देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

देश के पहले डॉट सेन्टर ने टीबी के मरीजों को गोद लिया

टीबी के मरीजों को गोद लेने का मतलब उन्हें अपने घर में रखना नहीं है बल्कि उनको अपने परिवार का एक सदस्य मानते हुए उनकी देखरेख करनी है।

रंजीव ठाकुर
April 24 2022 Updated: April 24 2022 01:53
0 35671
देश के पहले डॉट सेन्टर ने टीबी के मरीजों को गोद लिया टीबी के मरीजों को गोद लेने का कार्यक्रम

लखनऊ। टीबी हारेगा भारत, जीतेगा! पीएम मोदी (PM Modi) ने सन 2025 तक देश को टीबी मुक्त (TB free India) बनाने की घोषणा कर दी है लेकिन ये होगा कैसे? आइए इसकी एक बानगी देखते है। राजधानी के चारबाग स्थित हरभजराम कृपा देवी धर्मार्थ चिकित्सालय (Harbhajram Kripa Devi Charitable Hospital) को देश के पहले डॉट सेन्टर होने का गौरव प्राप्त है।

शनिवार को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल में संचालित माइक्रोस्कोपिक और डॉट सेंटर पर उपचार ले रहे क्षय रोगियों में अस्पताल ने 10 टीबी के मरीजों (TB patients) को गोद लिया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल टीबी के मरीजों के प्रति बहुत सम्वेदनशील रहती है और लगातार उन्हें गोद लेने के लिए प्रेरित करती रहती है। 

जिला क्षय रोग अधिकारी (District Tuberculosis Officer) डॉ कैलाश बाबू ने टीबी के मरीजों को गोद लेने (TB patients adoption) की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की राजनितिक प्रतिबद्धता से जन जागरण हो रहा है और लोग टीबी के मरीजों को गोद ले रहे हैं। उन्होंने कहा टीबी के मरीजों को गोद लेने का मतलब उन्हें अपने घर में रखना नहीं है बल्कि उनको अपने परिवार का एक सदस्य मानते हुए उनकी देखरेख करनी है।

जिला टीबी अधिकारी ने कहा सरकार प्रत्येक मरीज का रिकॉर्ड, उसकी पूरी दवाइयां, 500 रु खाते में देती है और  समय-समय पर पूरे घर की काउंसिलिंग की जाती है लेकिन फिर भी ऐसे सामाजिक प्रयासों की नितांत आवश्यकता है। डॉ॰ कैलाश बाबू ने बताया राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत क्षय रोग का जांच एवं इलाज स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध है। लक्षण दिखने पर जांच जरूर कराएं।

हरभजराम कृपा देवी धर्मार्थ चिकित्सालय के चेयरमैन पूर्व मंत्री विद्या सागर गुप्त ने कहा कि आज से लगभग 45 साल पहले डब्लूएचओ ने इस अस्पताल को देश का पहला डॉट सेंटर बनाया था और तब से हम लगातार टीबी के मरीजों की समुचित देखभाल करते आ रहे है। उन्होंने बताया कि टीबी के जिन 10 मरीजों का चयन किया गया है उनको प्रत्येक माह अलग से एक टोकरी भर कर पौष्टिक आहार दिया जाएगा।

टोकरी में चना, सेब, गुड़, संतरा, सत्तू और केला जैसे मौसमी फल तथा पौष्टिक चीजे रहेंगी। श्री गुप्ता ने कहा प्रधानमन्त्री ने वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त किये जाने का संकल्प लिया है, जिसके लिए युद्ध स्तर पर प्रयास की जरूरत है  इसमें समस्त सरकारी, गैर सरकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को अपना योगदान देना होगा।

इस अवसर पर राजेंद्र नगर टीबी अस्पताल (Rajendra Nagar TB Hospital), जिला टीबी कार्यक्रम के कर्मचारी, अस्पताल के ट्रस्टी, वाइस चेयरमैन रमेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक (Treatment Supervisor) राजीव कुमार, अभय चंद्र मित्रा, लोकेश कुमार वर्मा, पब्लिक प्राइवेट मिक्स समन्वयक रामजी वर्मा, सौमित्र मिश्रा और टीबीएचवी पवन कुमार, आशा बहुएं (ASHA), समाजसेवी और बड़ी संख्या में टीबी के मरीज मौजूद रहें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सहारा हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी: दूरबीन विधि से छोटी आंतों को जोड़कर बनाया कृत्रिम मलाशय।  

सहारा हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी: दूरबीन विधि से छोटी आंतों को जोड़कर बनाया कृत्रिम मलाशय।  

हुज़ैफ़ा अबरार September 01 2021 32869

मरीज को सर्जरी के बाद अपनी समस्या से छुटकारा मिला और मरीज ने डॉ. यादव का सफल इलाज़ करने का धन्यवाद द

लोहिया संस्थान में अस्पताल जनित संक्रमण नियंत्रण पर नर्सिंग स्टाफ की कार्यशाला 

लोहिया संस्थान में अस्पताल जनित संक्रमण नियंत्रण पर नर्सिंग स्टाफ की कार्यशाला 

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2026 756

वेंटिलेटर-एसोसिएटेड निमोनिया सेंट्रल लाइन-एसोसिएटेड ब्लडस्ट्रीम इंफेक्शन और  कैथेटर-एसोसिएटेड यूरिनर

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखण्ड में वेदालाइफ-निरामयम् का उद्घाटन किया 

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखण्ड में वेदालाइफ-निरामयम् का उद्घाटन किया 

विशेष संवाददाता May 05 2022 32820

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि उत्तराखंड में वेदालाइफ-निरामयम् की स्थापना से प्रदेश में पलायन घटे

कोरोनारोधी टीकाकरण नही करवाने वालों पर सख्ती करेगा फ्रांस, जारी किया वैक्सीन पास

कोरोनारोधी टीकाकरण नही करवाने वालों पर सख्ती करेगा फ्रांस, जारी किया वैक्सीन पास

हे.जा.स. January 18 2022 35510

फ्रांस की संसद ने एक ऐसे कानून को मंजूरी दी है, जिसमें कोविड-19 का टीका नहीं लेने वाले लोगों को रेस

अमेरिका में मंकीपॉक्स हेल्थ इमर्जेंसी घोषित 

अमेरिका में मंकीपॉक्स हेल्थ इमर्जेंसी घोषित 

हे.जा.स. August 05 2022 26713

मंकीपॉक्स यूरोप में तेजी से फैल रहा है। स्पेन, जर्मनी और यूके को मिलाकर करीब 10  हजार केस मिल चके है

नीट यूजी काउंसलिंग के राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, ऐसे करें चेक

नीट यूजी काउंसलिंग के राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, ऐसे करें चेक

विशेष संवाददाता November 11 2022 35979

जो भी उम्मीदवार काउंसलिंग में शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे वे अपने अलॉटेड कॉलेज में एडमिशन के लिए रिपोर्ट क

मिर्गी किसी तरह की छुआछूत या संक्रमण की बीमारी नहीं

मिर्गी किसी तरह की छुआछूत या संक्रमण की बीमारी नहीं

श्वेता सिंह November 19 2022 34396

मिर्गी रोगी के साथ समाज और परिवार के सहयोग की जरूरत होती है। ऐसा माहौल विकसित करना चाहिए कि उसका मन

लखनऊ क्षयरोग अधिकारी ने टीबी मरीजों को गोद लेने का लक्ष्य पूरा किया

रंजीव ठाकुर April 27 2022 29903

लखनऊ को 3506 रोगियों को गोद लिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसके लिए 120 संस्थाओं को चिन्ह

गांव तो छोड़िए शहरों में भी लोग हेल्थ चेकअप नहीं करवाते: न्यूरोलॉजिस्ट डॉ ए के ठक्कर

रंजीव ठाकुर June 05 2022 68163

डॉ ए के ठक्कर ने कहा कि न्यूरोलॉजी को हम दो भागों में बांटते हैं। पहला सेंट्रल नर्वस सिस्टम जिसमें स

नेचुरल उपायों से बढ़ायें, आँखों की खूबसूरती  

नेचुरल उपायों से बढ़ायें, आँखों की खूबसूरती  

सौंदर्या राय May 08 2022 59557

आँखों के आस-पास के हिस्से को मॉइस्चराइज करने से आँखों की ख़ूबसूरती सबसे ज्यादा बेहतर बनती है।  इसके

Login Panel