देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

टीबी मरीजों को गोद लेने में यूपी के निक्षय मित्र, देश में सबसे आगे

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की पहल पर वर्ष 2019 से टीबी पीड़ित बच्चों को गोद लेने की प्रथा शुरू हुई थी ताकि टीबी से पीड़ित बच्चों का उचित उपचार हो सके और उन्हें समुचित पोषण मिल सके ताकि देश का भविष्य उज्जवल हो। इस कार्यक्रम में यूपी के निक्षय मित्र देश में सबसे आगे हैं।

रंजीव ठाकुर
August 24 2022 Updated: August 24 2022 03:02
0 36568
टीबी मरीजों को गोद लेने में यूपी के निक्षय मित्र, देश में सबसे आगे निक्षय मित्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की पहल पर वर्ष 2019 से टीबी पीड़ित बच्चों को गोद लेने की प्रथा शुरू हुई थी ताकि टीबी से पीड़ित बच्चों का उचित उपचार हो सके और उन्हें समुचित पोषण मिल सके ताकि देश का भविष्य उज्जवल हो। इस कार्यक्रम में यूपी के निक्षय मित्र देश में सबसे आगे हैं। 


राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) की पहल के बाद तमाम शिक्षण संस्थानों , अधिकारियों, समाज सेवियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं ने टीबी संक्रमित बच्चों को गोद (adopted TB infected children) लिया। इन बच्चों को गोद लेने के बाद इन्हें संतुलित पोषण के साथ ही इनके परिवार के लोगों को भावनात्मक और सामजिक सहयोग भी दिया जा रहा है। उनका मनोबल बढ़ाया जा रहा है ताकि ये बच्चे इस बीमारी से सफलता के साथ लडाई लड़ सके और स्वयं को इस बीमारी से मुक्त कर सकें। 


जो लोग टीबी मरीजों को गोद ले रहे हैं, उन्हें निक्षय मित्र (Nikshay Mitras) का नाम दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पूरे देश में उत्तर प्रदेश निक्षय मित्र के आंकड़े में सबसे आगे है। 22 अगस्त 2022 के निक्षय डैशबोर्ड (Nikshay Dashboard) के अनुसार प्रदेश में अब तक कुल 330 निक्षय मित्र बन चुके हैं | 2,04,181 टीबी मरीज़ (TB patients) सामुदायिक सहयता के लिए सहमति दे चुके हैं। 2064 टीबी मरीजों को सामुदायिक सहयोग प्राप्त हो चुका है। 


मेडिकल एजुकेशन के निदेशक एवं पल्मोनरी मेडिसिन एराज़ लखनऊ के विभागाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के नेशनल टास्क फ़ोर्स  के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद (Professor Rajendra Prasad) बताते हैं कि इस वर्ष विश्व क्षय रोग दिवस (World Tuberculosis Day) पर टीबी ग्रसित बच्चों के साथ ही वयस्कों को भी गोद लेने की शुरुआत हुई। इस सामुदायिक सहयोग की शुरुआत से टीबी मरीजों को पोषण सहयोग (nutritional support) के साथ ही इस बात का अनुभव हो रहा है कि टीबी से लडाई में वे अकेले नहीं है बल्कि समाज उनके साथ है। निक्षय मित्र के रूप में उन्हें ऐसे मित्र मिले हैं जो उन्हें भावनात्मक सहयोग दे रहें हैं, उनके आस-पास के लोगों की टीबी से सम्बंधित भ्रांतियों को दूर कर रहें हैं। 


टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (TB eradication program) में निक्षय मित्र के आने से कार्यक्रम को एक सकारात्मक दिशा मिल रही है। निश्चय ही इसके परिणाम बहुत सकारात्मक होंगे और टीबी हारेगा, देश जीतेगा। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

जिन बच्चों को कोरोनारोधी टीका नही लगा वे ओमिक्रोन संक्रमण के चपेट में आ सकतें है: एम्स

जिन बच्चों को कोरोनारोधी टीका नही लगा वे ओमिक्रोन संक्रमण के चपेट में आ सकतें है: एम्स

एस. के. राणा January 14 2022 28219

बच्चों का गला और ऊपरी श्वसन तंत्र वयस्कों की तुलना में काफी छोटा होता है। ओमिक्रोन इसी हिस्से को सबस

पीएनएफ आधुनिक फिजियोथेरेपी तकनीक है, जिससे मांसपेशियों को बेहतर बनाया जाता है:डा आकांक्षा 

पीएनएफ आधुनिक फिजियोथेरेपी तकनीक है, जिससे मांसपेशियों को बेहतर बनाया जाता है:डा आकांक्षा 

हुज़ैफ़ा अबरार June 02 2026 0

पीएनएफ एक आधुनिक फिजियोथेरेपी तकनीक है, जिसका उपयोग शरीर की मांसपेशियों की शक्ति, संतुलन समन्वय तथा

देहरादून में लगातार बढ़ रहे डेंगू के केस बने चिंता का सबब

देहरादून में लगातार बढ़ रहे डेंगू के केस बने चिंता का सबब

विशेष संवाददाता August 30 2022 29353

डेंगू एक गंभीर बीमारी है जो एडीस एजिप्टी नामक प्रजाति के मच्छरों से फैलता है। इसके कारण हर साल अनेक

एस्पिरिन, पैरासिटामोल और आक्सीजन समेत कई दवाओं के फुटकर दाम तय

एस्पिरिन, पैरासिटामोल और आक्सीजन समेत कई दवाओं के फुटकर दाम तय

रंजीव ठाकुर July 04 2022 27159

नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ने रोजमर्रा में इस्तेमाल की जाने वाली काफी दवाओं के फुटकर दाम

लखनऊ में फैले वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए बनी कार्ययोजना

लखनऊ में फैले वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए बनी कार्ययोजना

आरती तिवारी November 07 2022 27568

अपर नगर आयुक्तो की अध्यक्षता में गठित उक्त टीम द्वारा नगर निगम लखनऊ द्वारा की जा रही फागिंग, एंटी ला

कोविड टीकाकरण में भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें नए मामलें और मौतें।

कोविड टीकाकरण में भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें नए मामलें और मौतें।

हे.जा.स. August 19 2021 20002

नई दिल्ली। कोविड टीकाकरण में देश ने आज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया लेकिन कोरोना के नए मामलें और मौतों का

जानिए हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए क्या करें क्या नहीं?

जानिए हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए क्या करें क्या नहीं?

आरती तिवारी July 01 2023 25410

व्यस्त दिनचर्या में सभी का लाइफस्टाइल सही नहीं रहता। लोग काम के चलते अपने लाइफस्टाइल पर जरा भी ध्यान

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, लाखों रुपये की दवाएं कचरे के ढ़ेर में फेंकी मिली

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, लाखों रुपये की दवाएं कचरे के ढ़ेर में फेंकी मिली

हे.जा.स. May 19 2023 29732

पूर्वी चम्पारण में स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर सुर्खियों में है। ताजा मामला मुफ्त वितरण के लिए आयी द

दीपावली तोहफा: कोविड-19 के टीके कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन की मंज़ूरी

दीपावली तोहफा: कोविड-19 के टीके कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन की मंज़ूरी

हे.जा.स. November 04 2021 34822

कोवैक्सीन, भारत में पहले ही लोगों को दी जा रही थी, जिसे देश के स्वास्थ्य व नियामक अधिकारियों ने, जनव

बाल यौन शोषण जर्मनी और यूरोपीय संघ में एक उपेक्षित अपराध, अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत

बाल यौन शोषण जर्मनी और यूरोपीय संघ में एक उपेक्षित अपराध, अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत

हे.जा.स. July 11 2022 34921

बाल यौन शोषण के आघात से पैनिक अटैक आ सकता है और दिल के दौरे के वजह से जिंदगी खत्म हो सकती है। शिकार

Login Panel