देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

टीबी मुक्त भारत अभियान में शामिल हुए यूपी के हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर्स

देश को वर्ष 2025 तक क्षय रोग यानि टीबी मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री के आह्वान के मद्देनजर अब प्रदेश के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को इस अभियान में शामिल किया जा रहा है। इन सेंटर पर टीबी मरीजों की पहचान से लेकर जांच व इलाज तक की व्यवस्था की गई है।

रंजीव ठाकुर
August 23 2022 Updated: August 23 2022 21:45
0 35590
टीबी मुक्त भारत अभियान में शामिल हुए यूपी के हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर्स प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। देश को वर्ष 2025 तक क्षय रोग यानि टीबी मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री के आह्वान के मद्देनजर अब प्रदेश के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को इस अभियान में शामिल किया जा रहा है। इन सेंटर पर टीबी मरीजों की पहचान से लेकर जांच व इलाज तक की व्यवस्था की गई है। 

 

23 अगस्त से 30 सितंबर तक इन सेंटर (Health and wellness centers of UP) पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से टीबी के मरीज खोजे जाएंगे और उनका इलाज किया जाएगा। पूरे अभियान में प्रदेश में तीन लाख सैंपल जांच का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन (National Health Mission) निदेशक की ओर से प्रदेश के सभी डीएम और सीएमओ को जारी पत्र के मुताबिक आशा कार्यकर्ता (ASHA workers) अपने क्षेत्र में भ्रमण कर ऐसे समस्त संभावित मरीजों की पहचान करेंगी और एएनएम (ANM) के माध्यम से मरीज का सैंपल लेकर नजदीकी जांच केन्द्र पर जांच कराई जाएगी। इसके अलावा जो व्यक्ति खुद अपनी जांच कराना चाहता है उसे जांच केन्द्र पर रेफर किया जाएगा। 

 

जारी पत्र के अनुसार कम्युनिटी हेल्थ अफसर (CHO) अपने क्षेत्र की गतिविधियों के संपादन के लिए जिम्मेदार होंगे। उन्हें तीन उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों का चयन करना होगा। ये क्षेत्र होंगे- जहां विगत दो वर्षों में अधिक क्षय रोगी (TB patients) अथवा कोविड मरीज (Covid patients) मिले हों और जो क्षेत्र आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से दूरस्थ क्षेत्र हों। 

 

सीएचओ इन क्षेत्रों में हफ्ते में एक बार कैंप भी लगवाएंगे। इसलिए जिसको भी दो हफ्ते से अधिक समय से खांसी आ रही हो, बुखार बना हो, वजन गिर रहा हो, रात को सोते समय पसीना आता हो, भूख न लगती हो वह लोग सेंटर पर पहुंचकर टीबी की जांच जरूर कराएं। 

 

उपचार पर रखे गए टीबी मरीजों को इलाज के दौरान पोषण (nutrition to TB patients) के लिए 500 रुपए प्रतिमाह निक्षय पोषण योजना के तहत सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं। इसके लिए टीबी मरीजों के बैंक खाता का विवरण एवं पहचान पत्र सीएचओ/आशा द्वारा सम्बन्धित एसटीएस को उपलब्ध कराया जाएगा। 

 

टीबी को मात देकर स्वस्थ हुए लोगों में से चयनित टीबी चैम्पियन (TB champions) लोगों को अपने अनुभव के आधार पर बताएँगे कि टीबी के लक्षण नजर आएं तो जाँच जरूर कराएँ। समय से जाँच और उपचार से टीबी को बहुत जल्दी मात दिया जा सकता है। 


बस ध्यान यह रखना है कि दवा का पूरा कोर्स करना है क्योंकि बीच में दवा छोड़ने से वह गंभीर रूप ले सकती है और उसका इलाज लंबा चल सकता है। इसके अलावा सीएचओ क्षेत्र के स्कूलों में हर हफ्ते क्षय रोग पर गोष्ठी आदि आयोजित कर क्षय रोग के प्रति जागरूकता फ़ैलाने का भी काम करेंगे।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सीएम नीतीश ने किया मानसिक आरोग्यशाला का उद्घाटन

सीएम नीतीश ने किया मानसिक आरोग्यशाला का उद्घाटन

आरती तिवारी September 16 2022 36805

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के कोईलवर के इकलौती मानसिक आस्पताल का उद्घाटन किया है। इस दौरान डिप्टी

यूपी में 22 लाख कर्मचारियों, पेंशनर्स का होगा कैशलेस इलाज

यूपी में 22 लाख कर्मचारियों, पेंशनर्स का होगा कैशलेस इलाज

आरती तिवारी November 09 2022 30334

यूपी के 22 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स के 75 लाख परिवारों के कैशलेस इलाज का रास्ता साफ हो गया है। चि

कोर्बेवैक्स की एहतियाती खुराक दूसरी डोज के 26 हफ्ते बाद लगवा सकेंगे: केंद्र सरकार

कोर्बेवैक्स की एहतियाती खुराक दूसरी डोज के 26 हफ्ते बाद लगवा सकेंगे: केंद्र सरकार

एस. के. राणा August 11 2022 25604

कोवेक्सिन या कोविशील्ड टीकों की दूसरी खुराक लगने की तारीख से 26 सप्ताह पूरा होने के बाद एक एहतियाती

गर्भ में पल रहे भ्रूण पर भी पड़ता है माँ की पसंद के गाने का असर: शोध

गर्भ में पल रहे भ्रूण पर भी पड़ता है माँ की पसंद के गाने का असर: शोध

लेख विभाग January 11 2023 22538

एक अध्ययन में पता चला कि जब 28 सप्ताह की गर्भवती महिला अपना पसंदीदा गाना सुनती है तो उसके गर्भ में प

दवा उपभोगताओं के लिए वरदान साबित हो रहा है जन औषधि केंद्र, कोरोना संकटकाल में भी बढ़ाया मुनाफ़ा।

दवा उपभोगताओं के लिए वरदान साबित हो रहा है जन औषधि केंद्र, कोरोना संकटकाल में भी बढ़ाया मुनाफ़ा।

हे.जा.स. January 26 2021 25751

जनऔषधि दवाओं की कीमत कम से कम 50% और कुछ मामलों में, ब्रांडेड दवाओं के बाजार मूल्य का 80% से 90% तक

पगडंडी से गुजर कर पहुँचना पड़ेगा राजधानी के इस टीबी अस्पताल में

पगडंडी से गुजर कर पहुँचना पड़ेगा राजधानी के इस टीबी अस्पताल में

रंजीव ठाकुर April 15 2022 37690

बहुत ढूंढने पर आलमबाग टीबी केन्द्र हमें चंदर नगर स्वास्थ्य केन्द्र के पीछे मिला जो पूरी तरह उपेक्षित

वेक्टर बोर्न डिजीज से बचाव के लिए लखनऊ में जोनवार युद्ध स्तर पर चल रहा अभियान

वेक्टर बोर्न डिजीज से बचाव के लिए लखनऊ में जोनवार युद्ध स्तर पर चल रहा अभियान

श्वेता सिंह November 11 2022 29449

अभियान के अन्तर्गत पूरे शहर में जोनवार नियमित रूप से फॉगिंग एवं एंटीलार्वा तथा नालियों की साफ-सफाई ए

कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पद परीक्षा की  प्रोविजनल  आंसर-की जारी, आपत्ति दर्ज करने का है मौका

कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पद परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, आपत्ति दर्ज करने का है मौका

श्वेता सिंह September 13 2022 36216

आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएंगी। एनएचएम यूपी की परीक्षा की आंसर-की आधिकारिक

ट्रैफिक में फंसी कार छोड़ मरीज की सर्जरी के लिए 3 किमी दौड़कर अस्पताल पहुंचे डॉक्टर

ट्रैफिक में फंसी कार छोड़ मरीज की सर्जरी के लिए 3 किमी दौड़कर अस्पताल पहुंचे डॉक्टर

विशेष संवाददाता September 12 2022 29972

गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सर्जन डॉक्टर गोविंद नंदकुमार 18 सालों से सर्जरी कर रहे हैं। वे करीब एक हजार से ज्य

जल्द हैलट हॉस्पिटल में खुलेगा आई बैंक

जल्द हैलट हॉस्पिटल में खुलेगा आई बैंक

आरती तिवारी October 04 2022 33517

कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत हैलट अस्पताल में 80 लाख रुपए की लागत से एक नेत्र बैंक बनन

Login Panel