देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अब गांवों तक पहुंचा कोरोना संक्रमण, अलर्ट मोड पर अस्पताल

कानपुर के सीएमओ डॉक्टर आरपी मिश्रा ने बताया कि कोरोना के कुल मामलों की संख्या 143 पहुंच गई है। वहीं 12 मरीजों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है।

विशेष संवाददाता
April 21 2023 Updated: April 23 2023 19:36
0 31948
अब गांवों तक पहुंचा कोरोना संक्रमण, अलर्ट मोड पर अस्पताल गांवों तक पहुंचा कोरोना

कानपुर। यूपी के कई जिलों में कोरोना संक्रमण पैर पसारने लगा है। वहीं अब गांवों में भी कोरोना के मामले सामने आने लगे है। जहां कानपुर महानगर से जुड़े हुए ग्रामीण इलाके पतारा, घाटमपुर, भीतरगांव में बड़ी संख्या में मामले सामने आए हैं। वहीं गुरुवार को कुल 37 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कानपुर महानगर (Kanpur Metropolitan) में मरीजों का आंकड़ा 143 पहुंच गया है।

 

जिला प्रशासन  (district administration) भी लगातार अपील कर रहा है कि लोग मास्क का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए पहले वाली गाइडलाइन को फॉलो करें। कानपुर के सीएमओ डॉक्टर आरपी मिश्रा ने बताया कि कुल मामलों की संख्या 143 पहुंच गई है। वहीं 12 मरीजों का होम आइसोलेशन (home isolation) पूरा हो गया है। कानपुर महानगर में एक्टिव केस की बात की जाए तो अब भी 118 केस एक्टिव हैं। गुरुवार को आए मामले मुख्य रूप से कानपुर के कल्याणपुर, नवाबगंज, घाटमपुर, पतारा, भीतरगांव आदि क्षेत्र के हैं।

 

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। लगातार आ रहे मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ विभाग भी लगातार अपनी तैयारियां बढ़ा रहा है। कोरोना को लेकर कानपुर के हैलट अस्पताल (Hallet Hospital) में अलग बेड रिजर्व करके रख दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि हर प्रकार की स्थिति से लड़ने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बालों को डिटॉक्स करने के आसान तरीके

बालों को डिटॉक्स करने के आसान तरीके

सौंदर्या राय January 31 2022 39532

सामान्य तौर पर हर 15 से 20 दिन में हेयर डिटॉक्स करना चाहिए। यदि आपके बाल प्रदूषण के संपर्क में ज्याद

केजीएमयू में कर्मचारी परिषद् ने ली शपथ, प्रो एस पी जैसवार बनी स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष

केजीएमयू में कर्मचारी परिषद् ने ली शपथ, प्रो एस पी जैसवार बनी स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष

रंजीव ठाकुर June 29 2022 51844

केजीएमयू के कलाम सेंटर में कर्मचारी परिषद् चुनाव में चयनित कर्मचारीगणों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित क

आयुर्वेद डॉक्टर को ऐलोपैथी मेडिकल ऑफिसर्स तथा डेंटल मेडिकल ऑफिसर्स के बराबर माना जाए: सुप्रीम कोर्ट

आयुर्वेद डॉक्टर को ऐलोपैथी मेडिकल ऑफिसर्स तथा डेंटल मेडिकल ऑफिसर्स के बराबर माना जाए: सुप्रीम कोर्ट

हे.जा.स. March 26 2022 26169

कोर्ट ने कहा कि हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि प्रतिवादी जो आयुर्वेद डॉक्टर हैं, उन्हें नेशनल रूरल हेल्

देश में नकली शराब के सेवन से 6 साल में 7000 लोगों की मौत

देश में नकली शराब के सेवन से 6 साल में 7000 लोगों की मौत

विशेष संवाददाता December 19 2022 157288

एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, देश में नकली शराब के सेवन से साल 2016 में मौत के 1,054 मामले सामने आ

विदेश से एमबीबीएस पास करने वाले छात्र कुछ शर्तों के साथ  भारत में इंटर्नशिप पूरी कर सकेंगे

विदेश से एमबीबीएस पास करने वाले छात्र कुछ शर्तों के साथ भारत में इंटर्नशिप पूरी कर सकेंगे

एस. के. राणा March 05 2022 28211

यूक्रेन-रूस में चल रहे भयंकर युद्ध में से बचकर भारत लौटे छात्रों को कई दिनों से अपने भविष्य को लेकर

ट्रांसप्लांट के लिए, लिवर को खरीदा या बेचा नहीं जा सकता: डॉ आशीष कुमार मिश्रा

रंजीव ठाकुर May 21 2022 44913

डॉक्टर अपनी मर्जी से किसी का लिवर ट्रांसप्लांट नहीं कर सकते हैं। इसके लिए राज्य और केन्द्र सरकार की

कोरोना महामारी के दौरान सख्त पाबंदियों से लोगों का मानसिक स्वास्थ्य हुआ खराब 

कोरोना महामारी के दौरान सख्त पाबंदियों से लोगों का मानसिक स्वास्थ्य हुआ खराब 

हे.जा.स. April 28 2022 38558

कनाडा में किये गए इस अध्ययन में देशों को दो श्रेणियों में बांटा गया। पहली श्रेणी में उन देशों को रखा

घातक बीमारी Disease X की चेतावनी, जानें आखिर क्या है रोग

घातक बीमारी Disease X की चेतावनी, जानें आखिर क्या है रोग 'एक्स'?

हे.जा.स. January 07 2021 41935

मुएम्बे ने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय में कई ज़ूनोटिक बीमारियां फैल सकती हैं, जो जानवरों स

अनिद्रा से आपकी सुंदरता पर पड़ता हैं असर, सोने से पहले करें योगासन

अनिद्रा से आपकी सुंदरता पर पड़ता हैं असर, सोने से पहले करें योगासन

सौंदर्या राय March 05 2022 34845

अगर रात में नींद न आने की समस्या है, तो आपको रात को सोने से पहले कुछ योगासन जरूर करने चाहिए। इससे आ

अधिकतर देश रेडॉन जैसे स्वाभाविक रेडियोधर्मी गैस के कारण  कैंसर जोखिम क्षेत्र बने हुए हैं। 

अधिकतर देश रेडॉन जैसे स्वाभाविक रेडियोधर्मी गैस के कारण  कैंसर जोखिम क्षेत्र बने हुए हैं। 

हे.जा.स. February 07 2021 37082

रेडॉन एक स्वाभाविक रूप से होने वाली रेडियोधर्मी गैस है जो मिट्टी, चट्टानों, निर्माण सामग्री आदि से न

Login Panel