देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

रक्तदान करने से आपका शरीर और स्वस्थ होता है: मयंक 

अपोलोमेडिक्स अस्पताल में रक्तदान शिविर में अस्पताल के डॉक्टरों कर्मचारियों और स्वयंसेवकों ने रक्तदान कर 50 से यूनिट रक्त एकत्र किया, जिससे जरूरत पड़ने पर मरीजों की मदद की जा सकेगी।

हुज़ैफ़ा अबरार
June 18 2026 Updated: June 18 2026 12:57
0 2149
रक्तदान करने से आपका शरीर और स्वस्थ होता है: मयंक  Apollomedics Hospital team in Blood donation camp

 लखनऊ। रक्तदान करने से आपका शरीर और स्वस्थ होता है। रक्तदान के बाद शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती और दान किए गए रक्त की भरपाई शरीर कुछ ही दिनों में कर लेता है यह जानकारी देते हुए अपोलो के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ डॉ. मयंक सोमानी ने दी उन्होंने बताया कि अपोलोमेडिक्स अस्पताल में रक्तदान शिविर में अस्पताल के डॉक्टरों कर्मचारियों और स्वयंसेवकों ने रक्तदान कर 50 यूनिट रक्त एकत्र किया जिससे जरूरत पड़ने पर मरीजों की मदद की जा सकेगी।

डा मयंक सोमानी ने बताया कि इस स्वस्थ शिविर का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के मिथकों के बारे में जागरूक कर अधिक लोगों को स्वेच्छा से रक्तदान के लिए प्रेरित करें। अस्पताल के रक्तदान डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया अस्पताल में रक्त की उपलब्धता बेहद जरूरी होती है और एक यूनिट रक्त कई मरीजों के इलाज में उपयोगी है।

 डॉ. मयंक सोमानी ने कहा अस्पताल में हम अक्सर ऐसे मरीजों को देखते हैं जिनके लिए समय पर रक्त मिलना जरूरी होता है जैसे दुर्घटना, बड़ी सर्जरी और गंभीर बीमारियों के इलाज में रक्त की बहुत आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदाता मेडिकल सिस्टम का ज़रूरी हिस्सा हैं। मैं सभी स्वस्थ नागरिकों से रक्तदान को नियमित आदत बनाने की अपील करता हूं ताकि किसी की जान रक्त न मिलने से न जाये। क्योंकि रक्तदान करके हम अपने स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकते हैं। हर तरह के दान से सबसे बड़ा दान रक्तदान है, तो आइए हमारी इस मुहिम का हिस्सा बनिए और किसी का जीवन बचाइएं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

अच्छी  सेहत के लिए जरूर खाएं ये हाई फाइबर फूड्स

अच्छी सेहत के लिए जरूर खाएं ये हाई फाइबर फूड्स

लेख विभाग December 14 2022 31888

फाइबर शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। ये पाचन संबंधित समस्या से बचाने का काम करता ह

छुट्टी के दिन सिविल अस्पताल में विशेष सेवा दिवस पर उमड़ी भीड़

रंजीव ठाकुर September 18 2022 37900

रविवार को सिविल अस्पताल में पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा सप्ताह पखवाड़ा के अन्तर्गत विशेष कैम्

एलर्जी की समस्या से निजात दिलाती है होमियोपैथी।

एलर्जी की समस्या से निजात दिलाती है होमियोपैथी।

लेख विभाग June 15 2021 31803

एलर्जी किसी व्यक्ति को तब होती है जब उसकी प्रतिरक्षा प्रणाली को यह विश्वास हो जाता है कि उसने जो चीज

6 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगी फार्मेसी: ब्रजेश पाठक

6 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगी फार्मेसी: ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी February 23 2023 36889

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग ने कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, आगरा, प्रयागर

उत्तर प्रदेश: 33 जिलों में एक भी कोविड-19 एक्टिव केस नहीं, 24 घंटों के दौरान आये आठ नये मरीज 

उत्तर प्रदेश: 33 जिलों में एक भी कोविड-19 एक्टिव केस नहीं, 24 घंटों के दौरान आये आठ नये मरीज 

हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2021 29658

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 प्रबंधन के लिए गठित टीम-9 की बैठक में कहा कि कोरोना की दूसरी

निदेशक महिला कल्याण ने राजकीय बालगृहों का किया निरीक्षण।

निदेशक महिला कल्याण ने राजकीय बालगृहों का किया निरीक्षण।

हुज़ैफ़ा अबरार June 11 2021 29943

निरीक्षण के दौरान बालिका गृह में साफ सफाई की खराब व्यवस्था को देखते हुए उन्होंने अधीक्षिका रीता टम्ट

जानिये त्वचा के प्रकार और निखार बढ़ाने के घरेलू नुस्खे।

जानिये त्वचा के प्रकार और निखार बढ़ाने के घरेलू नुस्खे।

सौंदर्या राय September 12 2021 45174

आप चेहरे की चमक लाना चाहती हैं, तो आपको यह जरूर जानना चाहिए कि मेलाज्मा क्या है, और इससे कैसे बचना ह

जब लोग कोरोना से डर रहे थें तब पूरी पैथोलॉजी काम कर रही थी।

रंजीव ठाकुर February 10 2021 31753

सब लोगों ने बिना किसी भय के ईमानदारीपूर्वक अपनी जिम्मेदारी निभायी। सबने बहुत अच्छा काम किया और आज भी

जम्मू में डेंगू का कहर

जम्मू में डेंगू का कहर

विशेष संवाददाता October 23 2022 32713

जम्मू शहर के प्रमुख अस्पतालों में डेंगू के संदिग्ध मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई वार्ड

छह महीने के बाद बच्‍चे को खिलानी चाहिए ये चीजें

छह महीने के बाद बच्‍चे को खिलानी चाहिए ये चीजें

लेख विभाग October 23 2022 42677

हर पेरेंट्स अपने बच्चे को ऐसा खाना खिलाना चाहते हैं जिससे उनकी ग्रोथ हो, बोन हेल्थ सही हो और साथ ही

Login Panel