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप अब 135 देशों में सामने आ चु

कोरोनारोधी टीके कोवोवैक्स, कोर्बेवैक्स को आपात स्थिति में इस्तेमाल की मंज़ूरी मिली।

कोरोनारोधी टीके कोवोवैक्स, कोर्बेवैक्स को आपात स्थिति में इस्तेमाल की मंज़ूरी मिली।

हे.जा.स. December 28 2021 40547

केन्द्रीय स्वास्थ्य ने सीडीएससीओ की कोविड-19 संबंधी विषय विशेषज्ञ समिति द्वारा ‘कोवोवैक्स’ और ‘कोर्ब

देश में खोले जाएंगे 157 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज

देश में खोले जाएंगे 157 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज

एस. के. राणा April 26 2023 27112

केंद्रीय कैबिनेट ने मौजूदा मेडिकल कॉलेजों के साथ सह-स्थान में 1570 करोड़ रुपये की लागत से 157 नए नर्

दो महीने में टीके की बड़ी मात्रा होगी उपलब्ध- डायरेक्टर एम्स दिल्ली

दो महीने में टीके की बड़ी मात्रा होगी उपलब्ध- डायरेक्टर एम्स दिल्ली

एस. के. राणा May 16 2021 31225

स्पुतनिक ने निर्माण के लिए भारत में कई कंपनियों के साथ करार किया है। भारत बायोटेक और एसआईआई द्वारा न

Login Panel