











































जिला चिकित्सालय, जौनपुर
जौनपुर (लखनऊ ब्यूरो)। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने निजी मेडिकल स्टोर के गोदाम में सरकारी दवाइयां मिलने के मामले में जिला अस्पताल के 3 फार्मासिस्ट निलम्बित करने और सीएमएस के खिलाफ विभागीय कार्यवाही का आदेश दिया है।
ज्ञातव्य है कि जौनपुर (Jaunpur) के करंजकला ब्लॉक में निजी मेडिकल स्टोर (private medical store) के गोदाम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने 4 जून को 2022 को छापेमारी में लगभग 12 लाख रुपए की सरकारी दवा (government medicine) पकड़ी थी। इन दवाइयों के पैकेट पर 'नॉट फॉर सेल' लिखा हुआ था। जून में हुई छापेमारी के दौरान पकड़ी गई थी दवाइयों में से अधिकांश दवाई जुलाई के महीने में एक्सपायर होने वाली थी।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (Joint Magistrate) ने तब कहा था कि इसके पीछे बड़ा रैकेट हो सकता है। इस मामले में तीन फार्मेसिस्ट की संलिप्तता सामने आई थी। सरायख्वाजा थाने में धारा 419, 420 और 120 बी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले में जांच की कमान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने संभाली थी।
जांच के दौरान जिला चिकित्सालय (Jaunpur district hospital) में कार्यरत कक्ष संख्या 21 के मुख्य फार्मासिस्ट (Chief Pharmacist) संजय सिंह, ओपीडी काउंटर के मुख्य फार्मासिस्ट वीरेंद्र मौर्य और काउंटर संख्या 20 के मुख्य फार्मासिस्ट अखिलेश उपाध्याय का नाम सामने आया था। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वारा स्पष्ट किया गया था कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड और जांच में तीनों की भूमिका स्पष्ट हो गई है।
जांच रिपोर्ट में हिमांशु नागपाल ने जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ अनिल कुमार शर्मा को भी जमकर लताड़ लगाई थी। उन्होंने कहा था कि सीएमएस (CMS) अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं करते हैं। अगर सीएमएस सतर्क होते तो दवाइयों की कालाबाजारी को रोका जा सकता था। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की लापरवाही तय करते हुए हिमांशु नागपाल ने कहा था कि सीएमएस नियंत्रण नहीं रखते हैं।
अब इसी मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) बृजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने जौनपुर जिला अस्पताल के आरोपी तीनों फार्मासिस्ट को निलम्बित करने और सीएमएस डॉ अनिल कुमार शर्मा के खिलाफ विभागीय कार्यवाही का आदेश दिया है। डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।







हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 1246
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 1050
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 539
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 511
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 490
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 483
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 427
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 406
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 378
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 511
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 378
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 98
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9695
एस. के. राणा January 20 2026 0 5929
एस. के. राणा February 01 2026 0 5901
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5565
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5544
एस. के. राणा January 13 2026 0 5110
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87449
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35617
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36099
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73477
लाइफ सेल इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक और सीईओ मयूर अभय ने कहा हम लखनऊ के लोगों के लिए अत्याधुनिक सुविध
किशोर-किशोरियों के सशक्तिकरण तथा स्वास्थ्य को लेकर काम करने वाली स्वंयसेवी संस्था ब्रेकथ्रू ने हालिय
73 कोविड संबंधित विज्ञापनों को अनुपालन न करने के कारण मंत्रालय द्वारा आगे की जांच और कार्रवाई की बात
संयुक्त राष्ट्र ने शुक्रवार को कहा कि उसके पास इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि यूक्रेन किसी तरह का
अस्पतालों में भर्ती बहुत से ऐसे मरीज होते हैं, जिनके इलाज में खून की जरूरत होती है। समय पर अगर उन्हे
पश्चिम बंगाल में ओमीक्रॉन वायरस के बीएफ स्वरूप के चार मामले सामने आए हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सेंट्रल फूड सेफ्टी ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर तथा टेक्न
मनोरंजन के लिए लिया गया हेडफोन और इयरफोन आज भी युवाओं की पसंद हैं। खाली वक्त में युवा कान पर ईयरफोन
हाइब्रिड इम्यूनिटी उस अवधि को बढ़ाने में भी मदद कर सकती है जिसके पहले बूस्टर खुराक की आवश्यकता होती
केवल 350 मिलीलीटर खून बहा और खून चढ़ाने की नौबत नहीं आई। मरीज़ को 8 दिन में छुट्टी मिल गई और दो हफ़्

COMMENTS