देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आईएमए ने फॉयर सेफ्टी पर जागरूकता कार्यशाला और ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया

लेवाना सुइट्स अग्निकाण्ड के बाद आईएमए भवन में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें अग्निशमन से संबंधित नियम और नयी तकनीक के बारे में अवगत कराया गया।

रंजीव ठाकुर
September 11 2022 Updated: September 11 2022 18:33
0 30570

लखनऊ। लेवाना सुइट्स अग्निकाण्ड के बाद राजधानी में अग्निशमन विभाग की ओर से अस्पताल व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच शुरू हो गयी तो दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग की कई टीमे गठित की गयी जो निजी अस्पतालों में छापेमारी कर रही हैं।

 

लखनऊ सीएमओ (Lucknow CMO) ने चिकित्सा प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करके निर्देश दिये हैं कि अग्निशमन (fire safety) संबंधी एनओसी मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में जमा कराएं। ऐसी स्थिति में निजी अस्पतालों (private hospitals) के संचालक हर उस नियम की पड़ताल कर रहे हैं, जो अग्निशमन के नियमों में शामिल हों, क्योंकि जांच टीमों की पड़ताल में कहीं फायर अलार्म (fire alarm) नहीं बजते हैं तो कहीं सुरक्षा उपकरणों में खामियां मिलती है। इसके अलावा कई जगह स्प्रिंकलर की कमी उजागर हुई है।

 

लेवाना सुइट्स अग्निकाण्ड (Levana Suites fire) के बाद इसके मद्देनजर रिवर बैंक कालोनी स्थित आईएमए भवन में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें अग्निशमन (fire fighting) से संबंधित नियम और नयी तकनीक के बारे में अवगत कराया गया।

 

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA lucknow) के जनपद इकाई के सचिव डॉ संजय सक्सेना ने बताया कि हमारा प्रयास है कि किसी भी निजी हास्पिटल में अग्निशमन संबंधी अगर कोई समस्या हो तो उसका समाधान कराएंगे। इसके लिए एक कमेटी गठित की जाएगी, जो अग्निशमन के मानकों (fire fighting standards) और नयी तकनीक से अवगत कराए। इसके लिए मुम्बई के कई विशेषज्ञों की टीम से वार्ता चल रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग (UP Health Department) के अधिकारी भी सहयोग करने को तैयार हैं, ताकी अग्निशमन संबंधी सभी मानक पूरे किये जा सकें।

 

कार्यशाला को एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ मनीष टंडन, डॉ अनूप, डॉ संजय लखटकिया सहित कई विशेषज्ञों ने सम्बोधित किया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल द्वारा वन अवध सेंटर में ‘वर्ल्ड नो-टोबैको डे’ पर स्वास्थ्य व जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल द्वारा वन अवध सेंटर में ‘वर्ल्ड नो-टोबैको डे’ पर स्वास्थ्य व जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

रंजीव ठाकुर May 31 2022 39818

अपोलोमेडिक्स के डॉक्टर्स द्वारा तम्बाकू सेवन से स्वास्थ्य को पहुंचने वाले नुकसान के बारे में बताया ग

कोरोना से ठीक होने के बाद माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी और लॉन्ग कोविड बन रहा, थकान और कमजोरी का कारण

कोरोना से ठीक होने के बाद माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी और लॉन्ग कोविड बन रहा, थकान और कमजोरी का कारण

लेख विभाग February 25 2022 25286

डॉक्टर्स बताते हैं, कोरोना संक्रमण से मुकाबले के दौरान शरीर में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाती

डा. अर्चना ने सुसाइड नहीं किया, यह दोषी सिस्टम के कारण हुई हत्या है: डा. आर.एन. सिंह

डा. अर्चना ने सुसाइड नहीं किया, यह दोषी सिस्टम के कारण हुई हत्या है: डा. आर.एन. सिंह

आनंद सिंह April 02 2022 43194

घटना का संज्ञान लेकर राजस्थान सरकार ने तत्काल अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की है पर इतने बड़े अपर

9 अप्रैल को आयोजित होगी ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट परीक्षा

9 अप्रैल को आयोजित होगी ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट परीक्षा

अखण्ड प्रताप सिंह March 11 2022 34877

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा का आय

नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर का किया गया आयोजन

नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर का किया गया आयोजन

आरती तिवारी August 22 2022 28109

जिले में फ्री स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कई लोगों का चेकअप

डाबर ओडोमॉस का मेकिंग इंडिया डेंगू फ्री अभियान शुरू

हुज़ैफ़ा अबरार November 02 2022 34638

इस अभियान के तहत ओडोमॉस 70 शहरों के 20 लाख लोगों तक पहुंचेगा और उन्हें डेंगु और मलेरिया के बारे में

बलरामपुर अस्पताल में बढ़ी मरीजों की कतार

बलरामपुर अस्पताल में बढ़ी मरीजों की कतार

आरती तिवारी September 05 2023 30595

बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पर्चा और जांच काउंटर पर मरीजों की लंबी-

क़ानूनी और सुरक्षित गर्भपात तक पहुँच सुनिश्चित करना एक बुनियादी आवश्यकता: संयुक्त राष्ट्र

क़ानूनी और सुरक्षित गर्भपात तक पहुँच सुनिश्चित करना एक बुनियादी आवश्यकता: संयुक्त राष्ट्र

हे.जा.स. October 01 2022 31027

संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि हर साल, गर्भधारण के लगभग आधे मामले, यानि लगभग 12 करोड़ 10 लाख मामले अनिय

मैक्स अस्पताल ने बढ़ते हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया ‘हार्ट हेल्थ कार्निवल

मैक्स अस्पताल ने बढ़ते हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया ‘हार्ट हेल्थ कार्निवल

हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2025 7187

डॉ. नकुल सिन्हा ने कहा पारंपरिक रूप से दिल के रोग, खासकर कोरोनरी आर्टरी डिजीज को केवल बुजुर्गों की ब

टाटा हेल्थ ने देश भर में शुरू किया टेलीमेडिसिन सेवा।

टाटा हेल्थ ने देश भर में शुरू किया टेलीमेडिसिन सेवा।

एस. के. राणा October 19 2021 35543

टाटा हेल्थ चिकित्सकों और विशेषज्ञों के एक विस्तृत नेटवर्क के जरिए तत्काल परामर्श सेवा देती है, जिससे

Login Panel