देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

डेल्टा वैरिएंट और टीकाकरण की धीमी गति के कारण तेज़ी से बढ़ रहा कोविड-19: डब्लूएचओ 

डब्ल्यूएचओ के छह क्षेत्रों में से पांच में कोविड-19 मामले बढ़ रहे हैं। वहीं अफ्रीका में मृत्यु दर पिछले दो हफ्तों में 30-40 प्रतिशत तक बढ़ गई है।

0 35952
डेल्टा वैरिएंट और टीकाकरण की धीमी गति के कारण तेज़ी से बढ़ रहा कोविड-19: डब्लूएचओ 

नयी दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने कहा है कि इस बात के स्पष्ट प्रमाण हैं कि डेल्टा वैरिएंट के प्रसार और टीकाकरण की धीमी गति के कारण दुनिया के अधिकांश क्षेत्रों में कोविड-19 मामलों में तेजी देखी जा रही है।

ब्लूमबर्ग के साथ हाल के एक इंटरव्यू में, स्वामीनाथन ने कहा कि डब्ल्यूएचओ के छह क्षेत्रों में से पांच में कोविड-19 मामले बढ़ रहे हैं। वहीं अफ्रीका में मृत्यु दर पिछले दो हफ्तों में 30-40 प्रतिशत तक बढ़ गई है। स्वामीनाथन ने कहा, "पिछले 24 घंटों में, 500,000 के करीब नए मामले सामने आए हैं और लगभग 9,300 मौतें हुई हैं। ऐसे में अब यह नहीं कहा जा सकता कि महामारी कम हो रही है।"

उन्होंने वायरस के प्रसार के चार प्रमुख कारणों को सूचीबद्ध किया है-

1. उन्होंने पहला कारण बताया कि- डेल्टा वैरिएंट, लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील और टीकाकरण की धीमी गति के चलते फैल रहा है। 

2. स्वामीनाथन ने कहा कि तेजी से फैलने वाला डेल्टा वैरिएंट निश्चित रूप से अब तक का सबसे खतरनाक वैरिएंट है और संक्रमणों में वृद्धि के पीछे ये ही मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि अगर मूल वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति तीन लोगों को संक्रमित कर सकता है, तो डेल्टा संस्करण से संक्रमित व्यक्ति करीब 8 लोगों को संक्रमित कर सकता है।

3. उन्होंने यह भी कहा कि लोग  महामारी की थकान या मजबूरी से, अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। ये तीसरी लहर का बड़ा कारण बन सकता है। 

4. स्वामीनाथन ने कहा कि जहां कुछ देशों में टीकाकरण का स्तर गंभीर कोविड -19 मामलों और अस्पताल में भर्ती होने को कम कर रहा है, वहीं दुनिया के कुछ हिस्से अभी भी ऑक्सीजन की कमी, अस्पताल में बिस्तरों की कमी और उच्च मृत्यु दर का सामना कर रहे हैं। इसलिए ऐसा नहीं कहा जा सकता कि कोरोना अब थम गया है।

बता दें कि माना जा रहा है कि कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के चलते ही भारत में कोरोना की दूसरी खतरनाक लहर आई थी। कोविड-19 का ये वेरिएंट पहली बार भारत में ही मिला था। इसी से भारत में कोरोना के दौरान सबसे ज्यादा मौतें हुईं हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो डेल्टा वेरिएंट का संक्रमण काफी तेज़ी से फैलता है। साथ ही ऐसे में मरीजों में कोरोना के गंभीर लक्षण दिखते हैं। इस वक्त ब्रिटेन और इज़राइल में इसी वेरिएंट के चलते कोरोना के नए केस में तेज़ी से इज़ाफा हो रहा है। आंकड़ों के मुताबिक इज़राइल में कोरोना के 90 फीसदी केस इसी वेरिएंट के हैं। ये स्थिति तब है जब वहां 50 फीसदी लोगों ने वैक्सीन लगवा ली है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

आदतों हो अच्छी तो खुशहाल होगी लाइफ

आदतों हो अच्छी तो खुशहाल होगी लाइफ

लेख विभाग July 12 2023 35931

कहते हैं कि अगर लाइफ में अच्छी आदतों को अपना लिया जाए, तो जिंदगी की आधी मुश्किलें तो वैसे ही आसान हो

फैमिली प्लानिंग करने में मदद करेंगे ये उपाय

फैमिली प्लानिंग करने में मदद करेंगे ये उपाय

लेख विभाग May 05 2023 40250

आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि प्रेग्नेंसी प्लान करते समय आपको दूसरी किसी बीमारी का इलाज न करव

लखनऊ कैंसर इन्स्टीट्यूट ने आयोजित किया कैंसर जागरुकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर।

लखनऊ कैंसर इन्स्टीट्यूट ने आयोजित किया कैंसर जागरुकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर।

हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2021 26477

विशेषज्ञों द्वारा चिकित्सकीय परीक्षण किया गया और परामर्श दिया गया। शिविर में निःशुल्क दवाओं का भी वि

केजीएमयू, रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के दो रेजिडेन्ट चिकित्सकों को मिली ट्रेवेल फैलोशिप

केजीएमयू, रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के दो रेजिडेन्ट चिकित्सकों को मिली ट्रेवेल फैलोशिप

रंजीव ठाकुर August 02 2022 37770

रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के दो नए उत्तीर्ण एम.डी. छात्रों (डॉ

लार जांच से मसूड़ों की बीमारी का पता लगाएगी नई डिवाइस

लार जांच से मसूड़ों की बीमारी का पता लगाएगी नई डिवाइस

एस. के. राणा September 10 2023 108227

अमेरिकी इंजीनियरों ने एक ऐसी डिवाइस बनाई है जिसकी मदद से घर पर ही लार की जांच से पता चल सकेगा कि आपक

सैनिक नगर कालोनी में कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ

सैनिक नगर कालोनी में कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ

रंजीव ठाकुर August 07 2022 27682

रायबरेली रोड स्थित सैनिक नगर कालोनी में मुफ्त कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 160 लोग

जल्द पूरा होगा हिमाचल की पहली दवा परीक्षण प्रयोगशाला का कार्य

जल्द पूरा होगा हिमाचल की पहली दवा परीक्षण प्रयोगशाला का कार्य

हे.जा.स. April 29 2023 28818

हिमाचलप्रदेश में अभी तक कोई भी दवा परीक्षण प्रयोगशाला नहीं है जिसके चलते दवाओं के परीक्षण के लिए दूस

यूपी में माध्यमिक शिक्षा के कुछ स्कूल कोविड प्रोटोकाल के साथ खुले।

यूपी में माध्यमिक शिक्षा के कुछ स्कूल कोविड प्रोटोकाल के साथ खुले।

रंजीव ठाकुर August 19 2021 29174

उत्तर प्रदेश सरकार ने दो अगस्त सोमवार को कोविड-19 महामारी के कारण लंबे समय से बंद स्कूलों (माध्यमिक

अगर मुंह के कैंसर के मरीज के 1.5 मिलीलीटर खून में 12 से कम कैंसर सेल हैं तो जीने की संभावना बढ़ जाती है

अगर मुंह के कैंसर के मरीज के 1.5 मिलीलीटर खून में 12 से कम कैंसर सेल हैं तो जीने की संभावना बढ़ जाती है

हे.जा.स. March 28 2022 33043

भारतीय वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अगर मुंह के कैंसर के मरीज के 1.5 मिलीलीटर रक्त में 12 से कम कै

कैंसर संस्थान की ओपीडी में लगीं चारों लिफ्ट सोमवार से खराब 

कैंसर संस्थान की ओपीडी में लगीं चारों लिफ्ट सोमवार से खराब 

हुज़ैफ़ा अबरार February 25 2022 38383

गुरुवार को अस्पताल की ओपीडी में आधा दर्जन गंभीर मरीज आये। जो व्हील चेयर या चलने में असमर्थ थे। इन्हे

Login Panel