देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ और रोटरी क्लब प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, जिलाधिकारी ने किया उदघाटन।

रोटरी क्लब के सौजन्य से जरूरतमंद लोगों को चिकित्सीय सुविधा का लाभ मिला है। यह कार्य सराहनीय है। इसके लिए मेदांता हॉस्पिटल के सुपरस्पेशलिटी डॉक्टर और उनके स्टाफ का यहां के लोग आभारी रहेंगे।

February 14 2021
0 31115
मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ और रोटरी क्लब प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, जिलाधिकारी ने किया उदघाटन। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उदघाटन करते जिलाधिकारी

प्रतापगढ़। किसी देश, जाति या व्यक्ति की उन्नति तभी सम्भव है, जब वह स्वस्थ और स्फूर्त हो। जीने का उद्देश्य भी स्वस्थ रहना है। उक्त बातें जिला अधिकारी डॉक्टर नितिन बंसल ने शनिवार को शहर के कृष्णा मैरिज हाल में मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ और रोटरी क्लब प्रतापगढ़ सेंट्रल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के उदघाटन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब के सौजन्य से जरूरतमंद लोगों को चिकित्सीय सुविधा का लाभ मिला है। यह कार्य सराहनीय है। इसके लिए मेदांता हॉस्पिटल के सुपरस्पेशलिटी डॉक्टर और उनके स्टाफ का यहां के लोग आभारी रहेंगे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शिव हरि मीणा भी मौजूद रहे। 

शिविर में करीब 150 मरीजों को निःशुल्क परामर्श और जांच की गई। शिविर में ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हिमांशु गुप्ता डॉ सिरसी बाजपेयी, यूरोलॉजी एवं गुर्दा प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ मयंक मोहन अग्रवाल , हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जाहिद खान और न्यूरोलॉजी डॉक्टर प्रदीप गुप्ता ने मरीजों का परीक्षण किया। इस दौरान शुगर,बीपी और ईसीजी जांच भी की गई। 

रोटरी प्रतापगढ़ सेंट्रल के सचिव नीरज तिवारी ने बताया कि शिविर में काफी संख्या में पहुंचे लोगो ने अपनी जांच कराई। रोटरी क्लब सामाजिक क्षेत्र में निरंतर अपना योगदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर में भाग लेने मरीजों का एक महीने तक उपचार विशेष छूट का प्राविधान मेदांता हॉस्पिटल ने किया है। 

रोटेरियन अश्विनी केसरवानी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवामात्र  है। शिविर में लायंस क्लब गौरव, टैक्स बार एशोसिएशन और भारत विकास परिषद का सहयोग रहा। अध्यक्षता रोटेरियन डॉक्टर शिव मूर्ति लाल मौर्य ने की।संचालन रोटेरियन शरद केशरवानी ने किया। आभार उदयभान सिंह ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डॉक्टर पीयूष कांत शर्मा, डॉक्टर बृज भानु सिंह, प्रीति, पुष्पांजलि, कविता, पूनम केसरवानी, रो• सरदार करमजीत सिंह, रो• राजेन्द्र खण्डेलवाल, रो• उमेश प्रताप सिंह एडवोकेट, रो• मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट, प्रशांत हिंद एडवोकेट समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

देश में गर्भनिरोधक साधनों की मांग बढ़ी, कुल प्रजनन दर में गिरावट आयी

देश में गर्भनिरोधक साधनों की मांग बढ़ी, कुल प्रजनन दर में गिरावट आयी

विशेष संवाददाता May 08 2022 32142

देश की कुल प्रजनन दर 2.2 से घटकर 2.0 हो गई है। यह जनसंख्या नियंत्रण उपायों की अहम प्रगति को दर्शाता

भोपाल के इस अस्पताल में सर्जरी करेगा रोबोट

भोपाल के इस अस्पताल में सर्जरी करेगा रोबोट

विशेष संवाददाता September 01 2022 29828

भोपाल के सरकारी अस्पताल हमीदिया अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी होने वाली है। वहीं एमपी का यह पहला सरकार

कोविड महामारी का प्रभाव दशकों तक महसूस किया जाएगा: डब्ल्यूएचओ प्रमुख

कोविड महामारी का प्रभाव दशकों तक महसूस किया जाएगा: डब्ल्यूएचओ प्रमुख

हे.जा.स. February 08 2022 25170

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख डॉ. अदहानोम गेब्रेयेसस ने कहा है कि दुनिया भर में वायरस के प्रसार की

लखनऊ कैंसर इन्स्टीट्यूट ने आयोजित किया कैंसर जागरुकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर।

लखनऊ कैंसर इन्स्टीट्यूट ने आयोजित किया कैंसर जागरुकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर।

हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2021 26449

विशेषज्ञों द्वारा चिकित्सकीय परीक्षण किया गया और परामर्श दिया गया। शिविर में निःशुल्क दवाओं का भी वि

डेंगू बुखार के उपचार एवं बचाव में कारगर हैं होम्योपैथिक दवाइयाँ ।

डेंगू बुखार के उपचार एवं बचाव में कारगर हैं होम्योपैथिक दवाइयाँ ।

हुज़ैफ़ा अबरार May 17 2021 32673

डेंगू बुखार मादा एडीज  मच्छर के काटने से होता है। ये रुके हुए साफ पानी में पैदा होता है तथा दिन में

माहवारी में साफ-सफाई रखकर संक्रमण से बचें।

माहवारी में साफ-सफाई रखकर संक्रमण से बचें।

हुज़ैफ़ा अबरार May 29 2021 39868

डॉ सुजाता ने बताया कि संक्रमण से बचने के लिए माहवारी के दौरान योनि से स्रावित होने वाले रक्त या स्रा

एशिया-प्रशान्त में स्वास्थ्य सेक्टर में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में गिरावट आई है: संयुक्त राष्ट्र 

एशिया-प्रशान्त में स्वास्थ्य सेक्टर में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में गिरावट आई है: संयुक्त राष्ट्र 

हे.जा.स. December 09 2022 26794

इस अवधि में निवेश करने वाले देशों के मामले में अमेरिका पहले स्थान पर है, जिसके बाद स्विट्ज़रलैंड, जा

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल द्वारा क्षय रोग उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान अनुकरणीय: डॉ. मनसुख मंडाविया

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल द्वारा क्षय रोग उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान अनुकरणीय: डॉ. मनसुख मंडाविया

हुज़ैफ़ा अबरार May 17 2022 70474

प्रदेश से टी.बी. उन्मूलन के लिए टी.बी. रोगियों को उनके स्वस्थ होने तक पोषण और चिकित्सा की समुचित देख

प्रसव के समय अभिभावकों और नवजात शिशुओं के साथ बुरा बर्ताव, अस्पताल संस्कृति में आम बात: डब्लूएचओ

प्रसव के समय अभिभावकों और नवजात शिशुओं के साथ बुरा बर्ताव, अस्पताल संस्कृति में आम बात: डब्लूएचओ

हे.जा.स. March 27 2022 70666

अध्ययन के अनुसार, मानवाधिकार हनन, प्रसव के दौरान बुनियादी देखभाल और मानवीय बर्ताव, बिना अवगत कराये स

एकॉर्ड हॉस्पिटल एक बार फिर से आया चर्चा में, डॉक्टरों पर लगा लापरवाही का आरोप

एकॉर्ड हॉस्पिटल एक बार फिर से आया चर्चा में, डॉक्टरों पर लगा लापरवाही का आरोप

admin June 05 2023 36563

एकॉर्ड हॉस्पिटल एक बार फिर से चर्चाओं में है। इस बार अस्पताल के चार डॉक्टरों पर एक मरीज के इलाज में

Login Panel