देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने न्यू चंडीगढ़ में होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया

न्यू चंडीगढ़ में पीएम मोदी ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री किसी अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे तो निश्चय ही उस अस्पताल का विशेष महत्व होगा। इस अस्पताल के खुलने से पंजाब, हरियाणा के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लोगों को कैंसर का अत्याधुनिक इलाज मिल सकेगा।

विशेष संवाददाता
August 24 2022 Updated: August 25 2022 00:14
0 33165
पीएम मोदी ने न्यू चंडीगढ़ में होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया पीएम मोदी होमी भाभा कैंसर अस्पताल के उद्घाटन के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ

चण्डीगढ़। भारत को विकसित देश बनाने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का भी विकसित होना बहुत जरूरी है। जब देश के लोगों को आधुनिक अस्पताल मिलेंगे, आधुनिक सुविधाएं मिलेंगीं, तो वो और जल्दी स्वस्थ होंगे। उनकी ऊर्जा सही दिशा में लगेगी। ये बातें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन करते हुए कहीं। 


न्यू चंडीगढ़ (New Chandigarh) में पीएम मोदी (PM Modi) ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल (Homi Bhabha Cancer Hospital) का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री किसी अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे तो निश्चय ही उस अस्पताल का विशेष महत्व होगा। इस अस्पताल के खुलने से पंजाब, हरियाणा के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लोगों को कैंसर का अत्याधुनिक इलाज मिल सकेगा। 


कार्यक्रम में शामिल पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा, कैंसर का इलाज (treatment of cancer) महंगा हो गया है और इस अस्पताल के खुलने से पंजाब की धरती को तौहफा मिला है। पंजाब की मालवा बेल्ट कैंसर से पीड़ित (suffering from cancer) है। इससे यहां के मरीजों को लाभ पहुंचेगा। सीएम ने पीएम से कहा कि अभी पंजाब को और मेडिकल कॉलेजज (medical colleges) की जरूरत है। 

पीएम मोदी ने कहा, कैंसर से डरने की नहीं लड़ने (fight with cancer) की जरूरत है। इस लड़ाई में आपको जो भी मदद चाहिए केंद्र सरकार आपको मुहैया करवा रही है। गांव के गरीब परिवार के मरीजों को भी बड़े अस्पतालों में बार-बार जाने का अवसर मिलना चाहिए। हेल्थ सेक्टर (health sector) में आधुनिक टेक्नोलाजी का नया आयाम आज जुड़ गया है। 


प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में 400 से भी कम मेडिकल कालेज थे। बीते आठ साल में 200 से ज्यादा मेडिकल कालेज बनाए गए हैं। मेडिकल सीटों की संख्या बढ़ी है। मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए अवसर बढ़े हैं। 1.25 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (Health and Wellness Center) ने काम करना शुरू कर दिया है। 


पंजाब में भी लगभग 3000 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेवा दे रहे हैं। देशभर में 22 करोड़ लोगों कैंसर से पीड़ित लोगों की स्क्रीनिंग (cancer screening) हो चुकी है। इसमें जितने भी साथियों में कैंसर की पहचान शुरुआती दौर (cancer early stages) में हो पाई है उन्हें गंभीर बीमारी से बचाया गया है।


पीएम मोदी ने कहा कि पहले लोग पीजीआई (PGI Chandigarh) आते थे, जहां काफी भीड़ होती थी। कई परेशानियां रहती हैं। हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर एम्स (Bilaspur AIIMS) बन गया है। जिसको बिलासपुर नजदीक पड़ता है वह वहां जाएगा, जिसको मोहाली नजदीक पड़ता है वह यहां आएगा।

Updated by Ranjeev Thakur

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बढ़ते जलजनित संक्रमण किडनी की सेहत के हानिकारक: डा मानसी सिंह

बढ़ते जलजनित संक्रमण किडनी की सेहत के हानिकारक: डा मानसी सिंह

हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 154

मानसून के दौरान बाढ़ जलभराव और स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित होने से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे म

शिखर सम्मलेन में धूम्रपान को लेकर हुयी चर्चा, प्रो. एमवी राजीव गौड़ा ने दिया ये सुझाव

शिखर सम्मलेन में धूम्रपान को लेकर हुयी चर्चा, प्रो. एमवी राजीव गौड़ा ने दिया ये सुझाव

हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2022 24636

राज्यसभा के पूर्व सदस्य प्रो. एमवी राजीव गौड़ा ने कहा भारत इलेक्ट्रॉनिक निकोटीन डिलीवरी सिस्टम की व्

विश्व फेफड़ा दिवस; फेफड़ों पर हुआ वार तो खुल जाएगा बीमारियों का द्वार: डॉ सूर्यकान्त

विश्व फेफड़ा दिवस; फेफड़ों पर हुआ वार तो खुल जाएगा बीमारियों का द्वार: डॉ सूर्यकान्त

रंजीव ठाकुर September 25 2022 31518

फेफड़ों को पूरी तरह स्वस्थ रखने के बारे में जागरूकता के लिए हर साल 25 सितम्बर को विश्व फेफड़ा दिवस मना

राजस्थान, मौसमी बीमारियों की चपेट में लोग

राजस्थान, मौसमी बीमारियों की चपेट में लोग

जीतेंद्र कुमार October 15 2022 28195

इन दिनों डेंगू,चिकनगुनिया,मलेरिया,स्क्र्ब टायफस और स्वाइन फ्लू जैसी बीमारियां फैली हुई हैं। इसमें भी

अरुणाचल प्रदेश में मेडिसिन फ्रॉम द स्काई हेल्थकेयर सर्विस शुरू, ड्रोन से मंगवाइए दवाएं

अरुणाचल प्रदेश में मेडिसिन फ्रॉम द स्काई हेल्थकेयर सर्विस शुरू, ड्रोन से मंगवाइए दवाएं

विशेष संवाददाता August 17 2022 31074

अरुणाचल प्रदेश में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए एक नयी मुहीम शुरू की गई है जिसके त

बढ़ती आबादी और बढ़ती उम्र दृष्टि दोष का सबसे बड़ा कारण।

बढ़ती आबादी और बढ़ती उम्र दृष्टि दोष का सबसे बड़ा कारण।

लेख विभाग October 20 2021 34218

कम दृष्टि के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें मधुमेह, आंखों में चोट लग जाना, उम्र के साथ आंखे कमजोर होना.

पैकेज फूड्स में साल्ट, शुगर एवं सैचुरैटेड फैट्स की विज्ञान आधारित सीमा निर्धारित करने की नीति बने। 

पैकेज फूड्स में साल्ट, शुगर एवं सैचुरैटेड फैट्स की विज्ञान आधारित सीमा निर्धारित करने की नीति बने। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 01 2021 22958

डायबिटीज़ के तेजी से बढ़ने का कारण भारतीयों की आहार की आदतों में भारी परिवर्तन है। यदि हम डायबिटीज़ की

महिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं देख भड़के डीएम

महिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं देख भड़के डीएम

विशेष संवाददाता January 04 2023 28731

डीएम उमेश मिश्रा ने निरीक्षण के दौरान में अल्ट्रासाउंड कक्ष का निरीक्षण किया। अल्ट्रा सोनोलॉजिस्ट क

गंभीर हालत में पहुंचे मरीज को सहारा हास्पिटल में मिला जीवनदान 

गंभीर हालत में पहुंचे मरीज को सहारा हास्पिटल में मिला जीवनदान 

हुज़ैफ़ा अबरार February 25 2023 36551

सहारा हॉस्पिटल में सभी सुविधाएं एक छत के नीचे उपलब्ध हैं, इसलिए मरीज को ब्लड बैंक की सुविधा और डॉक्ट

योग से पैरों को बनाएं सुंदर और सुडौल।

योग से पैरों को बनाएं सुंदर और सुडौल।

सौंदर्या राय September 25 2021 32919

आजकल महिलाओं में पैरों को सुन्दर बनाने का प्रचलन बढ़ा है। पैरों को स्वस्थ्य, सुन्दर और सुडौल बनाने के

Login Panel