देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

अरुणाचल प्रदेश में मेडिसिन फ्रॉम द स्काई हेल्थकेयर सर्विस शुरू, ड्रोन से मंगवाइए दवाएं

अरुणाचल प्रदेश में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए एक नयी मुहीम शुरू की गई है जिसके तहत अब ड्रोन से भी दवाएं पहुंचाई जाएंगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पायलट प्रोजेक्ट मेडिसिन फ्रॉम द स्काई हेल्थकेयर सर्विस शुरू की गई है। मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू ने इस प्रोजेक्ट को वर्चुअली लॉन्च किया है।

विशेष संवाददाता
August 17 2022 Updated: August 17 2022 04:19
0 31067
अरुणाचल प्रदेश में मेडिसिन फ्रॉम द स्काई हेल्थकेयर सर्विस शुरू, ड्रोन से मंगवाइए दवाएं मुख्यमंत्री पेमा खांडू, अरुणाचल प्रदेश

ईटानगर। प्रदेश में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए एक नयी मुहीम शुरू की गई है जिसके तहत अब ड्रोन से भी दवाएं पहुंचाई जाएंगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पायलट प्रोजेक्ट मेडिसिन फ्रॉम द स्काई हेल्थकेयर सर्विस शुरू की गई है। मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू ने इस प्रोजेक्ट को वर्चुअली लॉन्च किया है। 

 

अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में स्वतंत्रता दिवस (azadi ka amrit mahotsav ) के अवसर पर मेडिसिन फ्रॉम द स्काई (Medicine from the Sky) नाम की हेल्थकेयर सर्विस (healthcare service) शुरू की गई है। इसके तहत अब ड्रोन से भी दवाएं पहुंचाई जाएंगी। सोमवार को पूर्वी कामेंग जिले में सेप्पा से च्यांग ताजो तक ड्रोन सर्विस की पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने इस प्रोजेक्ट को वर्चुअली लॉन्च किया है और ट्वीट करके इस कार्य पर खुशी भी जाहिर की है।

 

मुख्यमंत्री खांडू (कम Prema Khandu) ने स्वतंत्रता दिवस पर डेरा नातुंग सरकारी कॉलेज में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद कहा कि हम प्रधानमंत्री (PM Modi) के आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए गति और शक्ति के साथ कदम बढ़ा रहे हैं। दूर दराज के पहाड़ी क्षेत्रों में फ्रॉम स्काई हेल्थकेयर सर्विस से स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया का ड्रोन हब बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के तहत ड्रोन सर्विस (drone service) शुरू की गई है। अरुणाचल प्रदेश सरकार ने विश्व आर्थिक मंच (WEF) के सहयोग से स्वास्थ्य, कृषि और आपदा प्रबंधन में ड्रोन के इस्तेमाल को लेकर पायलट प्रोजेक्ट चलाया है।

 

मुख्यमंत्री खांडू ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव (Independence Day) समारोह के हिस्से के रूप में इस प्रोजेक्ट को वर्चुअली लॉन्च करने की खुशी है। इस प्रोजेक्ट के लिए यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) ने फंड दिया है और बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप रेडविंग लैब्स (Redwing Labs) की ओर से इसे लागू कराया जा रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम पर चलेगी यूपी डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन

विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम पर चलेगी यूपी डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन

रंजीव ठाकुर September 27 2022 28912

बलरामपुर चिकित्सालय स्थित संयुक्त राज्य कर्मचारी संघ कार्यालय में डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन उत्तर

आँखें ही असल ज़िंदगी हैं, रखें ख्याल।

आँखें ही असल ज़िंदगी हैं, रखें ख्याल।

लेख विभाग July 13 2021 40061

आपको यदि कोई दृष्टि संबंधी समस्या का भी अनुभव हो रहा है तो समग्र नेत्र जांच के लिए किसी आईकेयर प्रोफ

मेदांता लखनऊ में लिवर ट्रांसप्लांट शुरू।

रंजीव ठाकुर September 03 2021 38246

लिवर ट्रांसप्‍लांट शुरू होने उत्‍तर प्रदेश से कई मरीजों को दिल्‍ली, मुंबई और एनसीआर के चक्‍कर नहीं क

भारतीय नागरिकों से 8.2 वर्ष ज्यादा जीते हैं चीन के लोग, जानिए क्यों

भारतीय नागरिकों से 8.2 वर्ष ज्यादा जीते हैं चीन के लोग, जानिए क्यों

रंजीव ठाकुर July 10 2022 30710

हाल ही में चीन से आएं आंकड़ों ने भारतीय स्वास्थ्य विभाग को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि लगभग एक जैसे

यूनीसेफ़ ने वैश्विक भुखमरी के शिकार बच्चों की मदद के लिए जी-7 से की अपील 

यूनीसेफ़ ने वैश्विक भुखमरी के शिकार बच्चों की मदद के लिए जी-7 से की अपील 

हे.जा.स. June 24 2022 27676

वैश्विक स्तर पर खाद्य पदार्थों की क़ीमतों में इज़ाफा हुआ है। इस कारण अतिरिक्त 15 देशों के दो लाख, 60

कोरोना से होने वाली दैनिक मौतों के आंकड़ों में गड़बड़झाला

कोरोना से होने वाली दैनिक मौतों के आंकड़ों में गड़बड़झाला

आनंद सिंह February 19 2022 33510

कोरोना से होने वाली दैनिक मृत्यु के आंकड़ों में जबरदस्त खेल हुआ है। आंकड़ों के इसी खेल के चलते फरवरी

केजीएमयू में माताओं के दूध दान से बच रहा नवजात शिशुओं का जीवन

केजीएमयू में माताओं के दूध दान से बच रहा नवजात शिशुओं का जीवन

रंजीव ठाकुर August 09 2022 35503

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में कंप्रिहेंसिव लेक्टेशन मैनेजमेंट सेंटर से जरूरत

टीबी मरीजों को गोद लेने वाले कहलाएँगे निक्षय मित्र, स्वास्थ्य मेलों में लगेंगे टीबी स्टाल

टीबी मरीजों को गोद लेने वाले कहलाएँगे निक्षय मित्र, स्वास्थ्य मेलों में लगेंगे टीबी स्टाल

रंजीव ठाकुर August 09 2022 42113

टीबी मरीजों को गोद लेने वालों का अब निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण किया जाएगा और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेल

आयुर्वेद चिकित्सकों को ऑपरेशन की अनुमति देने पर आइएमए ने जताई कड़ी आपत्ति।

आयुर्वेद चिकित्सकों को ऑपरेशन की अनुमति देने पर आइएमए ने जताई कड़ी आपत्ति।

हे.जा.स. November 23 2020 23357

धिसूचना में 58 तरह के ऑपरेशन करने की आयुर्वेद चिकित्सकों को अनुमति दी गई है। इनमें आंख, कान, नाक, गल

डायबिटीज के रोगियों के लिए परामर्श के विकल्प के रूप में उभर रहा, टेलीकंसल्टेशन

डायबिटीज के रोगियों के लिए परामर्श के विकल्प के रूप में उभर रहा, टेलीकंसल्टेशन

एस. के. राणा March 05 2022 32836

क्रॉनिक बीमारियों में शामिल डायबिटीज की नियमित जांच जरूरी है, क्योंकि इससे ब्लड ग्लूकोज के उतार-चढ़ा

Login Panel