देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

विकलांगजन के लिये सुलभ दुनिया के निर्माण में नवाचार की भूमिका अहम: संयुक्त राष्ट्र

यूएन के शीर्षतम अधिकारी ने अपने सन्देश में ज़ोर देकर कहा कि सार्वजनिक-निजी सैक्टर के बीच विशाल रचनात्मक सहयोग की आवश्यकता होगी, ताकि विकलांगजन को लाभान्वित करने वाली नीतियाँ विकसित की जा सकें।

हे.जा.स.
December 04 2022 Updated: December 05 2022 00:02
0 24951
विकलांगजन के लिये सुलभ दुनिया के निर्माण में नवाचार की भूमिका अहम: संयुक्त राष्ट्र प्रतीकात्मक चित्र

वाशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने शनिवार, 3 दिसम्बर को ‘अन्तरराष्ट्रीय विकलांगजन दिवस’ के अवसर पर विश्व में विकलांगजन को लाभान्वित करने वाले नवाचारी और रूपान्तरकारी बदलावों पर ज़ोर दिया है। उन्होंने आगाह किया है कि संकटों से घिरी दुनिया में विकलांगता की अवस्था में रह रहे लोगों पर ग़ैर-आनुपातिक असर पड़ता है।   


इस वर्ष अन्तरराष्ट्रीय दिवस पर विकलांगजन (International Day of Persons with Disabilities) के लिये समानतापूर्ण व सुलभ दुनिया के निर्माण में नवाचार की भूमिका को रेखांकित किया जा रहा है। महासचिव गुटेरेश (Secretary-General Guterres) ने कायापलट कर देने वाले ऐसे समाधानों पर बल दिया, जिनसे टिकाऊ विकास लक्ष्यों को पाना सम्भव हो और कोई भी पीछे ना छूटने पाए। 


यूएन (UN) के शीर्षतम अधिकारी ने अपने सन्देश में ज़ोर देकर कहा कि सार्वजनिक-निजी सैक्टर के बीच विशाल रचनात्मक सहयोग की आवश्यकता होगी, ताकि विकलांगजन (people with disabilities) को लाभान्वित करने वाली नीतियाँ विकसित की जा सकें। उन्होंने कहा कि ऐसी नीतियों को तैयार करते समय विकलांगजन को भी प्रक्रिया में सम्मिल्लित किया जाना होगा। 


महासचिव के अनुसार संयुक्त राष्ट्र को विकलांगजन के लिये और अधिक सुलभ बनाने के लिये संगठन के भीतर प्रयास किये जा रहे हैं। इस क्रम में, यूएन विकलांगता समावेशन रणनीति इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिये रोडमैप प्रदान कर रही है। “मुख्यालय से ज़मीनी स्तर तक, हम डिजिटल सुलभता (digital accessibility) की समीक्षा करने, उसे सम्बोधित करने व बढ़ावा देने के लिये प्रयास कर रहे हैं, और विकलांगता समावेशन पर उदाहरण पेश करते हुए अगुवाई कर रहे हैं।”


यूएन प्रमुख ने बताया कि नवाचार (innovation) और टैक्नॉलॉजी (technology), समावेशन के लिये शक्तिशाली उपकरण साबित हो सकते हैं, जिनसे सूचना सुलभता (information access), शिक्षा व जीवन-पर्यन्त सीखने-सिखाने में मदद मिलेगी। साथ ही, विकलांगजन के लिये कार्यबल व वृहद स्तर पर समाज में समान भागीदारी करने का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। 


अवरोधों पर पार पाना
संयुक्त राष्ट्र के एक अनुमान के अनुसार, विश्व भर में क़रीब 15 फ़ीसदी आबादी – हर सात में से एक व्यक्ति – विकलांगता की अवस्था में जीवन गुज़ार रही है। एक अरब से अधिक लोगों की आवश्यकताओं को समझना, उन्हें समाज में पूर्ण रूप से एकीकृत करने, अधिकारों का सम्मान करने और समावेशी जीवन व्यतीत करने में सहायक होगा। 


उन्होंने कहा कि टैक्नॉलॉकी के वादे को साकार करने के लिये डिजिटल खाई को पाटा जाना और डिजिटल जगत में मानवाधिकारों (human rights) की रक्षा सुनिश्चित किया जाना अहम है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1992 में प्रस्ताव 47/3 को पारित करके, हर साल 3 दिसम्बर को अन्तरराष्ट्रीय विकलांगजन दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य समाज व विकास के सभी आयामों में विकलांगजन के अधिकारों व कल्याण को बढ़ावा देना, और राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक व सांस्कृतिक जीवन में उनकी स्थिति के प्रति जागरूकता का प्रसार करना है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

एमपी के ये जिले हुए कोरोना मुक्त

एमपी के ये जिले हुए कोरोना मुक्त

विशेष संवाददाता September 05 2022 29360

एमपी में लगातार मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ी राहत की खबर दी है

स्वस्थ शरीर के लिए दांतों का स्वस्थ रहना ज़रूरी।

स्वस्थ शरीर के लिए दांतों का स्वस्थ रहना ज़रूरी।

लेख विभाग November 06 2021 40307

दांतों से सही काम लेकर ही आहार ठीक से पचा सकते हैं और शरीर को स्वस्थ तथा मजबूत बनाए रख सकते हैं।

सशस्त्र सेना चिकित्सा सामान डिपो द्वारा तीन दिवसीय सीएमई 19 सितम्बर से

सशस्त्र सेना चिकित्सा सामान डिपो द्वारा तीन दिवसीय सीएमई 19 सितम्बर से

रंजीव ठाकुर September 17 2022 28030

सशस्त्र सेना चिकित्सा सामान डिपो 19 से 21 सितंबर तक 'आपूर्ति-2022' की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह त

गोरखपुर में डेंगू के मरीजों की संख्या पहुंची 52

गोरखपुर में डेंगू के मरीजों की संख्या पहुंची 52

आनंद सिंह October 15 2022 26912

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए मलेरिया व फाइलेरिया विभाग को लगाया गय

भारत में मंकीपॉक्सरोधी टीका, जांच किट बनाने के लिए टेंडर जारी

भारत में मंकीपॉक्सरोधी टीका, जांच किट बनाने के लिए टेंडर जारी

एस. के. राणा July 28 2022 29504

आईसीएमआर के अनुसार, निजी कंपनियों के साथ मिलकर वे जल्द ही मंकीपॉक्सरोधी टीका और इसकी जांच किट तैयार

हवाई अड्डों पर विदेशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय विमान यात्रियों की होगी रैंडम कोविड-19 की जांच

हवाई अड्डों पर विदेशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय विमान यात्रियों की होगी रैंडम कोविड-19 की जांच

विशेष संवाददाता December 22 2022 28572

सूत्र बतातें हैं कि चीन समेत विभिन्न देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोविड-19 जांच के ल

अब दिल के छेद और सिकुड़न का बीआरडी में कम खर्च में होगा इलाज

अब दिल के छेद और सिकुड़न का बीआरडी में कम खर्च में होगा इलाज

रंजीव ठाकुर August 26 2022 31008

रुमेटिक हार्ट डिजीज के मरीजों का इलाज के लिए मरीजों को निजी अस्पताल में दो लाख के आसपास खर्च करने पड

प्रदेश की नदियों में शव प्रवाह पर मुख्यमंत्री सख्त। 

प्रदेश की नदियों में शव प्रवाह पर मुख्यमंत्री सख्त। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 15 2021 35295

नावों से पेट्रोलिंग करते हुए जवान यह सुनिश्चित करें कि कोई भी नदियों में शवों को ना बहाए। जरूरी हो त

कोरोना से संक्रमित होने पर वैक्सीन मौत के मुंह में जाने से बचाती है: आईसीएमआर

कोरोना से संक्रमित होने पर वैक्सीन मौत के मुंह में जाने से बचाती है: आईसीएमआर

एस. के. राणा December 31 2021 30787

सभी COVID टीके, चाहे वे भारत, इजराइल, अमेरिका, यूरोप, यूके या चीन के हों, मुख्य रूप से रोग में सुधार

बदली हुई जीवनशैली कैंसर के मुख्य कारण हैं: प्रो. रेखा सचान

बदली हुई जीवनशैली कैंसर के मुख्य कारण हैं: प्रो. रेखा सचान

हुज़ैफ़ा अबरार February 04 2022 34742

डा. सचान कैंसर के प्रमुख लक्षणों के बारे में बताती हैं कि शरीर के किसी भाग में असामान्य गांठ होना, व

Login Panel