देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कोविड-19 संक्रमण के बाद एकल परिवार के लोगों में मानसिक समस्याएं ज़्यादा: शोध  

शोध में पाया गया कि संक्रमण के बाद लोगों को तनाव, अवसाद, शरीर में दर्द व चुभन (stinging), भूलने की बीमारी, सोचने की क्षमता प्रभावित होना, बिना योजना के काम शुरू करना, नशे की आदत बढ़ना, ज्यादा गुस्सा आना जैसी समस्याएं देखी गईं। ये लक्षण भी सभी में समान नहीं था।

हुज़ैफ़ा अबरार
January 20 2023 Updated: January 20 2023 01:00
0 27906
कोविड-19 संक्रमण के बाद एकल परिवार के लोगों में मानसिक समस्याएं ज़्यादा: शोध   प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। केजीएमयू के मानसिक रोग विभाग ने कोविड 19 संक्रमण के बाद मरीजों में मानसिक समस्याएं पर एक शोधपत्र प्रकाशित किया है। शोध में पाया गया है कि एकल परिवार में रहने वालों को संक्रमण के बाद मानसिक समस्याएं ज्यादा हुईं। महिलाओं (women), शहरी आबादी (urban population), शादीशुदा (married) और ज्यादा पढ़े-लिखे लोगों में अन्य के मुकाबले ये समस्याएं अधिक देखने को मिलीं। इस शोध को क्लीनिकल एपिडमोलॉजी एंड ग्लोबल हेल्थ (Clinical Epidemiology and Global Health) में प्रकाशित किया गया है। शोध में 224 लोग शामिल हुए, जो कोविड-19 से संक्रमित हो कर ठीक हो चुके थें। 

मुख्य शोधकर्ता डॉ. पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि कोविड से ठीक होने के बाद भारी संख्या में लोग समस्याओं को लेकर अस्पताल में आते रहे हैं। इसे ध्यान में रखकर शोध की योजना तैयार की गई। एक जून दिसंबर 2020 से शोध के शुरुआत आइसोलेशन वार्ड में रहे 243 मरीजों पर किया गया। हालांकि, इनमें से 224 से ही रिपोर्ट मिल सकी। 

शोध में पाया गया कि संक्रमण के बाद लोगों को तनाव (stress), अवसाद (depression), शरीर में दर्द (body pain) व चुभन (stinging), भूलने की बीमारी (forgetfulness), सोचने की क्षमता प्रभावित होना, बिना योजना के काम शुरू करना, नशे की आदत बढ़ना, ज्यादा गुस्सा आना जैसी समस्याएं देखी गईं। ये लक्षण (symptom) भी सभी में समान नहीं था। मरीजों में सबसे ज्यादा समस्या डिप्रेशन की ही देखने को मिली। इसके साथ ही चिंता (anxiety), सनक (craze) और अनिद्रा (insomnia) वाले मरीज भी काफी ज्यादा थे। लिंग, वैवाहिक स्थिति, निवास, परिवार और शिक्षा जैसे कारकों ने भी इसमें बड़ी भूमिका निभाई।

इस शोध में प्रश्नोत्तरी (questionnaire) का उपयोग किया गया। इसे पांच भागों में बांटा गया। पहले भाग में अध्ययन का उद्देश्य और मरीज की सहमति को शामिल किया गया। दूसरे में उम्र, लिंग, वैवाहिक स्थित, परिवार की प्रकृति, शिक्षा और व्यवसाय जैसी सामाजिक विशेषताओं को शामिल किया गया। तीसरे में तनाव के स्तर को मापने के लिए 10 सवाल रखे गए। चौथे में तनाव के स्तर मापने के लिए 14 अन्य सवाल शामिल किए गए। पांचवें भाग में मानसिक विकारों की स्थिति और सांख्यिकी आकलन के लिए 10 सवाल रखे गए। हर भाग में चार वैज्ञानिक मॉडल के आधार पर संक्रमितों को नंबर दिए गए। इन चारों मॉडल में एकल परिवार, महिलाओं, शहरी आबादी, शादीशुदा और ज्यादा पढ़े-लिखे का स्कोर ज्यादा निकला। इसके आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गई।

शोध में शामिल डॉक्टर्स - Doctors involved in research
शोध में केजीएमयू (KGMU) के डॉ. पवन कुमार गुप्ता, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. पूजा महौर, डॉ. बंदना गुप्ता, डॉ. मनु अग्रवाल, डॉ. पीके दलाल, डॉ. विवेक अग्रवाल, डॉ. अनिल निश्चल, डॉ. आदर्श त्रिपाठी, डॉ. डी हिमांशु, डॉ. अमित आर्या, डॉ. सुधीर वर्मा, डॉ. दीपांशु मिश्रा और डॉ. विशाल गुप्ता शामिल हुए।

कुल 224 संक्रमितों में से 132 एकल परिवार वाले लोग थें - Out of total 224 infected, 132 were nuclear family people 
इस अध्ययन में 224 लोगों को शामिल किया गया था। इन सभी को मानसिक समस्याएं (mental problems) थीं। इनमें से 132 लोग एकल परिवार वाले थे इनकी मानसिक समस्याओं का स्तर ग्रामीण क्षेत्र के संक्रमितों के मुकाबले ज्यादा था। यही स्थिति 148 लोग शादीशुदा लोगों की भी थी। 196 शहरी क्षेत्र के निवासी थे। शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीणों की संख्या सिर्फ 28 ही थी। ग्रामीणों के मुकाबले शहरवासियों की संख्या तो ज्यादा थी ही, साथ ही उनकी मानसिक समस्याएं भी ज्यादा थीं। इसी तरह कुल संक्रमितों में 117 लोग स्नातक तक की पढ़ाई वाले थे, इनकी समस्याएं इससे कम शिक्षा वालों के मुकाबले ज्यादा मिलीं। शोध में भले ही पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या 68 ही थी, पर उनकी मानसिक समस्याएं हर तरह से ज्यादा गंभीर थीं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोरखपुर के डॉक्टरों को ढ़ेरों उम्मीद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोरखपुर के डॉक्टरों को ढ़ेरों उम्मीद

आनंद सिंह March 11 2022 36175

मेडिकल कालेज खोले जा रहे हैं, उनमें लेक्चरार, प्रोफेसर की नियुक्ति करनी चाहिए। सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर

जलने पर तुरंत करें यह उपाय, नहीं पड़ेंगे फफोले

जलने पर तुरंत करें यह उपाय, नहीं पड़ेंगे फफोले

श्वेता सिंह September 23 2022 67172

अगर अचानक से त्वचा जल जाती है तो सबसे पहले आप ठंडा पानी डालें। उसके बाद अगर आपके घर में कोई क्रीम है

देश में फिर से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण

देश में फिर से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण

एस. के. राणा April 22 2022 26381

देश में कोविड़-19 संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ते नज़र आ रहें हैं। बीते 24 घंटे में 2451 नए संक्रम

आज विश्‍व एड्स दिवस,जानिए क्या है इस साल की थीम

आज विश्‍व एड्स दिवस,जानिए क्या है इस साल की थीम

एस. के. राणा December 01 2022 34057

इस साल एक्युलाइज 'Equalize' थीम रखी गई है। इसका अर्थ 'समानता' होता है। इस साल की थीम से हमारे समाज म

सर्दियों में ऐसे रखें त्वचा का ख्याल

सर्दियों में ऐसे रखें त्वचा का ख्याल

सौंदर्या राय December 08 2022 86513

ये चीजें त्वचा को हेल्दी और मुलायम बनाए रखने में मदद करती हैं। आइए जानें आप सर्दियों में कौन सी नेचु

क्वीनमेरी अस्पताल में आश्रय पालन स्थल का शुभारंभ

क्वीनमेरी अस्पताल में आश्रय पालन स्थल का शुभारंभ

आरती तिवारी June 28 2023 33352

क्वीनमेरी हॉस्पिटल में आश्रय पालन स्थल का यूपी के डिप्टी सीएम औऱ स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शु

गर्भावस्था में कब्ज से इस तरह पाएं छुटकारा

गर्भावस्था में कब्ज से इस तरह पाएं छुटकारा

श्वेता सिंह September 24 2022 32303

प्रोजेस्टेरोन हार्मोन में वृद्धि से शरीर की मांसपेशियों को आराम मिलता है, जिसमें हमारी आंतें भी शामि

सहारा हॉस्पिटल की स्थापना दिवस के 14 वर्ष पूर्ण, मनाया गया वार्षिकोत्सव

सहारा हॉस्पिटल की स्थापना दिवस के 14 वर्ष पूर्ण, मनाया गया वार्षिकोत्सव

हुज़ैफ़ा अबरार March 02 2023 98927

डायरेक्टर डॉ मजहर हुसैन ने नर्सों का योगदान को महत्वपूर्ण योगदान बताते हुए कहा कि चिकित्सक दवा लिखते

कमजोर इम्युनिटी और मानसिक रोग कोरोना को जोखिम बढ़ाते हैं: शोध

कमजोर इम्युनिटी और मानसिक रोग कोरोना को जोखिम बढ़ाते हैं: शोध

लेख विभाग April 16 2022 28033

आपने कोरोना का टीकाकरण करा रखा है लेकिन मनोरोग से परेशान हैं तो आपको सावधान रहना चाहिए, क्योंकि यह स

बच्चों में स्वाइन फ्लू एच1एन1 और 4.इन.1 फ्लू टीकाकरण प्रभावी  

बच्चों में स्वाइन फ्लू एच1एन1 और 4.इन.1 फ्लू टीकाकरण प्रभावी  

हुज़ैफ़ा अबरार December 29 2022 26993

फ्लू का संक्रमण 5 साल से कम उम्र के बच्चों में मुश्किल पैदाकर सकता है। उन्हें फ्लू से बचाने का सबसे

Login Panel